Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक बुरा अनुभव लोगों का भरोसा अच्छे इंसानों से भी उठा देता है। इसका उदाहरण आज कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब एक महिला ने एक भोले-भाले परिवार को बेवकूफ बनाकर उनका बच्चा चोरी कर लिया। देखते ही देखते यह महिला बच्चे को ले उड़ी और मां-बाप कुछ नहीं कर पाए। लेकिन यह चालाक चोरनी कैमरे की नजर से नहीं बच पाई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गई। फोटो में चोरनी साफतौर पर बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। पी़ड़ित मां-बाप की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोर महिला की तलाश शुरू कर दी है। कटिहार जाने को ट्रेन का इंतजार कर रहा था परिवार  बताया जा रहा है कि कानपुर के बिल्हौर का एक परिवार कटिहार जाने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। पति का नाम आजम और पत्नी का नाम शायराबानो है। उनका 1 साल का मासूम बच्चा हसन भी उनके साथ था। दोनों प्ल...
खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां

खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक शिखर का एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के ह्रदय में भी आदर का भाव आ जाता है। यह बात कहने में बहुत आसान है लेकिन ऐसा व्यक्तित्व होना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी इसकी मिसाल रहे हैं। पक्ष ही नहीं विपक्ष भी दिल थामकर सुनता था अटल जी के भाषण, हर कोई था इस प्रखर वक्ता की बातों का कायल  एक राष्ट्रवादी नेता के साथ-साथ उदारवादी चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले अटल बिहारी बाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को देश के ग्वालियर में हुआ था। वह वहीं जन्मे और पले-बढ़े भी। ग्वालियर में कमल का बाग इलाके की गलियों में बचपन बिताने वाले अटल जी के पिता कृष्णकांत बाजपेई भी एक कवि थे और वे मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे लेकिन अटल जी का पूरा बचपन और युवावस्था का काफी समय ग्वालियर में ह...
आजादी के दिन आजादी के योद्धा मान सिंह ने दुनिया से ली अंतिम विदाई

आजादी के दिन आजादी के योद्धा मान सिंह ने दुनिया से ली अंतिम विदाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आजादी के जश्न में डूबे देश में आजादी के मतवाले कानपुर के स्वतंत्रता सेनानी मान सिंह ने दुनिया से अंतिम विदाई ले ली। वह 106 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। देश के प्रति उनके प्रेम और आस्था की झलक उनके जीवन की अंतिम घड़ियों में भी छाप छोड़ गई। क्योंकि अपने जीवन की अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने आज सुबह झंडा रोहण भी किया। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 106 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दुनिया छोड़ने से पहले सुबह किया ध्वजा रोहण  स मौके पर भाजपा के कद्दावर नेता एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने वहां पहुंचकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद भोले सिंह ने कहा कि स्व. मान सिंह जी हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत थे और उनके निधन से लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व ...
परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आनंद स्वरूप पार्क, सिविल लाइन्स में परिवर्तन संस्था के सदस्यों की ओर से झंडारोहण सुबह 9 बजे किया गया। इस मौके पर कैप्टन एससी त्रिपाठी, कर्नल एसएम पांडेय, कर्नल राकेश दीक्षित, अनूप कुमार द्विवेदी, डॉ निखिल गुप्ता, देवेंद्र पारिख, राजेश ग्रोवर, आसिफ अली मौजूद रहे। साथ ही पम्मी, गगन गुप्ता, नीना अवस्थी, हरिओम पांडेय, कुमकुम, पिंकी, नविता व ब्रम्हकुमारी बहनें भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व चार बच्चे झुलसे, दो रेफर   इस दौरान महिलाएं भी बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान भी गाया। कुछ ने देशभक्ति के गीत भी सुनाए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देश भक्ति की भावना जागृत होती...
गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2018 को सिविल लाइन्स स्थित एक रेस्टोरेंट में कानपुर परिवर्तन फोरम की नई वीडियो " की लांचिंग बड़े ही धूमधाम ढंग से की गई। इसकी लांचिंग इंडियन आइडियल फेम और कानपुर शहर की शान, गुंताश द्वारा की गई। उपरोक्त वीडियो परिवर्तन के श्री राघव त्रिपाठी द्वारा बनाई गई है जिसमे स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता के संदेश का मिश्रण है। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा इसमें परिवर्तन व परिवर्तन यूथ क्लब के सदस्यों ने भाग लिया है। बताते चलें कि परिवर्तन द्वारा पूर्व में भी दो वीडियो "जन-गण-मन" व "वंदेमातरम" जारी किए गए थे। इनको यू-ट्यूब व फेसबुक पर लोगों ने भरपूर लाइक दिए हैं। इस तीसरे वीडियो को भी भारी सफलता मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ेंः निधन पर श्रद्धांजलिः अजित वाडेकर-अर्...
…जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर

…जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
लगभग 1 घंटे रुककर मुख्यमंत्री ने सांसद व अन्य नेताओं से कई मुद्दों पर की बातचीत  समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कानपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ का काफिला अचानक काकादेव की ओर मुड़ गया। सुरक्षा कर्मियों के अलावा ज्यादा भाजपा नेताओं को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी लेकिन बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री योगी भाजपा के कद्दावर नेता एवं सांसद देवेंद्र सिंह 'भोले' के घर जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन मुख्यमंत्री का काफिला पहले काकादेव स्थित सांसद भोले सिंह के कैंप कार्यालय पर जाकर रुका। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गठकरी भी मौजूद थे। वहां सांसद से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सीएम योगी सांसद भोले सिंह के आवास पर भी गए। वहां परिवार के लोगों को आशीर्वा...
कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा इलाके में एक महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी हत्या हथोड़ा और साबड़ मारकर की है। हांलाकि पुलिस को किसी करीबी पर ही महिला की हत्या करने का शक है। पुलिस का कहना है कि भरी बस्ती में कोई अंजाम आदमी जल्दी किसी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पुलिस हर बिंदु की करीब से जांच कर रही है। घटना के समय महिला के पति और बच्चे गए थे स्कूल, घर में अकेली महिला से हथौरा और साबड़ से किया प्रहार  घटना बर्रा थाना क्षेत्र के सी ब्लाक विश्व बैंक इलाके की है। महिला का नाम पुष्पा है और उनके पति संजय कुमार आर्डिनेंस कर्मी हैं जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके दो बेटियां हैं और घटना के समय बेटियां भी स्कूल गई हुईं थीं। इसलिए पुष्पा उस वक्त अपने घर में बिल्कुल अकेली थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी अं...
कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन

कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कानपुर पहुंचे। यहां आने के बाद वह सबसे पहले गंगा बैराज देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में गंगा बैराज का किया निरीक्षण, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय भी पहुंचा काफिला  उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद मुरली मनोहर जोशी व  महापौर प्रमिला पांडेय के अलावा अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले तथा मंत्री सुरेश खन्ना और सतीश महाना भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने नमामि गंगे परियोजना के तहत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय में रिमोट दबाकर 20 घाटों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का काफिला चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय भी पहुंचा। वहां सीएम योगी के साथ सभी भाजपा नेताओं ने नमामि गंगे योजना पर एक छोटी सी फिल्म देखी। मुख्यमंत्री योगी ने सीसाम...
अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा

अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नौबस्ता थाान क्षेत्र में एक व्यापारी की ट्रक से कुचलकर आज सुबह कुछ देर पहले मौत हो गई। मौत इतनी दर्दनाक थी कि उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रुह कांप गई। ट्रक के पहिये के नीचे कुचले पड़े व्यापारी को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। शव का उपरी हिस्सा बुरी तरह से कुचलकर सपाट हो गया था। कानपुर के नौबस्ता में सुबह हुआ हादसा, ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह से कुचला व्यापारी  यहां तक की चेहरा न बचा होने के कारण व्यापारी की पहचान तक नहीं हो पा रही थी। चालक के ट्रक छोड़ जाने के कारण शव ट्रक के पहिये के नीचे फंसा रहा। जिसे बाद में भीड़ की मदद से पुलिस ने ट्रक को धक्का देकर हटाने के बाद बाहर निकाला। शव की हालत बेहद खराब थी। चेहरा व उपरी हिस्सा बिगड़ चुका था। हादसे के बाद गुस्साए इलाके के व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ व...
परिवर्तन यूथ क्लब ने पौधरोपण-चित्रकारी कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

परिवर्तन यूथ क्लब ने पौधरोपण-चित्रकारी कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन यूथ क्लब के सदस्यों ने आज शहर में जगह-जगह दीवारों पर सुंदर चित्रकारी की। ताकि लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। साथ ही पौधरोपण करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। सदस्यों ने लाजपतनगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर पार्क, लाजपत नगर में परिवर्तन के राघव त्रिपाठी के नेतृत्व में दीवारों पर सुंदर चित्रकारी कराई। साथ ही इस दौरान परिवर्तन के सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। परिवर्तन यूथ क्लब ने इस पार्क को गोद लेकर अनवरत इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी ले रखी है। प्रमुख रूप से गगनदीप सिंह, स्वयं नंदा, पर्व कपूर, रेनू गौरांग, नंदिनी, सलोनी, अनूप कुमार द्विवेदी, अनिल गुप्ता, देवेंद्र पारिख, गणेश तिवारी, रेनू शाह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः चित्रकूटः 50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ...