Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

Banda News : बांदा में बस पलटी, महिला यात्री की मौत-एक कानपुर रेफर

Banda News : बांदा में बस पलटी, महिला यात्री की मौत-एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बस पलट गई। यह बस बांदा से बबेरू-राजापुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के क्रासिंग के पास बस पलट गई। बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। आसपास के गांव के लोग दौड़कर मदद को पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। महिला यात्री शांति देवी (40) की मौत हो गई। एएसपी शिवराज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एएसपी ने बताया कि लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं। उनमें कुछ की हालत गंभीर है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, गायत्रीनगर के दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत  https://samarneetinews.com/two-friends-crushed-to-death-by-truck-in-banda/...
UP: भाइयों की बाइक खड़े रोलर से टकराई, एक की जान गई

UP: भाइयों की बाइक खड़े रोलर से टकराई, एक की जान गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक तेज रफ्तार आनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। इससे बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक ने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर के दमौतीपुरा गांव के विशाल (21) पुत्र लल्तू अहिरवार एक बाइक पर सवार थे 3 लोग अपने चचेरे भाई वीरेंद्र (38) व अमर (25) के साथ बाइक से जुगरेली (बबेरू-बांदा) जा रहे थे। बताते हैं कि जुगरेली और मोरवल गांव के बीच खड़े रोलर से बाइक टकराई गई। https://samarneetinews.com/bulldozer-runs-on-noori-mosque-in-fatehpur/ तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि वीरेंद्र को छतरपुल ले गए हैं। वहीं अमर को मामूली चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें: देखिए!...
बांदा में पति और पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर दी जान

बांदा में पति और पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर एक पति और एक पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में प्रथम दृष्टया आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पहली घटना नरैनी कस्बे के देवीनगर मोहल्ले में हुई। वहां के महेश कुशवाहा (26) ने फांसी लगा ली। लगभग 8 महीने पहले हुई थी शादी बताते हैं कि वह रोज की तरह कमरे में सोने गए थे। सुबह पत्नी शिमला ने देखा तो कमरे में उनका शव लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। घटना से मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के बाकी लोगों को भी सूचना पहुंचा दी गई है। मृतका के पिता का पति पर आरोप बताते हैं कि मृतक की ...
बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

बांदा: छात्र समेत बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 को ट्रक ने कुचला-तीसरे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यातायात माह मनाया जा रहा है। अधिकारियों की जागरूकता अभियान का सड़क पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य घटना में एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद डाला। उसकी भी जान चली गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के छापर गांव के लवकुश प्रजापति (25) रविवार रात अपने साथी शेखर सिंह (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। तिलक समाराह में जा रहे थे दोनों साथी बताते हैं कि लवकुश इंटरमीडिएट के छात्र थे। वहीं शेखर खेती-किसान करते थे। दोनों को एक तिलक समारोह में जौहरपुर गांव जाना था। देवरा गांव के पास फतेहपुर की ओर से आर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। द...
कानपुर में सपा विधायक समेत 127 पर मुकदमा, फजलगंज थाने में हंगामे का मामला

कानपुर में सपा विधायक समेत 127 पर मुकदमा, फजलगंज थाने में हंगामे का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के फजलगंज थाने में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत कुल 127 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि ये लोग थाने में धरने पर बैठ गए थे। इन लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की थी। मामले में विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वरुण जायसवाल समेत 127 आरोपी हैं। फजलगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा थाने के दरोगा दीपक तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, सपा नेता सुनील साजन ने आज इसे लेकर पर्यवेक्षक से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार तहरीर में कहा गया है कि 8 नंवबर को फजलगंज निवासी अशोक कुमार गुप्ता उन्होंने https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc गिरफ्तार किया था। अशोक पर सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा के उपयोग का आरोप था। इसके बाद सपा विधायक अभिताभ बाजपेई अपने साथ वरुण जायसवाल और अन्य समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ ...
Video-बांदा ब्रेकिंग : दुकानों में भीषण आग, दमकल मौके पर..

Video-बांदा ब्रेकिंग : दुकानों में भीषण आग, दमकल मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मंगलवार रात करीब 10.20 बजे अतर्रा चुंगी के पास दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग एक दुकान के बाद तेजी से फैली और आसपास की आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। अतर्रा चुंगी के पास का मामला आग की यह घटना अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी के बिल्कुल पास हुई। पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम और दमकल को सूचना दी। चर्चा है कि दमकल की एक गाडी पहुंचने से पहले ही रास्ते में खराब हो गई। हालांकि, बाद में दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस और दमकल के जवान मौजूद हैं। ये भी पढ़ें : Video : झांसी में SDM की गाड़ी पर युवती ने लगाए ठुमके, लाल बत्ती जली-हूटर भी बजा-भौकाल टाइट-जांच शुरू https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc  ...
बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम

बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के खनन माफिया के आगे बांदा-बुंदेलखंड का पूरा सिस्टम घुटनों पर नजर आ रहा है। 'बालू किंग मल्होत्रा', यह वो नाम है कि जिसके आगे अधिकारी बेबस नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के इस बालू माफिया का रुतबा बुंदेलखंड में खूब चर्चा में है। हाल यह है कि अधिकारी मध्य प्रदेश बार्डर पर कभी खनन के ओवरलोड ट्रक पकड़ने नहीं जाते। MP के ओवरलोड खनन ट्रकों से UP की सड़कें बर्बाद रात में एमपी के सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक-डंफर धड़लल्ले से बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री करते हैं। एमपी के खनन के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। खनिज राजस्व की हानि हो रही है। एएसपी सस्पेंड हो चुके हैं, इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक पर मुकदमा हो चुका है, लेकिन एमपी के ट्रकों की ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी। ASP सस्पेंड, कोतवाल पर मुकदमा, फिर भी रोक नहीं सूत्र बताते ह...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
यूपी में 1 IPS और 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

यूपी में 1 IPS और 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार शाम एक आईपीएस अधिकारी और 7 पीपीएस यानी पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में प्रतीक्षारत रहे 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आयुष श्रीवास्तव को सहायक पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है। सौरभ सिंह मेरठ से बांदा स्थानांतरित वहीं पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को मेरठ से बांदा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सुल्तानपुर में तैनात शिवम मिश्रा को लखनऊ पुलिस मुख्यालय स्थांतरित कर दिया गया है।  पुलिस मुख्यालय में तैनात रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह यूपीपीसीएल प्रयागराज में तैनात योगेंद्र कृष्ण नारायन को हाथरस स्थानांतरित कर दिया है। इन PPS के हुए तबादले   ये भी पढ़ें : यूपी में 29 IAS के बंपर तबादले, मेरठ-मुजफ्फरनगर-प्रयागराज समेत कई जिलों क...
बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मवई गांव के मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने आज सुबह खुद को कमरे में गोली मार ली। तमंचा सिर से सटाकर मारी गोली तमंचे से सिर में गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा भाई गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचा और देखा तो भाई का खून से लतपत शव पड़ा था। छोटे भाई महेंद्र का कहना है कि मनप्यारे 3 भाईयों में मझला था। 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। इलाज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हो चुका था। कर्जा भी हो गया था। इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए गोली मारकर जान दे दी है...