Thursday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भारत

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Who Is Sharmishta Panoli: कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 22 साल की इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार किया है। पूरे देश में ममता बनर्जी सरकारी की इसे लेकर आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो में बॉलीवुड के अभिनेताओं पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप रहने पर शर्मिष्ठा ने टिप्पणी की थी। शर्मिष्ठा ने की थी आपरेशन सिंदूर पर चुप बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना यह टिप्पणी एक पाकिस्तानी यूजर्स की पोस्ट के जवाब में की गई थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। वीडियो डिलीट-माफी मांगी, फिर भी गिरफ्तारी-ममता सरकार की आलोचना शर्मिष्ठा ने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की घोर आलोचना की थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा की टिप्पणी में कुछ शब्द विवादित भी  थे। मीडि...
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली स्थित शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शांति वन में कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल के साथ अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिख दी श्रद्धांजलि उधर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आगे लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहर...
पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, चौंकाने वाला यह मामला..

पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, चौंकाने वाला यह मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रही थी। भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी और अन्य सैन्य सूचनाएं भी ज्योति ने पाकिस्तान भेजी थीं। ज्योति पिछले साल पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान की तारीफ, फोटोज और रील की थी शेयर उसने वहां पाकिस्तानी उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। अपने और पाकिस्तान की कई फोटोज भी शेयर कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। पाकिस्तान की फोटोज-रील की थी इंस्टाग्राम पर शेयर उसने अपने फेसबुक एकाउंट में होम टाउन हिसार जिले को बताया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई दिखाई है। इंस्टाग्राम पर क...
बड़ी खबर: जातिगत जनगणना कराएगी मोदी सरकार

बड़ी खबर: जातिगत जनगणना कराएगी मोदी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। इसे लेकर आज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का एलान कर दिया है। यह जनगणना मूल जनगणना के साथ ही होगी। कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला आज कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जातिगत गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा। बताते चलें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लगातार जातिगत जनगणना को लेकर मांग उठाते रहे हैं। ये भी पढ़ें: यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रार्थना सभा में डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के बारे में बताएंगे शिक्षक  https://samarneetinews.com/yogi-governments-decision-for-schools-teachers-will-tell-about-dr-krishnaswamy-in-prayer/...
पहलगाम अटैक: क्या सीमा हैदर पाकिस्तान जाएगी वापस? यह बात आई सामने..

पहलगाम अटैक: क्या सीमा हैदर पाकिस्तान जाएगी वापस? यह बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में 26 पर्यटकों की मौत पर लोगों में भारी आक्रोश है। देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। श्रद्धांजलि सभाएं भी हो रही हैं। भारत में आए हुए पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सचिन वाली पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर भी वापस भेजी जाएंगी। पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा गया क्योंकि वो भी अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में आई थीं। मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ भारत में एंट्री की थी। बीती 18 मार्च को सीमा ने सचिन की बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम मीरा रखा है। रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर रखी है। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद सीमा हैदर की नागरिकता पर सवाल उठने शु...
अरे भाई बधाई हो! अपना सचिन पापा बन गया, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

अरे भाई बधाई हो! अपना सचिन पापा बन गया, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरे भाई बधाई हो! अपना सचिम मीणा पापा बन गया है। पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। पूरा परिवार इसे आशिर्वाद मानते हुए खुशियां मना रहा है। एक बार फिर पाकिस्तानी भाभी सीमा और अपने सचिन भाई की लवस्टोरी सुर्खियों में आ गई है। बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां छाईं वहीं इस प्रेम कहानी का नया अध्याय शुरू हो गया है। बताते चलें कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे एक बेटी को जन्म दिया है। 2023 में पाकिस्तान से प्रेमी सचिन के पास आई थीं सीमा हैदर यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई है। वहां सुबह 4 बजे बच्ची का जन्म हुआ। डाॅक्टर का कहना है कि मां और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं। दरअसल, सीमा हैदर 2023 में पाकिस्तान छोड़कर वहां से भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा ये भी पढ़ें: Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का ख...
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैम्पियंस ट्राॅफी

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैम्पियंस ट्राॅफी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्राॅफी जोरदार मुकाबले में जीत ली। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर यह जीत हासिल की है। इस मैच को जिताने में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही। भारत की इस जीत पर पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं। पूरे देश में जश्न का माहौल आज 9 मार्च को यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने न्यूजीलैंट को चार विकेट से हरा दिया। फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रन बनाने का टारगेट मिला। भारतीय टीम ने 49वें ओवर की आखिरी बाल पर लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज कराई। टीम इंडिया की जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न मनाया जाने लगा। लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाए। एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौ...
भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, Spadex की सफल लॉन्चिंग

भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, Spadex की सफल लॉन्चिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: नए साल 2025 से कुछ घंटे पहले भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने Spadex की सफल लॉन्चिंग की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को यह बड़ी सफलता पाई है। बताते हैं कि श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे एक पीएसएलवी राकेट के जरिए Spadex मिशन (स्पेस डाकिंग एक्सपेरिमेंट) को लांच किया गया है। इसलिए खास यह है यह मिशन.. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह मील का पत्थर है। इसरो की ओर से कहा गया है कि यह तकनीक एक ही ये भी पढ़ें: Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2 मिशन में कई राकेट लांच करने की होती है। अगर मिशन सफल हुआ तो भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। क्योंकि अबतक यह तकनीक रूस, अमेरिक...
बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत

बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर है। बांग्लादेश में तख्ता पलट हो गया है। वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। काफी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो चुके हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का विमान भारत में गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतर चुका है। गाजियाबाद के हिंडन एयबेस पर NSA डोबाल ने किया स्वागत वह सेना के विशेष विमान से भारत पहुंची हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एयरबेस पर शेख हसीना को रिसिव किया। उनका स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। उधर, बांग्लादेश में सत्ता का बागडोर अब सेना ने अपने हाथों में ले ली है। देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख हसीना को भारत के एनएसए अज...
कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’

कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : अभिनेत्री कंगना रानौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया था। हिमाचल की मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना के बयान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने सवाल उठाया है। नेता के पोते पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस ने कंगना के बयान को विरासत से छेड़छाड़ बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और नेहरू का मुकाबला करने के लिए नेता जी के नाम का इस्तेमाल हो रहा है। कहा- नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को नेता जी के नाम का इस्तेमाल करना गलत उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पंडित नेहरू से टक्कर लेने के लिए इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को चंद्र कुमार बोस ने फटकारा। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए बोस की विर...