Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में DM की सख्ती बेअसर, शहर से बेरोक-टोक गुजरते ओवरलोड ट्रक

बांदा में DM की सख्ती बेअसर, शहर से बेरोक-टोक गुजरते ओवरलोड ट्रक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने खुद कार्रवाई करते हुए नरैनी रोड पर बालू के ओवरलोड ट्रक पकड़े थे। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शहर से ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से निकल रहे हैं। वह भी बिना रोक-टोक के। जहां तक यातायात पुलिस का सवाल है तो ज्यादातर चौराहों पर ओवरलोड ट्रकों को देखकर मुंह फेर लिया जाता है। यातायात पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई सोमवार को ऐसा ही एक ओवरलोड ट्रक बाबूलाल चौराहे की ओर से कालूकुआं चौराहे की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। ट्रक की हालत यह थी कि इसमें बोरे उपर तक भरे थे। वह भी बिना बंधे। अगर बोरे नीचे किसी गाड़ी या पैदल चलने वाले पर गिर जाते तो निश्चित रूप से कोई हादसा हो जाता। ट्रक की हालत में जर्जर थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले की यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ओवरलोडिंग को लेकर कितने गंभीर हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबर : बांद...
बड़ी खबर : बांदा के इस थाने में दो सिपाहियों को कोरोना, महकमे में हड़कंप

बड़ी खबर : बांदा के इस थाने में दो सिपाहियों को कोरोना, महकमे में हड़कंप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो दिन कोरोना पाजिटिव केस सामने न आने के बाद कुछ राहत थी, लेकिन आज रविवार शाम को आई सूची में पुलिस के दो सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए गए। इस दोनों सिपाहियों के कोरोना पाजिटव आने के बाद महकमे में खलबली मच गई। दोनों को आनन-फानन एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां दोनों को आइसोलेट करने के बाद उनका इलाज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने दी। बताया कि इस सिपाहियों की तैनात वाले थाने को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। थाने को सेनेटाइज किया गया पूरे थाने का चप्पा-चप्पा सेनेटाइज हुआ है। थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं सिपाहियों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बताया जाता है कि रविवार शाम को आई कोरोना की एंटीजेन जांच रिपोर्ट में जिले के गिरवां थाने के दो सिपाही कोरोना पा...
बांदा : उच्च तकनीक से उन्नत खेती, समझने विश्वविद्यालय पहुंचे भाकियू नेता

बांदा : उच्च तकनीक से उन्नत खेती, समझने विश्वविद्यालय पहुंचे भाकियू नेता

Breaking News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बुंदेलखंड प्रभारी हीरा सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल ने वहां कृषि वैज्ञानिकों से मिलकर उच्च तकनीक से उन्नत खेती की बारीकियां जानीं। इसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह (बछेउरा), आरके राना, छोटेलाल तिवारी आदि लोग शामिल रहे। खेती के बारे में विस्तार से दी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों ने भाकियू नेताओं को उच्च तकनीकि के माध्यम से उन्नत खेती की बारीकियां बताईं। इसके बाद सभागार कक्ष में कुलपति डा. यूएस गौतम द्वारा स्मृति चिह्न देकर प्रतिनिधि मंडल को सम्मानित किया गया। बताया गया कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बुंदेलखंड में गांव-गांव में भ्रमण कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जानकारी दी जा रही है। कुलपति ने बताया कि किसानों को विस्...
बांदा में महावीरन मंदिर के तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बांदा में महावीरन मंदिर के तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः आइसक्रीम बेचने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव महावीरन मंदिर के तालाब में उतराता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलाया। पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के भाई ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे के प्रसिद्ध जमुनादास महावीरन मंदिर परिसर स्थित तालाब में शनिवार की देर रात कुछ लोगों ने युवक का शव पानी में उतराता देखा। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजन बोले, घर से निकला था काम के लिए कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मृतक की पैंट की जेब से नाम और पता ...
बांदा में दूरदर्शन के सहायक अभियंता सेवानिवृत, विदाई समारोह आयोजित

बांदा में दूरदर्शन के सहायक अभियंता सेवानिवृत, विदाई समारोह आयोजित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र बांदा में आज सहायक अभियंता राज करण वर्मा सेवानिवृत हो गए। सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान एक कार्यक्रम का आोयजन हुआ। सहायक अभियंता आरके गुप्ता व एएस त्रिपाठी ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता वीके पांचाल ने की। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। वीके पांचाल ने कार्यक्रम की शुरुआत में आरके वर्मा सहायक अभियंता को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय शंकर त्रिपाठी ने सेवानिवृत सहायक अभियंता वर्मा की प्रशंसा की। कहा कि पूरी सेवा के दौरान उन्होंने काफी ईमानदारी से काम किया है। संचालन कर्ता श्री रेंडर ने शुभकामना संदेश पढ़कर भी सुनाए। दूरदर्शन केंद्र राठ से आए विजय कुमार वर्मा, प्रशांत चौरसिया तथा राम किशुन राही...
पं. जेएन कालेज में सेवानिवृत लिपिक को समस्त स्टाफ ने विदाई दी

पं. जेएन कालेज में सेवानिवृत लिपिक को समस्त स्टाफ ने विदाई दी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पंडित जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में वरिष्ठ लिपिक (वेतन) संतराम सविता सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर उनको प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विदाई दी। करोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरियों का पालन किया गया। इसके साथ स्मार्ट कक्ष में यह विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह का संचालन डा. मनोज कुमार अस्थाना ने किया। शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य सहित समस्त उपस्थित शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सविता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने कार्यकाल को याद कर उनकी सराहना की। डा. एसएन त्रिपाठी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्यप्रकाश खरे वरिष्ठ लेखाकार तथा हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया। समस्त स्टाफ की ओर से सेवानिवृत साथी को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस दौरान मुख्य अथिति...
बांदा में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 308 पहुंची संख्या

बांदा में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 308 पहुंची संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को बांदा में 5 और कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 308 पहुंच गई है। आज आई जांच रिपोर्ट में शहर के अलीगंज मोहल्ले के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बबेरू क्षेत्र के देवरथा गांव में 11 वर्षीय बालक और नगर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 308 हो गई है। अलीगंज में दो कोरोना संक्रमित मिले मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आरटी-पीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को अलीगंज रब्बानिया हास्टल के पीछे रहने वाले 40 वर्षीय युवक और 65 वर्षीय वृद्धा को कोरोना संक्रमित पाया गया। बबेरू क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी 11 वर्षीय बालक को कोरोना संक्रमित पाया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी एक युवक भी कोरोना से संक्रमित मिला। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही ह...
बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार शाम आई एंटीजेन जांच रिपोर्ट में एक आशा बहू समेत 4 लोगों कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 का आंकड़ा पार कर गई है। अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 303 हो गई है। जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेट करके इलाज किया जा रहा है। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनका भी टेस्ट कराया जा सके। कहा कि सभी लोगों का टेस्ट किया जाएगा। ताकि अगर कोई संक्रमण फैला है तो उसे रोका जा सके।  शाम को आई जांच रिपोर्ट बताया जाता है कि मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली में 32 वर्षीय आशा बहू कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शहर के विकास नगर में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे इलाके में खलबली सी मच गई है। चिकित्सीय टीम ने उनक...
बांदा : शहर से गांवों तक शराब की ओवररेट बिक्री, ‘टारगेट की चादर’ में छिपे अधिकारी बने पैरोकार

बांदा : शहर से गांवों तक शराब की ओवररेट बिक्री, ‘टारगेट की चादर’ में छिपे अधिकारी बने पैरोकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट काल में लगभग ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारी इस वैश्विक महामारी से जनता को बचाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के आबकारी विभाग में जबरदस्त ढंग से गड़बड़झाला चल रहा है। सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारियों के मौन समर्थन से जिलेभर में देशी और अंग्रेजी शराब की निर्धारित से अधिक कीमतें वसूली जा रही हैं। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के बीच निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुल रही हैं। इसके लिए डबल चार्ज तक वसूल लिया जाता है। यानि अगर 9 बजे के बाद शराब दी तो उसके 10 से 20 रुपए 'रिश्क कवर' अलग से ग्राहक से वसूला जाता है। शराब दुकानदारों की मनमानी हावी वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी राजस्व वसूली के टारगेट की चादर तले कहीं छिप से गए हैं। वहीं दुकानदारों का दबी जुबान कहना है कि बीते दिनों लाॅकडाउन में भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में बांदा जिला मुख्यालय पर...
बांदा में सदर विधायक ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

बांदा में सदर विधायक ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छिबांव गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। नवनिर्मित पशु चिकित्सालय खुल जाने से ग्रामीण गदगद नजर आए। उनका कहना है कि अब पशुओं का इलाज कराने के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। पशु चिकित्सालय का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने प्रसन्नता जाहिर की। लोगों ने खुशी जाहिर की कहा कि यहां पशु चिकित्सालय खुल जाने से आसपास के सभी गांव के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। कहा कि पशुओं का उपचार कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुपालन की तमाम योजनाओं का लाभ भी चिकित्सालय के माध्यम से आसानी से मिल सकेगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस दीवान का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध खनन को लेकर बातचीत से हड़कंप-जांच इस मौके पर मुख्य पशु चिकितसाधिकारी राजीव धीर भी मौजूद रहे। मुख्य पशु चि...