Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: तिरंगा

अमरोहा : डीएम ने कलेक्ट्रेट, SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

अमरोहा : डीएम ने कलेक्ट्रेट, SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, अमरोहा : अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहीं एसपी अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इसके बाद अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। 77वां स्वतंत्रता दिवस 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिवारों को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। ये भी पढ़ें : CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..  https://samarneetinews.com/independence-day-2023-chief-minister-yogi-adityanath-hoisted-the-flag-in-lucknow-said-today-we-all-are-seeing-new-india/...
राहुल गांधी ने कश्मीर के लालचौक पर फहराया तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा..

राहुल गांधी ने कश्मीर के लालचौक पर फहराया तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज रविवार को कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। राहुल ने अपने अंदाज में बड़ा संदेश दिया। हालांकि, इस दौरान लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे। इस इलाके को सील कर दिया गया था। सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। बताते चलें कि कल कल सोमवार को भारत जोड़ों यात्रा का समापन होना है। बताते चलें कि 4,080 किलोमीटर लंबी इस भारत जोड़ों पदयात्रा का 30 जनवरी को समापन हो रहा है। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके बाद देशभर के 75 जिलों से होकर यात्रा गुजरी। इस यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में काफी खलबली मचाई। इसे लेकर काफी चर्चा होती रही। अब 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन...
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा   

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा   

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में तिरंगा फहराया तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई हो। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए उत्साह और उमंगभरा दिन है। कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमें बड़े बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वाधीनता मिली थी। महान नेताओं को श्रद्धांजलि सीएम योगी ने कहा कि वह सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इसके साथ ही सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे वीर सपूतों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा क...
जम्मू कश्मीर में 67 साल बाद सभी संवैधानिक भवनों पर लहराया तिरंगा, राज्य का झंडा हटा..

जम्मू कश्मीर में 67 साल बाद सभी संवैधानिक भवनों पर लहराया तिरंगा, राज्य का झंडा हटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद श्रीनगर के सिविल सचिवालय भवन पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने लगा है। राज्य का झंडा अब वहां से हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी हुईं फोटों में जम्मू-कश्मीर के सिविल सचिवालय भवन के उपर तिंरगा झंडा लहराता दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने धारा-370 हटा दी थी जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है। इसके साथ ही लद्दाख को भी जम्मू-कश्मीर से अलग करते हुए केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है। 67 साल बाद लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज     अब लद्दाख भी अलग केंद्र शासित राज्य बन गया है। इसे लेकर लद्दाक के लोगों को हाल में जश्न मनाते हुए भी देखा गया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले का देशभर ने स्वागत हुआ था। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीध्वज तिरंगा 67 साल बाद रविवार को सचिवालय...