Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में पशु चिकित्सा वाहन सेवा का आज शुभारंभ हो गया। यह शुभारंभ वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने किया। इस मौके पर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे। बांदा में 7, चित्रकूट में 5 और हमीरपुर में 4 वाहन बताया जाता है कि चित्रकूटधाम मंडल में कुल 19 मोबाइल सचल पशु चिकित्सा वाहनों को संचालन होगा। इनमें से बांदा जिले में 7, चित्रकूट में 5, हमीरपुर में 4 और महोबा में 3 वाहन रहेंगे। ये भी पढ़ें : ‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली प्रथम चरण में सभी जिलों के लिए 2-2 वाहनों मिल चुके हैं। बाकी वाहन भी जल्द ही मिल जाएंगे। बताते हैं कि इन वाहनों का रूट निर्धारित किया जाएगा। साथ ही एक टोल फ्री नंबर-1962 भी है। इस नंबर पर एक काल करने पर वाहन बी...
‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की कह रही है कि वह अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती है, जिसे वह प्यार करती है। इतना ही नहीं इस लड़की ने वीडियो में अपना, अपने पिता से लेकर पूरे खानदान का नाम गिना दिए हैं। पता भी बताया है। अपने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की प्रेमी से लेकर उसके बाप तक का नाम बताते हुए पुलिस से शादी कराने की अपील करती सुनी जा रही है। लड़की ने अपनी पूरी पहचान भी बताई इस लड़की ने परिवार पर इमोशनल ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं। वीडियो में लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी के घरवाले तो शादी को तैयार हैं, लेकिन उसके खुद के घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : 19 ...
बांदा की शिक्षिका ज्योति को लेखन में राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार

बांदा की शिक्षिका ज्योति को लेखन में राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा ने राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्होंने पूरे प्रदेश में बांदा का नाम रोशन किया। दरअसल, यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश राज्य हिन्दी संस्थान द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय स्थानीय भाषा की बाल कहानी लेखन रहा। ज्योति ने बघेली भाषा में लिखी कहानी शिक्षिका ज्योति पुत्री केदार विश्वकर्मा द्वारा बांदा की बघेली भाषा में कहानी लिखी। इस कहानी को बच्चों के स्तरानुकूल में पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला। शिक्षिका ज्योति इस समय बांदा के बड़ोखरखुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में तैनात हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं विभाग भी गौरांवित महसूस कर रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रतिभाओं को अवार्ड, परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह ये भी ...
Breaking : भीषण हादसा, कार सवार एक दोस्त की मौत, दो घायल

Breaking : भीषण हादसा, कार सवार एक दोस्त की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। कार सवार तीन दोस्तों में एक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला युवक बिहार का रहने वाला था। यह सड़क हादसा बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में आज देर शाम हुआ है। जानकारी के अनुसार बबेरू के रहने वाले संतोष (30) और देवरिया जिले के भिंडामिश्र निवासी सुरेश (29) एक आरओ प्लांट में काम करते हैं। बिहार का रहने वाला था मृतक युवक बताते हैं कि आज उनसे मिलने के लिए उनके दोस्त बिहार के मिर्जापुर के रहने वाले रीतेश सिंह (30) आए थे। वह भी फतेहपुर स्थित एक प्लांट में काम करते थे। आज देर शाम तीनों एक कार से होला लेने सतन्याव गांव गए थे। ये भी पढ़ें : शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप   वहां से लौटते समय बांदा-अतर्रा मार्ग पर प...
शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को लगभग सिर्फ एक साल ही पूरे हुए हैं। ऐसे में 20 साल की मनीषा का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई यह घटना कई तरह के सवाल उठा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में लटकता मिला शव, मां ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार बिसंडा के नगलापुरवा के रहने वाले रोहित की पत्नी मनीषा (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास मुन्नी ने शोर मचाया तो बाकी लोग भी वहां पहुंचे। मृतका के ससुर रामबहोरी का कहना है कि बहू ने सुसाइड की है। पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने ...
बांदा : प्रतिभाओं को अवार्ड, परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह

बांदा : प्रतिभाओं को अवार्ड, परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर यातायात जागरुकता के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। बाद में विजयी प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। स्कूल-कालेज के बच्चों के बीच लेखन-चित्रकला के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। स्कूली बच्चों के बीच हुईं प्रतियोगिताएं इनका आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा कैटेगरी में किया गया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं गिफ्ट बांटे गए। विजयी छात्र-छात्राओं के खातों में जाएगी सम्मान राशि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के खातों में ब्लॉक स्तर पर क्रमशः लेखन, चित्रकला तथा क्विज में अलग-अलग 500 रुपए, 300 रुपए और 200 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। वहीं माध्यमिक शिक्षा में जिलास्तर पर 3000 रुपए...
Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां क्योटरा नया डेरा की रहने वालीं किस्सू पत्नी मोतीलाल सोनकर से आज बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना उस समय हुई जब किस्सू अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने जा रहीं थीं। रास्ते में रणछोड़दास इंटर कालेज के सामने बैठकर वह पर्स निकालकर रुपए गिनने लगीं। तभी दो नकाबपोश वहां पहुंचे। फिर पर्स छीनकर भाग खड़े हुए। महिला किस्सू ने बताया कि उनके पर्स में दो हजार रुपए नगद, 100 ग्राम चांदी की चूड़ी तथा सोने के टाप्स पड़े थे। महिला के पुत्र सुभाष सोनकर ने खप्टिहाकलां चौकी में सूचना दी है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी  ये भी पढ़ें : बांदा में विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा...
विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  बालू खनन पर रार खुलकर सामने आने लगी है। चित्रकूट जिले में बांदा सीमा पर बागे नदी के गड्ढे में डूबकर हुई एक युवक की मौत के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर सपा विधायक और बीजेपी के ब्लाक प्रमुख समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट के सपा विधायक और कमासिन के ब्लाक प्रमुख अब बांदा के कमासिन थाने में खदान संचालक राजस्थान के रतनगढ़ चौथमिल निवासी बनवारी लाल शर्मा की तहरीर पर चित्रकूट के चित्रकूट के सदर सपा विधायक अनिल प्रधान और बांदा जिले के बीजेपी के कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार समेत 12 लोगों पर मुकदमा हुआ है। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार  अन्य नामजद लोगों में चित्रकूट सरधुवा क...
फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ससुराल में एक 27 साल की विवाहिता रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर विवाहिता ने खुद फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शराब का लती था पति, इसीलिए होती थी कलह जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी रजनी (27) का शव शाम को फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. बताते हैं कि रजनी की शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनके एक बच्चा भी है। पति शराबी है। इसलिए दोनों के बी...