Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान 

बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ला में रहने वाले व्यक्ति को सांप ने काट लिया। पीड़ित व्यक्ति सांप को जिंदा पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित के हाथ में सांप को देखकर अस्पताल में खलबली मच गई। किसी तरह सांप को डिब्बे में बंद कराया गया। पीड़ित का इलाज चल रहा है। अस्पताल में सांप को देख मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम क्योटरा निवासी 34 वर्षीय रामध्वज को सांप ने काट लिया। बताया जाता है कि पीड़ित ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद डिब्बे में सांप को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। सांप को देख लोग हैरान रह गए। अस्पताल स्टाफ ने पीड़ित का इलाज शुरू किया। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. पीके गुप्ता का कहना है ...
बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को एक अन्य आरोपी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। नंदवारा में हुई थी ह्रदय विदारक घटना जानकारी के अनुसार, आज पुलिस ने नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर गड्ढे में शव डालने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महेंद्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेंद्र पाल है। ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी दूसरा का नाम ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल है। दोनों नंदवारा के ही रहने वाले हैं। महेंद्र पाल के पिता सुरेंद्र पाल पूर्व मंत्री थ...
बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी ही सरकार में दरोगा के खिलाफ कोतवाली के बाहर धरना दिया। बताया जाता है कि राज्य मंत्री कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज थे। यह धरना चौकी इंचार्ज दीपक सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर था। मंत्री के धरने पर होने की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बताते हैं कि बाद में एसपी पलाश बंसल ने सर्किट हाउस में मंत्री और भाजपा नेताओं को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह है पूरा मामला, इसलिए बिगड़ी बात साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दरोगा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने राज्यमंत्री को बताया कि दोषी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्...
बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी

बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल को शासन ने अनियमितता के गंभीर आरोपों में सस्पेंड कर दिया है। उन्हें सस्पेंड करने के बाद देवरिया से अटैच कर दिया गया है। बताते चलें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम बीते कई वर्षों से दुर्दशा और अव्यवस्था का शिकार है। इस बीच बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर पर अनियमितता के आरोप थे। अनियमितता के गंभीर आरोपों में कार्रवाई जानकारी के अनुसार, उप क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल को शासन ने निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्टेडियम के दोनों गेट नए बन रहे हैं। साथ ही स्टेडियम परिसर में अत्याधुनिक जिम भी बना है। सूत्रों का कहना है कि अभी दोनों गेट और जिम में कई कार्य अधूरे यानी गुणवत्ताविहीन हैं। इस वजह से इन्हें निर्माण संस्थाओं से हैंड ओवर नहीं लिया जाना चाहिए था। सूत्रों की माने तो उप क्रीड़ाधिकारी ने बिना विभागीय उच्चाधिकार...
बांदा DIG और SP ने सुनीं पेंशनर्स की दिक्कतें, जल्द निस्तारण का भरोसा

बांदा DIG और SP ने सुनीं पेंशनर्स की दिक्कतें, जल्द निस्तारण का भरोसा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन सभागार में बांदा डीआईजी राजेश एस और एसपी पलाश बंसल ने पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। दोनों उच्चाधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान जानकारी के अनुसार, पुलिस पेंशनर्स के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने पुलिस पेंशनर्स को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा में युवती, प्रधान समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, युवक सुसाइड केस उन्हें साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने को लेकर सचेत किया। इस दौरान अपर पुलिस अधी...
बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवती का मंगलसूत्र छीनकर भागे चेन स्नैचरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। दो फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से दो बाइकें और छीना गया माल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना का खुलासा किया है। 19 अक्टूबर को महोखर चौराहे पर हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, बीती 19 अक्टूबर को थाना देहात कोतवाली के महोखर चौराहे पर यह घटना हुई थी। डाडीन पुरवा गांव के उमाशंकर का कहना है कि उनकी बेटी परिवार के सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से अपने घर जा रही थी। CCTV फुटैज से अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस इसी दौरान महोखर चौराहे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 3-4 अज्ञात युवकों ने उनकी बेटी से ...
बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध खनन की शिकायतें फिर आने लगी हैं। शहर से सटी दुरैड़ी खदान से अवैध खनन की बड़ी खबरें हैं। सूत्रों की माने तो कुछ ही दिन पहले यह खदान शुरु हुई है। तुरंत ही ज्यादा कमाई के चक्कर में संचालकों ने दूसरे फंडे अपनाने शुरु कर दिए हैं। अवैध खनन का अड्डा बनी दुरैड़ी खदान बाहरी मौरंग व्यवसायी के नाम पर पट्टे वाली यह खदान स्थानीय दबंगों की देखरेख में काले कारोबार का अड्डा बन गई है। बताया जाता है कि संचालकों ने मशीनों से खनन और सीमांकन क्षेत्र के बाहर पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष भी इस खदान पर जमकर अवैध खनन की चर्चा रही थी। तत्कालीन अधिकारियों ने छापेमारी भी की थी। ये भी पढ़ें: बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग.. https://samarneetinews.com/overloaded-trucks-from-mp-are-once-again-entering-banda/  ...
बांदा: सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा: सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सांप के काटने से 8 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरी घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जौहरपुर गांव के मजरा तिलका डेरा में रामू वर्मा के बेटे विवेक को काम करते समय सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय बालक कच्ची दीवार में बने आले से सामान निकाल रहा था। तभी उसके रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़े। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बालक 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा: यमुना में डूबा घर का इकलौता बेटा ज्ञानू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  https://samarneetinews.com/banda-pailani-yamuna-youth-drowned/  ...
बांदा: लापता व्यक्ति का शव एक्सप्रेसवे के नीचे मिला-पुलिस जांच में जुटी

बांदा: लापता व्यक्ति का शव एक्सप्रेसवे के नीचे मिला-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से लापता एक व्यक्ति का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले बाबूराम (35) बीती 18 अक्टूबर को घर से निकले थे। पचनेही के रहने वाले थे मृतक रामबाबू इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 20 अक्टूबर को परिजनों ने देहात कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बीती शाम उनका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत  ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर ...
बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुष्कर्म का आरोप लगने पर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने सुसाइड नोट में गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि मृतक ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फतेहगंज क्षेत्र का निवासी था युवक बताया जाता है कि मृतक हत्या के एक मामले में आरोपी भी था। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज के कर्मादाड़ी डढ़वामानपुर निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि उनके चचेरे भाई आशीष सेन (24) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही गैंगमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। बताया ज...