Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के फतेहपुर चिल्ला मार्ग पर तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पहिया उसकी टांग के उपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी टांग के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि मंगलवार को चिल्ला थाना के कस्बा निवासी राम कुमार निषाद का 28 साल का युवा बेटा रामगोपाल निषाद बाइक से अपनी ससुराल बांदा जा रहा था। रास्ते में तारा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। युवक बाइक लेकर ट्रक के सामने जा गिरा। इससे ट्रक का पहिया उसकी टांग से गुजरता हुआ चिथड़े उड़ाता निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़फता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां सूचना पाकर परिवार के लो...
बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था। एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पहले आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।    ...
बुंदेलखंडः वनविभाग की मिलीभगत से बांदा के वनक्षेत्र में अवैध कटान

बुंदेलखंडः वनविभाग की मिलीभगत से बांदा के वनक्षेत्र में अवैध कटान

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध खनन का मामले बुंदेलखंड में कोई नई बात नहीं है लेकिन बांदा जिले के कालिंजर में अब वनविभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत से वनक्षेत्र में अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान को लेकर बदनाम कालिंजर, गिरवां और नरैनी का वनक्षेत्र अब अवैध खनन को लेकर भी चर्चाओं में आ रहा है। सूत्रों की माने तो कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले वन क्षेत्र में एमपी बार्डर पर खुलेआम अवैध खनन कराया जा रहा है। बताया जाता है कि अवैध खनन का यह सिलसिला वनविभाग की मिलीभगत से कई महीनों से चल रहा है। अवैध खनन का यह गौरखधंधा वनविभाग के संरक्षण में कालिंजर बार्डर, सतना रोड पर स्थित सुखना नाले में चल रहा है। इस नाले के क्षेत्र में कई टन बालू पड़ी है जिसे अवैध रूप से उठवाया जा रहा है। बताते चलें कि बांदा का वन विभाग पौधरोपण में धांधली और हरे पेड़ों की अवै...
बांदाः हदें पार करती ओवरलोडिंग, यहां आरटीओ विभाग लगा रहा सरकार के खजाने को करो़ड़ों का चूना

बांदाः हदें पार करती ओवरलोडिंग, यहां आरटीओ विभाग लगा रहा सरकार के खजाने को करो़ड़ों का चूना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  सरकार भले ही ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के दावे कर रही हो। लेकिन बुंदेलखंड के बांदा जिले में आरटीओ विभाग की मिलीभगत से बालू माफियाओं के ट्रक ओवरलोडिंग की सभी हदें पार कर रहे हैं। वह भी खुलेआम। सूत्रों की माने तो बेरोक-टोक ओवरलोडिंग चलाने के लिए जरूरत बस इस बात की है कि ओवरलोड चलने वाले वाहन का नंबर और पता बांदा के आरटीओ विभाग के खास रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। इसके बाद कितना भी ओवरलोड ले जाइये, कोई कुछ नहीं कहने वाला। जरूरत पड़ने पर जब सरकार को दिखाने की जरूरत पड़ती है तो कार्रवाई के नाम पर मध्यप्रदेश से आने वाले बालू के ट्रकों को निशाना बनाया जाता है और कार्रवाई करके जुर्माना वसूल लिया जाता है। ताकि शासन को लगे कि आरटीओ विभाग अपना काम कर रहा है। बालू माफियाओं और आरटीओ विभाग की मिलीभगत, सरकार को रोज लाखों के राजस्व का लग रहा चूना  कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई ...
बांदा में स्टेट बैंक मैनेजर पर मुकदमा, शाखा में जमा हुए थे लाखों के जाली नोट

बांदा में स्टेट बैंक मैनेजर पर मुकदमा, शाखा में जमा हुए थे लाखों के जाली नोट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति, न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय बांदा में एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक के खिलाफ जाली नोट जमा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा आरबीआई (कानपुर) के अधिकारियों ने दर्ज कराया है। बांदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि बैक की शाखा में दो हिस्सों में लगभग आठ लाख से ज्यादा जाली नोट जमा हुए थे। आरबीआई के अधिकारियों ने मामले संज्ञान में आने के बाद जांच की। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कराने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शाखा प्रबंधक के अलावा भी कई अन्य स्टाफ के लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शाखा प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह से बात की गई। श्री सिंह ने बताया कि मामला कुछ माह पुराना है। यह मुकदमा पूर्व में दर्ज हुआ था। फिलहाल नया कोई मामला दर्ज हुआ है तो उनकी जानक...
वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
संजय गोयल को लखनऊ से मुख्य अभियंता झांसी के पद पर हुई तैनाती   समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल कर दिया है। इन अधिकारियों को तबादले के साथ ही जल्द से जल्द नवीन तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र में तैनाती दी गई है। संजय कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ, को मुख्य अभियन्ता झांसी में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य अभियन्ता अशोक महतो (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र तथा मुख्य अभियंता गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुरादाबाद क्षेत्र तथा सत्यनारायण (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता को लख...
बांदा मंडल के आयुक्त राम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को दी ईमानदार बनकर काम करने की सलाह

बांदा मंडल के आयुक्त राम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को दी ईमानदार बनकर काम करने की सलाह

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर राम विशाल मिश्रा 30 जून यानी आज शनिवार को आज अपनी सेवा से निवृत्त हो गए हैं। श्री मिश्रा  2001 बैच के आईएएस अधिकारी थे। लगभग 35 वर्ष की सेवा के दौरान वह विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने उप संचालक चकबंदी के पद पर काम किया तथा वह बांदा विकास प्राधिकरण के भी सचिव भी रहे। उन्होंने समाज कल्याण की  विभिन्न योजनाओं को पूरी गंभीरता से लागू कराने में अपना अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त वह पेड़-पौधे तथा पशुओं के  प्रति  काफी गंभीर रहे। कमिश्नर बनने के पूर्व इसी मंडल के जनपद महोबा के जिलाधिकारी भी रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनको अत्यंत सादगीपूर्ण ढंग  से विदाई दी। उन्होंने अधिकारियों से अपना कार्य निष्पक्ष ढंग से और ईमानदारी से करने का अनुरोध किया। इस मौके पर जिलाधिकारी बांदा दिव्य प्रकाश गिरी, उप निदेशक अर...
बांदाः विवाहिता की आग में जलकर मौत, संदिग्ध मामले में पुलिस हुई सक्रिय

बांदाः विवाहिता की आग में जलकर मौत, संदिग्ध मामले में पुलिस हुई सक्रिय

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गरौती गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत परिस्थितियों में आग में चलकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली है। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बीते शुक्रवार की दोपहर गरौती गांव निवासी बलराम सिंह की पत्नी प्रभा (30) ने संदिग्ध हालात में किरोसीन डालकर खुद को आग लगा थी। मृतका के देवर लालाराम ने जानकारी दी है कि भाभी को लगा में जलता देखकर उसने रजाई डालकर आग बुझाने का प्रयास किया था। बाद में 108 नंबर को सूचना देकर एंबुलेंस से पीएचसी तिन्दवारी ले जाकर भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ने पर बांदा रिफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि प्रभा देवी का मायका बांदा जिले के ही बबेरू थाना क्षेत्र के शिवगांव में है। मायके में मां-बाप की मौत हो चुकी है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। एसआई कमलेश यादव ने बताया...
हादसे में मारे गए कांस्टेबल भानु प्रताप को एसपी ने दी अंतिम विदाई

हादसे में मारे गए कांस्टेबल भानु प्रताप को एसपी ने दी अंतिम विदाई

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसे में मारे गए कांस्टेबल को बांदा पुलिस लाइन्स में अंतिम विदाई दी गई। रोत-बोते बिलखते परिजनों ने किसी तरह खुद को संभाला। इकलौती बेटी संध्या और पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल था। बताते चलें कि इलाहाबाद के थाना नैनी के जमौली घूरपुर गांव निवासी सिपाही भानू प्रताप (50) वृहस्पतिवार सुबह महोबा से बांदा तबादला होने पर पुलिस लाइन्स में अपनी आमद दर्ज कराई थी। इकलौती बेटी संध्या और पत्नी ललिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, परिजनों ने संभाला   देर रात वह बाइक से ड्यूटी पर कहीं जा रहे थे। रास्ते में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर बेंदाघाट कस्बे के पास उसरा नाले नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। रात को ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिय...
बांदा तबादले के बाद परिजनों से मिलने इलाहाबाद जा रहे कांस्टेबल की हादसे में मौत 

बांदा तबादले के बाद परिजनों से मिलने इलाहाबाद जा रहे कांस्टेबल की हादसे में मौत 

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  महोबा से बांदा जिले में तबादले के बाद अपने परिजनों से मिलने इलाहाबाद के नैनी जा रहे एक कांस्टेबल की सड़क हादस में मौत हो गई। हादसा तिंदवारी के बेंदाघाट गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताते हैं कि कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह का महोबा जिले से बांदा में तबादला हो गया था। आज ही उन्होंने ज्वाइन किया था। इसके बाद अवकाश लेकर अपने परिवार से मिलने इलाहाबाद के नैनी जा रहे ते। वह बाइक से थे और इसी दौरान बांद-फतेहपुर मार्ग पर बेंदाघाट के आगे उतरानाला के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सूचना मिलने पर सीओ सदर, राजीव प्रताप सिंह, दरोगा अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक कांस्ट...