Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर पुलिस

बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

बड़ी खबरः कानपुर में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और जेई गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पनकी पुलिस ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के बिजली उपकरणों की चोरी करने-कराने के आरोपी अधिशाषी अभियंता और जेई को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बड़े विद्युत अधिकारी गोंडा में तैनात थे जो कानपुर समेत अन्य जिलों में यूपीपीसीएम यानी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के करोड़ों के तारों और अन्य कीमती उपकरणों को चोरी कराते थे। बिजली विभाग के दोनों इंजीनियर पूरे योजना के साथ साजिश रचकर करोड़ों के बिजली उपकरण प्राइवेट ठेकेदारों तक पहुंचाते थे। कानपुर समेत कई जिलों से करोड़ों का माल किया था साफ, एसटीएफ ने किया था खुलासा इस मामले का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था। यह खुलासा 19 जून 2018 को हुआ था जब एसटीएफ ने कानपुर में बिजली विभाग के गोदामों से करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा किया था। इसी मामले की तफ्तीश कर रही पनकी थाना पुलिस ने आज दोनों अधिकारियों क...
कानपुर के नौबस्ता में चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

कानपुर के नौबस्ता में चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नौबस्ता में चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बताते हैं कि रविवार को दिन में पुलिस नौबस्ता में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यशोदानगर में चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस उनकी घेराबंदी कर रही है। बताते चलें कि बीते तीन दिनों में पुलिस और बदमाशों में यह तीसरी मुठभेड़ की घटना है। पुलिस मामले में बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरी मुस्तैदी से बदमाशों की तलाश कर रही है।...
दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। थाने में दरोगा पच्चा लाल की हत्या किसी अपराधी ने रंजिश में नहीं की थी बल्कि उनके द्वारा की गई दूसरी शादी वाली पत्नी ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर कराई थी। यही वजह थी कि हत्या करने वालों को यह भी डर नहीं रहा कि दरोगा को थाने के भीतर मारना कितना बड़ा जुर्म है क्यों कि दरोगा की दूसरी पत्नी ही हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही इसलिए उसके प्रेमी और दोस्तों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पच्चा लाल को थाने में आकर सरकारी आवास में ही ठिकाने लगा दिया। बताते चलें कि कानपुर में बीती 2 जुलाई को सजेती थाने में एक दरोगा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। दरोगा का लहूलुहान शव थाने परिसर स्थित उसके आवास में अद्र्धनग्न हालत में पड़ा मिला था, वंही एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक दरोगा की दूसरी पत्नी सहित 3 ...