Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी में आज 9 सीटों पर चुनाव जारी, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा तो सीसामऊ-खैर में कम प्रत्याशी

यूपी में आज 9 सीटों पर चुनाव जारी, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा तो सीसामऊ-खैर में कम प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को 9 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। एक दो जगह मशीनों की खराबी की सूचनाओं के अलावा सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इन 9 सीटों पर कुल 3435974 मतदाता और 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी गाजियाबाद और सबसे कम कानपुर की सीसामऊ और खैर विधानसभा सीट पर हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। इन सीटों पर हो रहा उपचुनाव करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर), मझवां (मिर्जापुर), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद और खैर (अलीगढ़) सीटों पर चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। https://samarneetinews.com/read-up-board-exam-schedule-exams-will-start-from-24th-february-and-end-on-1...
बांदा : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा नेता की मां को दी श्रद्धांजलि

बांदा : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा नेता की मां को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को बांदा पहुंचे। बांदा के महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तिवारी की मां को श्रद्धांजलि दी। सर्किट हाउस में बैठक भी ली कुछ दिन पहले उनका निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ये भी पढ़ें : बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा महामंत्री (संगठन) की मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल की बैठक भी ली। इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बताते चलें कि इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी महुआ गांव पहुंचकर भाजपा नेता की मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। https://samarneetinews.com/read-...
यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सोमवार शाम 5 बजे प्रचार थम गया है। अब इन 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। सभी 9 सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा चुकी हैं। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, 24 फरवरी से शुरू होंगे Exam और 12 मार्च को खत्म ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव    ...
बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यातायात माह मनाया जा रहा है। अधिकारियों की जागरूकता अभियान का सड़क पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य घटना में एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद डाला। उसकी भी जान चली गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के छापर गांव के लवकुश प्रजापति (25) रविवार रात अपने साथी शेखर सिंह (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। तिलक समाराह में जा रहे थे दोनों साथी बताते हैं कि लवकुश इंटरमीडिएट के छात्र थे। वहीं शेखर खेती-किसान करते थे। दोनों को एक तिलक समारोह में जौहरपुर गांव जाना था। देवरा गांव के पास फतेहपुर की ओर से आर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। द...
Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव के विक्कू (27) ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताईं ये बातें.. बताते हैं कि किसी बात को लेकर पत्नी सावित्री से विवाद हो गया था। मृतक के पिता रामकिशोर का कहना है कि विक्कू गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले https://samarneetinews.com/murder-in-banda-husband-brutally-kills-wife-with-axe-in-marouli-banda/ गांव आए थे। तभी से दिन-रात शराब पी रहा था। शनिवार रात भी शराब पीकर घर आया। पत्नी ने टोक दिया। इससे नाराज होकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। ये भी पढ़ें ...
बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुई। वहीं दूसरी एंबुलेंस की बाइक में टक्कर लगने से हुई। दोनों ही मृतक, किसानी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र में हुआ एक हादसा जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव के गया प्रसाद शिवहरे (45) शनिवार को खेत देखने गए थे। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरहा और मुरवल गांव के बीच https://www.youtube.com/watch?v=BOmbV1O0GyU सामने से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बताते हैं कि गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक का कहना है कि उनके पिता खेती करते थे। पत्नी मीरा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेडिकल...
बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वारदात से इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 ...
यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और...
झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: देर रात झांसी में बड़ा हादसा हो गया। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई। इससे वहां 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना को बुलाया गया। सेना भी बुलाई गई, बचाव कार्य जारी समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को झांसी भेजा है। रात पौने 11 बजे करीब लगी आग जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 10 नवजात बच्चों की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया गया है। CM योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट स...
UP : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, एक की मौत-3 कानपुर रेफर

UP : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, एक की मौत-3 कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। कार के परखच्चे उड़े गए। उसमें सवार 4 लोग घायल होकर उसी में फंसे रह गए। बाद में एक की मौत हो गई। वहीं तीन को गंभीर हालत में पुलिस ने किसी तरह जेसीबी से पिचकी हुई कार को सीधा कराकर बाहर निकाला। तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक हमीरपुर जिले का था। वहीं घायलों में दो हमीरपुर और एक कानपुर का निवासी है। चित्रकूट जा रहे थे कानपुर-हमीरपुर के युवक जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के सुवासा गांव के रहने वाले सनत सिंह (29) अपने साथी अनिल सिंह (22), रजत सचान व कानपुर के विपिन (38) के साथ बीती रात कार से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चित्रकूट कामदगिरी दर्शन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बुदेलखंड एक्सप्रेसवे बिसंडा थाना क्षेत्र के किमी-36 के https://samarneetinews.com/d...