Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपीनिकायचुनाव

बांदा निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी रुचि त्रिपाठी ने कराया नामांकन 

बांदा निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी रुचि त्रिपाठी ने कराया नामांकन 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर निकाय चुनाव से आज सपा प्रत्याशी रुचि त्रिपाठी ने नामांकन दर्ज कराया। वह अपने प्रस्तावकों और अधिवक्ता के साथ जीआईसी स्कूल पहुंचीं। वहां नामांकन की प्रक्रिया को पूरा किया।  इस मौके पर सपा के बबेरू विधायक विशंभर यादव, सपा प्रत्याशी के पति विदित त्रिपाठी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। बताते चलें कि इससे पहले सपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी ने नामांकन कराया था। हालांकि, उसी दिन शाम को खबर आई कि उनका टिकट कट गया है। बाद में सपा ने रुचि को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है। ये भी पढ़ें : सेल्फी विद अमृत सरोवर : बांदा में पद्मश्री और डीएम ने जल संरक्षण की महत्ता बताई ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता, जंगल में चलती अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़  ...
खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम

खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड में निकाय चुनावों को लेकर सबसे ज्यादा बांदा नगर पालिका चर्चा में है। इसकी वजह बीजेपी से दावेदारों की लिस्ट है। इस लिस्ट में ठेकेदारों और धनाड्यों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। ये ऐसे नाम हैं जो कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए और असल कार्यकर्ताओं से आगे आ खड़े हुए। कुछ ऐसे नाम है जो पूर्व में पार्टी से घात कर चुके हैं। पार्टी हित से इनका कोई खास सरोकार नहीं है। ऐसे में संगठन के जिम्मेदार लोगों की साख भी दांव पर लगी है। सभी की इस बात पर नजर है कि संगठन किन नामों का चयन करके ऊपर भेजेगा। आज स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में फाइनल होंगे नाम दरअसल, शुरुआती दौर में बांदा नगर पालिका से बीजेपी से लगभग 70 आवेदन आए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके बाद छंटकर 15 हो गए थे। आज स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होने जा रही है। इसी मीटिंग में 5 से 7 फाइनल नामों पर मुह...
यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम को 25-25 जिले

यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम को 25-25 जिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लगातार रणनीति बना रहे है। सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य है। इसी क्रम में राज्य में निकाय चुनाव के प्रभारी बने मंत्रियों के नगर निगमों में बदलाव कर दिया है। दरअसल, 17 नगर निगमों में जिन्हें पहले प्रभारी बनाया गया था। अब उनमें से ज्यादातर के निगम बदले गए हैं। तीन निगम छोड़ बाकी सब बदले सिर्फ तीन नगर निगम ऐसे हैं जिनके प्रभारी नहीं बदले गए हैं। गोरखपुर नगर निगम के चुनाव की जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में अब कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को दी गई है। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता.. पहले असीम अरुण के पास यह जिम्मेदारी थी। वहीं प्रयागराज के चुनाव प्रभारी अब स्वतंत्र देव सिंह ब...
यूपी निकाय : आयोग ने लगभग पूरी की पिछड़ों की गिनती, नए OBC सर्वे के बाद बदलेगा कई सीटों पर आरक्षण

यूपी निकाय : आयोग ने लगभग पूरी की पिछड़ों की गिनती, नए OBC सर्वे के बाद बदलेगा कई सीटों पर आरक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा गठित आयोग ने पिछड़ों की गिनती का काम लगभग पूरा कर लिया है। ओबीसी सर्वे का काम पूरा होने के बाद कई सीटों पर नया आरक्षण लागू होना तय है। यूपी स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग जल्द ही एकीकृत रिपोर्ट सौंप सकता है। विश्वस्त्र सूत्रों की मानें तो सर्वे के बाद प्रदेश की कई सीटों का आरक्षण बदलना पूरी तरह तय है। अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं कि यह प्रक्रिया मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अप्रैल में निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। बताते चलें कि यूपी में नवंबर-2022 में निकाय चुनाव होना प्रस्तावित था। इसके लिए वार्डों और सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी हो चुकी थी। तभी आरक्षण में ओबीसी की भागीदारी को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा। ये भी पढ़ें : Breaking :...