बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है। सब अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ प्रत्याशी धन-बल के दम पर अपनी जीत के सपने संजोए हैं तो कुछ जातीय समीकरणों के आधार पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। सभी के साथ कुछ प्लस प्वाइंट हैं तो कुछ निगेटिव प्वाइंट भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर मतदाताओं के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, इन चर्चाओं के बीच से ही मतदाता के मन की बातें निकलकर सामने आती हैं। इन्हीं बातों पर मतदाता अपने प्रत्याशियों को परखता है।
धन-बल वालों से दूरी बनाने के मूड में मतदाता
अबकी बार मतदाताओं के बीच चर्चाएं भी बड़ी जबरदस्त हैं। एक पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं का कहना है कि इन्हें जीता दिया तो पालिका दूसरे लोगों के हाथ में आ ...