Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

BandaNews: एक-दूजे के हुए 594 जोड़े..बांदा में सकुशल हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम

BandaNews: एक-दूजे के हुए 594 जोड़े..बांदा में सकुशल हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आज पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज मैदान में आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने सभी रश्में रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराईं। पुरोहितों ने संपन्न कराईं रश्में इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नरैनी विधायक समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर 7 अल्पसंख्यक जोडों का निकाह भी कराया गया। जिलाधिकारी श्रीमति रीभा की देख-रेख में पूरा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..     https://samarneetinews.com/katrina-who-forcibly-conv...
बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परशुराम तालाब के थे भोला जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब के भोला वर्मा (45) पेट्रोल पंप पर काम करते थे। अपने दोस्त शहर के अतर्रा चौकी निवासी ओमप्रकाश (26) के साथ दहिनवारा संस्कार में शामिल होने शिवरामपुर गांव गए थे। रात को दोनों वापस https://samarneetinews.com/katrina-who-forcibly-converted-youngman-into-eunuch-arrested-in-banda/ लौट रहे थे। इसी दौरान शिवरामपुर और भरतपुर के बीच सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अ...
बांदा में मच्छरदानी में लगी आग में झुलसी महिला, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

बांदा में मच्छरदानी में लगी आग में झुलसी महिला, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मच्छरदानी में आग लगने से महिला झुलस गई। महिला ने पड़ोसी पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना शहर की काशीराम कालोनी की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी की रामादेवी (60) पत्नी चुन्नूवाद जीआईसी स्कूल के पास ओवरब्रिज के नीचे पान का ठेला लगाती हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस रात में सोते समय अचानक उनकी मच्छरदानी में आग लग गई। इससे वह झुलस गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि एक पड़ोसी उनसे शराब के नशे में झगड़ा करता है। धमकियां देता है। महिला का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने आग लगाई है। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है। ये भी पढ़ें: UP: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल   &nbs...
Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपने हुश्न के जाल में फंसाकर किन्नर कैटरीना युवकों को जबरन लिंग परिवर्तन कराकर उन्हें भी किन्नर बना देती थी। मगर अब पकड़ी गई। दरअसल, जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाने के बहुचर्चित मामले में आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवाकांत से बना दिया खुशबू मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि चित्रकूट के परसौंजा गांव की शांति देवी ने कोतवाली अतर्रा में तहरीर दी थी। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: बांदा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, जबरन किन्नर बनाने के मामलों में 3 मुकदमें और एक.. उनका आरोप था कि उनके बेटे शिवाकांत का 25 अप्रैल 2024 में किन्नर कैटरीना अपहरण कर लिया था। उसे गंभीर यातनाएं देकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया था। उसे किन्नर बन...
Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता

Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी का जिलाध्यक्ष कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब को लेकर ज्यादातर स्थानीय भाजपा नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। पार्टी कार्यर्ताओं से लेकर पूर्व पदाधिकारी और पुराने वरिष्ठ नेता इसे लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इसकी वजह यह है कि कोई भी भाजपा नेता यह नहीं चाहता है कि बांदा में किसी बड़े नेता की जेब से निकला व्यक्ति पार्टी का जिलाध्यक्ष बन जाए। मनमानी-उपेक्षा से आहत कार्यकर्ता दरअसल, बात यह है कि जेब का अध्यक्ष बनाकर बड़े नेता पार्टी के फैसलों पर असर डालते हैं। अपने हिसाब से फैसले कराते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है और चमचे मलाई खाते हैं। हालांकि, बांदा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में यह बात भाजपा हाई कमान भी कहीं न कहीं स्वीकार चुका है कि लोकसभा चुनाव में हार का एक बहुत बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की उपेक्षा रहा है। यहां लोकसभा से लेकर सभ...
बांदा: बसंत पंचमी पर शिशु मंदिर समेत सभी स्कूल-कालेजों में हुआ सरस्वती पूजन

बांदा: बसंत पंचमी पर शिशु मंदिर समेत सभी स्कूल-कालेजों में हुआ सरस्वती पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज स्कूल-कालेजों में बसंत पंचमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। पूजन करते हुए दीप जलाए। स्कूल-कालेज के प्रबंधकों एवं शिक्षिकाओं ने भी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए। साथ ही दीप प्रज्जवलित कर वंदना की। बच्चों ने भी की सरस्वती वंदना इस अवसर पर शहर के गूलरनाका में स्थित शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल की प्रबंधक ज्योत्सना पुरवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाते हुए वंदना की। इस अवसर पर अशोक अवस्थी भी रहे। बच्चे और शिक्षिकाएं पीले वस्त्रों पहने हुए दिखीं। इसी तरह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर में भी बसंत पंचमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उधर, सरस्वती बालिका विद्या...
UP: हादसे में सेल्समैन की बाइक समेत खंती में गिरने में मौत

UP: हादसे में सेल्समैन की बाइक समेत खंती में गिरने में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के देहात कोतवाली के फतपुरवा गांव के देवेंद्र सिंह (45) ट्रैक्टर एंजेसी में सेल्समैन थे। बताते हैं कि वह शहर के धीरजनगर में अपना घर बनवा रहे थे। रविवार देर शाम बांदा से गांव लौट रहे थे। रास्ते में महोखर गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को बताया.. उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक समेत खंती में जा गिरे। आज सोमवार ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रावेंद्र ने बताया कि देवेंद्र अपने पीछे पत्नी शकुतंला के अलावा 3 बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: नदी में डूबा युवक, गोताखोरों ने डेढ़ घंटे तलाशा और फिर.. ये भी पढ़ें: UP: जीजा ने लोन लेकर कराया मर्डर, युवती से गैंगरेप और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     ...
UP: नवविवाहित संध्या की संदिग्ध हालात में मौत-विवाहिता ने लगाई फांसी 

UP: नवविवाहित संध्या की संदिग्ध हालात में मौत-विवाहिता ने लगाई फांसी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य जगह भी विवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ, देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने रिपोर्ट लिख शुरू की जांच जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव के विनय कुमार ने अपनी दो बेटियों संध्या (21) और राधा (20) की शादी बिसंडा के कोरारी गांव में की थी। दोनों बेटियों की शादी https://samarneetinews.com/husband-commits-suicide-by-cutting-off-train-in-banda/ मार्च 2024 में हुई थी। संध्या का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। विवाहिता के पिता का आरोप है कि हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस का कहन...
बांदा: नदी में डूबा युवक, गोताखोरों ने डेढ़ घंटे तलाशा और फिर..

बांदा: नदी में डूबा युवक, गोताखोरों ने डेढ़ घंटे तलाशा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: केन नदी में नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। दोस्त ने हल्ला मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। गोताखोरों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव से जुड़ी है। पैलानी के अलोना गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी जगरूप कोटार्य (32) अपने दोस्त छोटू के साथ सुबह केन नदी पर नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि कि नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे गड्ढे में डूब गए। छोटू और ये भी पढ़ें: चित्रकूट: आयुक्त-DIG ने रामघाट पर किया प्रसाद वितरण-तैयारियां भी परखीं आसपास के लोगों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर लगभग डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद जगरूप के शव को बाहर निकाला जा सका। बताते हैं कि मृत...
बांदा: अतर्रा चुंगी के पास तेज ब्रैक से ट्रैक्टर के नीचे गिरे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बांदा: अतर्रा चुंगी के पास तेज ब्रैक से ट्रैक्टर के नीचे गिरे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के अतर्रा चुंगी चौकी के पास ब्रेकर पर तेज ब्रैक लगने से आगे बैठे बुजुर्ग नीचे आ गिरे। इससे उसी ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी मौत हो गई। घटना शहर के अतर्रा चुंगी चौकी चौराहे पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा चुंगी के पास हादसा जानकारी के अनुसार, शहर के प्रागीतालाब तुलसीदास (60) का खुद का ट्रैक्टर चलता था। वह नवाब टैंक की ओर ट्रैक्टर से जा रहे थे। चालक ने ब्रैकर आने पर तेज ब्रैक लगाए। ये भी पढ़ें: UP: नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोपी क्रिकेट कोच ऐसे हुआ गिरफ्तार..ट्रेनिंग के बहाने.. इससे तुलसीदास ट्रैक्टर के आगे नीचे आ गिरे। चालक ट्रैक्टर रोक नहीं पाया। बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी फूला देवी के अलावा तीन बेटे छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा-एक युवक की मौत,...