Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: गिरफ्तार

कमलेश तिवारी हत्याकांडः बिजनौर के 2 मौलानाओं समेत 5 गिरफ्तार, 3 सूरत के..

कमलेश तिवारी हत्याकांडः बिजनौर के 2 मौलानाओं समेत 5 गिरफ्तार, 3 सूरत के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया है कि इस हत्याकांड में अबतक कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें गुजरात से तीन और उत्तर प्रदेश से दो मौलाना शामिल हैं जिनको बिजनौर जिले से पकड़ा गया है। इन दोनों को कमलेश तिवारी की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर जिले से पकड़े गए आरोपी मौलानाओं में एक अनवरुल हक है और दूसरे का नाम मुफ्ती नईम कासिम है। पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया है कि हत्या का कारण कमलेश तिवारी द्वारा 2015 में दिया एक धार्मिक बयान है। पुलिस ने गुजरात से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें मौलाना मोहसिन शेख, राशिद अहमद पठान और फैजान नाम के लोग हैं। ये तीनों गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। डीजीपी श्री सिंह ने बताया है कि ...
बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। खेत जोतने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। घर के भीतर भाईयों में विवाद के दौरान हुई इस वारदात से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेत की जुताई को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के ग्राम मुरवल निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) का गुरुवार रात घर में बड़े भाई शिवनरेंद्र लाला से खेत जोतने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाई एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इसी दौरान बड़े भाई शिवनरेंद्र ने तमंचे से छोटे धमेंद्र पर गोली चला ...
खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी उर्फ दिव्या मिश्रा की यूपी के इटावा में हुई हत्या का पुलिस ने चार दिन बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसपर किसी को भी पहली बार में यकीन करना मुश्किल होगा। हत्या की वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। घटनाक्रम कुछ ऐसा है, जिसमें पति ने हत्या कराई, मुंह बोले भाई ने हत्या की और पति की प्रेमिका ने पूरा साथ देते हुए साजिश रची। महिला पत्रकार से अवैध संबंध बने वजह बताया जा रहा है कि दिव्यांशी उर्फ दिव्या की हत्या करने वाला उसका मुंह बोला भाई और पति अजितेश का साथी पत्रकार अखिलेश सिंह है। हत्या की वजह भी एक महिला पत्रकार भावना आर्या बनी, जिससे पति अजितेश के अवैध संबंध हो गए थे। इन अवैध संबंधों में रुकावट बन रही पत्नी दिव्या को रास्ते से हटाने के लिए तीनों ने साजिश रची। चालाकी से वारदात की। नोएडा ...
कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की लखनऊ टीम ने गुरुवार सुबह कानपुर में बड़ी कार्रवाई की। इस टीम के अधिकारियों ने रावतपुर रोडवेज बस अड्डे के पास से तीन बड़े शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 लाख रुपए नगद बरामद करते हुए 10 किलो अफीम भी बरामद की है। तीनों शातिर किस्म के तस्कर बताए जा रहे हैं जिनके उपर विभागीय अधिकारी लंबे समय से नजर रखे हुए थे। उधर, इस टीम लीडर उदय भान मिश्रा का कहना है कि पकड़े गए लोगों में अंतर प्रांतीय तस्कर गिरोह का सरगना भी शामिल है जो झारखंड प्रांत के रहने वाले हैं। झारखंड के रहने वाले हैं तस्कर उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में झारखंड हजारीबाग का राजदीप कुमार महतो, उसके साथी मनोज कुमार व राजू डांगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 10 किलो अफीम मिली है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए में है। साथ ही 20 लाख रुप...
बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को पत्नी से विवाद के बाद पुल से केन नदी नदी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं वापस लौटे पिता ने मिट्टी का तेल छिड़क मकान को भी आग लगा दी। आग से मकान और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिले के भरूवा सुमेरपुर थानांतर्गत धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन का सोमवार की रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने दबोचा, बच्ची का शव बरामद विवाद के बाद वह अपनी छह वर्षीय पुत्री रजनी और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बाइक पर बैठा कर घुमाने के बहाने घर से निकल गया। इसके बाद बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल पर पुत्री रजनी को जिंदा केन नदी में फेंककर लौट गया। बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई...
कानपुर में पति ने की पत्नी और प्रेमी की हत्या, फिर पुलिस को फोन करके बोला..

कानपुर में पति ने की पत्नी और प्रेमी की हत्या, फिर पुलिस को फोन करके बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के नर्वल थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में गुरुवार रात पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देखने के बाद एक व्यक्ति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने दोनों को गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनंद देव ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बोला, बार-बार समझाने पर नहीं मान रहे थे दोनों बताया जाता है कि नर्वल के नरौरा गांव निवासी राजेश कुरील मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले कई साल के उसकी पत्नी के सुनीता के फतेहपुर जिले के औंग गलाथा गांव के रहने वाले मनीष नाम के युवक से अवैध संबंध थे। उसका कहना है कि मनीष और पत्नी...
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी नेता एवं एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की आज यहां बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को शहर के मालवीय रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में अंजाम दिया गया। बताते हैं कि गोली लगने के बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी कबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की यह वारदात बस्ती जिले की है। घायलावस्था में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, कबीर की हत्या की खबर जिले में जंगल में आग की तरह फेल गई। हत्या के विरोध में घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग इस वारदात के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। तमंचे से युवक ने मारी गोली बताते हैं कि बस्ती में शहर के आदित्य नारायण तिवारी आज अग्रवाल भवन परिसर में मौजूद थे। इसी ...
बांदा डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में सतना से पकड़ा गया हार्डकोर अपराधी

बांदा डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में सतना से पकड़ा गया हार्डकोर अपराधी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उपमहानिरीक्षक (चित्रकूटधाम) दीपक कुमार के निर्देशन में रेंज की एंटी डकैती टीम द्वारा मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक ईनामी हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस अपराधी का नाम हेमराज (पप्पू कोल) पुत्र बाबा जान है। बताते हैं कि अपराधी के पास से पुलिस ने 1 तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि इस अपराधी द्वारा लगातार क्षेत्र में घटनाएं की जा रही थीं। इसके खिलाफ एमपी और यूपी के कई थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। हाथ मलती रह गई एमपी पुलिस दोनों प्रदेशों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। ऐसे में रेंज की एंटी डकैती टीम ने उसे सतना के मारतुंडी थाना क्षेत्र के डोडा कोलान के जंगलों से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी की तलाश में एमपी और यूपी पुलिस लगातार हाथ-पांव मार रही थी लेकिन यह कामयाबी चित्रकूटधाम मंडल के हिस्से में आई। ऐसे में ...
पाकिस्तान मॉडल कंदील के हत्यारोपी भाई आरिफ को इंटरपोल ने पकड़ा

पाकिस्तान मॉडल कंदील के हत्यारोपी भाई आरिफ को इंटरपोल ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेनसेशन एवं मॉडल कंदील बलोच की हत्या के मामले में पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके हत्यारोपी भाई आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। मॉडल बलोच के फरार भाई मोहम्मद आरिफ की पुलिस को वारदात के बाद से ही तलाश थी। पाकिस्तानी न्यूज चैनलों में यह खबर सुर्खियों में है। एसएचओ महर बशीर हीराज की ओर से गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। इंटरपोल ने मुल्तान के मुजफ्फराबाद पुलिस स्टेशन को हत्यारोपी को सौंप दिया है। पिता ने लिखाया था मुकदमा बताते चलें कि मॉडल कंदील की हत्या में उसके पिता मोहम्मद अजीम ने अपने बेटे वसीम समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में लगभग एक सप्ताह पहले पाकिस्तान की अदालत ने कंदील के दूसरे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। क्या है हत्या का पूरा मामला बताया जाता है कि मॉडल कंदील बलोच की वर्ष 2016 में उसके भाई...
मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मेरठ के बागपत में एक महिला पुलिसकर्मी से रेप के मामले में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया है कि उसने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप किया था। मौलवी का नाम जुबैर है और वह मामले में पहले खुद को बेगुनाह बता रहा था। अब पुलिस उसके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी, बागपत कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तंत्र-मंत्र की आड़ में दरिंदे ने बनाया शिकार बताते चलें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बागपत शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर बीती 3 जुलाई 2018 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक तंत्र-मंत्र करके लगभग पांच बार र...