Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: चक्का जाम

बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के तहत हिट-एंड-रन मामले में नए कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद यूनियन ने चालकों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। इसके साथ ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को जनजीवन सामान्य हो जाएगा। सरकार-AIMTC के बीच मीटिंग के बाद फैसला बताते चलें कि नए कानून के विरोध में देशभर में चालकों ने हड़ताल करते हुए चक्का जाम कर दिया था। आज मंगलवार शाम इसे लेकर ट्रांसपोर्टर और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के बीच एक बैठक हुई। इसमें दोनों के बीच बात बन गई। ये भी पढ़ें : UP News : उपद्रव में बदल रहा ट्रक चालकों का प...
Banda : चालकों का चक्का जाम, केंद्रीय कानून के खिलाफ पूरे जिले में दिखा असर

Banda : चालकों का चक्का जाम, केंद्रीय कानून के खिलाफ पूरे जिले में दिखा असर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक चालकों का चक्का जाम जबरदस्त रहा। इसका असर बांदा जिले में भी देखने को मिला। जिले के मवई बाईपास पर सैकड़ों ट्रक चालकों ने वाहनों का चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाते हुए यातायात चालू कराया। वहीं वाहन चालकों के लिए आए नए कानून के विरुद्ध नाराजगी शहर में भी देखने को मिले। चालकों ने प्रदर्शन किया। बांदा डिपो के बस ड्राइवरों ने भी कार्य का किया बहिष्कार किया। बसें खड़ी रहीं। इस कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। चालकों का कहना है कि सरकार के नए कानून के तहत हादसों में दोषी चालक को 10 साल तक की सजा और लाखों रुपए के जुर्माने का प्राविधान है। यह बहुत ज्यादा है, क्यों कि चालक को अधिकतम 6 से 8 तक ही व...
20 जुलाई को थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से चक्का जाम

20 जुलाई को थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से चक्का जाम

उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः डीजल के बढ़े दामों और मोटर इंश्योरेंस नियमों में हुए बदलाव के विरोध में शुक्रवार सुबह 6  बजे के बाद से ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। ट्रांसपोर्टर्स की इस हड़ताल का असर व्यापारियों, उद्यमियों और आम आदमी पर पडऩा तय है, क्योंकि इससे कई जरूरी चीजों की सप्लाई बाधित हो जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स की स्ट्राइक का कई व्यापारिक संगठनों ने भी सपोर्ट किया है। अभी स्ट्राइक से खाने पीने की जरूरी चीजों की सप्लाई को बाधित नहीं किया गया है। गुरूवार को ट्रांसपोर्टर्स के सभी संगठनों की एक बैठक होगी। जिसके बाद रात को ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। हड़ताल को मिला इनका समर्थन    ट्रांसपोर्टर्स की इस हड़ताल में यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, यूपी युवा ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, लोकल ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन का समर्थन है। संगठन की ओर से सभी ट्रांसपोर्टर्स को अपने बाहर गए ट्रकों के ड्राइवरों को भी सुबह...