Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: महिला दिवस

Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता..

Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : Women'day Special हर साल 8 मार्च का यह दिन दुनियाभर में महिलाओं के योगदान, उनके त्याग और साहस को समर्पित रहता है। आज तमाम संघर्षों से लड़ते हुए महिलाएं हर क्षेत्र में नई कीर्ति स्थापित कर रही हैं। बुंदेलखंड के बांदा में भी ऐसी ही कुछ अपराजिता हैं जो अपनी विरासत को बखूबी संभाल रही हैं। आइये मिलिए इन महिलाओं से, जिन्होंने जीवन के संघर्षों से कभी हार नहीं मानी। आज उपलब्धियों का नया इतिहास रच रही हैं। ये हैं बांदा की अपराजिता। नाना-दादा की विरासत को संजोती राजनेता अमिता बाजपेई बांदा में महिला राजनेता के तौर पर अमिता बाजपेई एक ऐसा निर्विवादित नाम है जिन्हें अपने दादा और नाना से समाजसेवा और राजनीति की एक समृद्ध विरासत मिली है। बुंदेलखंड में रूढ़िवादिता की चुनौतियों को पार कर अमिता अपनी विरासत को बखूबी संभाल रही हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में बांदा-चित्रकूट लोकसभा...
महिला दिवस : बांदा में जन शिक्षण संस्थान ने बेटियों को किया सम्मानित

महिला दिवस : बांदा में जन शिक्षण संस्थान ने बेटियों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मुख्यालय पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वराज कालोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जेएन कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य नंदलाल शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आशा सिंह, डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्थान के कार्यों को अतिथियों ने सराहा मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्थान जिस तरह से व्यवसायिक माध्यम से महिलाओं और युवतियों को छोटे-छोटे रोजगारपरक कोर्स कराकर आत्म निर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि श्री मति सिंह ने कहा कि हम सभी को खुद को सक्रिय करना होगा। चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित जी ने कहा कि महिला को शक्ति का रूप माना गया है। कहा कि गृहणी का मतलब होता है कि, पूरा घर महिला...
महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महिला दिवस के मौके पर बांदा पुलिस ने महिलाओं के लिए कई सुविधाजनक व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की पत्नी डा. कोमल ने महिलाओं के लिए उत्थान केंद्र व रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, फैशन डिजाइनिंग कोर्स , मेहंदी कोर्स के अलावा जिमनेजियम के साथ ही वाहन प्रशिक्षण तथा टेनिस जैसे खेलों की भी व्यवस्था की गई है। महिलाओं को जिम और खेल जैसी सुविधाएं  इससे महिलाएं अपनी इच्छा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कालेज की प्राचार्या सबीहा रहमानी ने बताया है कि उनको इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र में लगातार बीते 10 वर्षों से अधिक समय से 400 से ज्यादा परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में दिए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ...
बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं.. 

बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं.. 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज महिला दिवस के अवसर पर आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में गीतों व नृत्यों के बीच भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं नें विश्व महिला दिवस के संदर्भ में महिला स्वावलंबन, महिला शिक्षा, महिला उत्पीड़न, महिला जागरण तथा महिलाओ से संबंधित अनेक विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि भारत वर्ष की महिलाओं ने ना सिर्फ समय के साथ-साथ खुद को ऊंचा उठाया है, बल्कि विश्व पटल पर भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसा करके अपने साथ-साथ देश का भी मान बढ़ाया है। स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित  इस अवसर पर स्टूडियो की संरक्षक व समाज सेविका डा शबाना रफीक व निदेशक निशा गुप्ता ने  विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रीती शर्मा, सुष्मा सैनी तथा शालिनी को सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रानी दु...