Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी क्राइम न्यूज

महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश

महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: यूपी के महोबा में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या हो गई। बताते हैं कि सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों ने वहां शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। पुजारी का खून से लतपत शव पड़ा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी वंदना सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कुलपहाड़ क्षेत्र के बेलाताल में हुई घटना जानकारी के अनुसार, कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल में एक प्राचीन हनुमान मंदिर है। बताते हैं कि बीती रात मंदिर के पुजारी उदित नारायण (65) की अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि मृतक पुजारी हमीरपुर के अमगांव के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात.. वह बीते लगभग 16 साल से इसी मंदिर में रहकर पूजा अर्चना कर रहे थ...
बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पुलिस ने नकली आरटीओ, एसडीएम और खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी अधिकारी बालू वाले वाहनों और ई-रिक्शा से अवैध रूप से वसूली कर रहे थे। इसी बीच शिकायत पर पुलिस अलर्ट हुई। इसके बाद चार फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। चारों अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। रिक्शा चालक से मिली सूचना सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सुश्री मेविस टाक ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। पता चला था कि कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर वाहनों से वसूली कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश बताते हैं कि पुलिस को एक ई-रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी दी थी। रिक्शा चालक ने बताया था कि क...
बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..

बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस में जालसाजी से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम जिब्राइल है। पुलिस का कहना है कि जिब्राइल ने पहले से मौजूद पासपोर्ट की जानकारी छिपाई। फिर एक दूसरे पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर दिया। बबेरू क्षेत्र के बगेहटा गांव से जुड़ा मामला क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (लखनऊ) से इस मामले में पुलिस को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सारी बात सामने आई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया पता चला कि आरोपी जिब्राइल जालसाजी करके नकली पासपोर्ट बनवा रहा था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बबेरू थाना पुलिस ने बगेहटा गांव के जिब्राइल पुत्र कल्लू खान के रूप ...
बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दामाद ने बेटी के सामने उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्याभियुक्त दामाद समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। लव मैरिज से नाराज थी सास जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था। उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार बेटी की शादी का विरोध कर रही थीं। इसी खुन्नस में उसके पति लवकुश ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार रात उसकी मां बानो पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। ...
यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के ईनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को एनकाउंटर में मार गिराया है। कानपुर के रहने वाले खूंखार अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि यह बदमाश बीते लगभग 8 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था। कानपुर के बिल्हौर का रहने वाला था बदमाश आसिफ जानकारी के अनुसार, यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ का बदमाश आसिफ से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोली चलीं और बदमाश मारा गया। बदमाश  की पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं.. यह बदमाश कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का था। यह एनकाउंटर अंबेडकर...
बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में 'पति-पत्नी और वो' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसपी बांदा पलाश बंसल से की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला शहर के फूटाकुआं मोहल्ले का है। वहां की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के आरोप हैं कि उसके पति के दूसरे महिला से अवैध संबंध हैं। शहर के फूटाकुआं क्षेत्र का मामला इन संबंधों का विरोध करने पर पति  उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष के बाकी सदस्यों पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दुकानदार पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार-पढ़ें पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, फूटा कुआं मोहल्ले की सोनी राजपूत का कहना है कि उनकी शादी को 18 साल हो चुके है...
बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने बोरों में भरकर चोरी की बाइकें ले जाते एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बोरों में चोरी की बाइकों का यह चौंकाने वाला मामला अतर्रा में सामने आया है। पुलिस ने चोरी की 2 बाइकें व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सीओ अतर्रा ने दी यह जानकारी सीओ अतर्रा सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने एक चोर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतर्रा कस्बे के राधेश्याम की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुई। ये भी पढ़ें: बांदा: DIG से मिला अधिवक्ता संघ, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग  पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी से पहचान कर संजय नगर रोड (अतर्रा) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पता चला कि वह चोरी की दो मोटर साइकिलों के पुर्जे खोलकर बोरों में भरकर ले...
कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हापुड़ में तैनात डीएसओ डा. सीमा चौधरी समेत 5 लोगों के खिलाफ सहारनपुर में धोखाधड़ी FIR हुई है। डीएसओ सीमा चौधरी (जिला पूर्ति अधिकारी) के खिलाफ FIR सहारनपुर के सरसावा थाने में हुई है। FIR खुद सीमा चौधरी की मां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने सीमा समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखी है। FIR में सीमा चौधरी के अलावा भी आरोपी जानकारी के अनुसार, मीरपुर सीतापुर निवासी मुकेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी सीमा ने उनके बैंक खाते का उपयोग किया। आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक के उनके खाते में सीमा ने 15 लाख जमा कराए। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे इसकी कोई जानकारी बेटी ने उन्हें नहीं दी। उनके खाते में 15 लाख जमा कराए गए, लेकिन उन्हें नहीं बताया। एक दिन वह बैंक पहुंचीं तो उन्हें पता चला। डीआईजी के आदेश पर...
बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि बेटी के अपहरण की रंजिश में महिला को गोली मारी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का है। बेटी के अपहरण से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार घायल महिला अनुपा का कहना है कि 12 जून को उनकी बेटी का कथित रूप से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अबतक उनकी बेटी को बरामद नहीं कर सकी है। ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार  कहा कि आरोपी पक्ष ने रंजिशन उनपर हमला करते हुए गोली मार दी है। घटना उस समय हुई है जब वह पति के साथ बाइक से छोटी बेटी को लेने जा रहीं थीं। चार लोगों को घटना करने का आरोप घायल महिला ने कहा कि रास्ते उनकी ...
बांदा शहर में गोली चली, घायल युवक कानपुर रेफर, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा शहर में गोली चली, घायल युवक कानपुर रेफर, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज रविवार शाम एक गोली मारे जाने की घटना से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि युवक को कुछ लोगों ने समझौते के विवाद में गोली मारी है। उसे गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का आरोप युवक की पत्नी के पूर्व पति व साथियों पर है। गोली उसके सीने के नीचे लगी है। उधर, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की सूचना पर छानबीन शुरू कर दी है। पत्नी के पहले पति पर आरोप जानकारी के अनुसार शहर के मर्दननाका में रहने वाले सरताजुददीन उर्फ आदिल (24) को आज शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी पत्नी के पहले पति ने यह घटना की है। वह समझौता करने को कह रहा था। मना करने पर यह कदम उठाया है। https://samarneetinews.com/breaking-news-fire-broke-out-in-sbi-in-banda/ घाय...