Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले एक व्यवसाई और उनकी पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बाइक से एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनको टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। बताते हैं कि पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे उनके बच्चों ने दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दुखद पहलू यह है कि इस दंपति की बड़ी बेटी की आने वाली 25 अप्रैल को शादी तय है। ऐसे में परिवार में शादी की तैयारियों का वक्त चल रहा था। परिवार के सिर से उठा माता-पिता का साया इस अनहोनी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा बचे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर के सर्वोदयनगर के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता (45) बीती रात अपनी पत्नी राजकुमार (42) और बच्चों के साथ जिले के अतर्रा कस...
बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह चौंकाने वाला घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में लड़की को रस्सी काटकर फांसी पर लटक रही लड़की को नीचे उतारा। हालांकि, तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरू की घटना की छानबीन बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के रहने वाले भुजबल कुमार की बेटी सोनम (15) ने आज गुरुवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोग भी घर में ही थे। बताते हैं कि काफी देर तक लड़की कमरे से नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी। फिर भी कोई जवाब नहीं...
बांदा में जन्मदिन पार्टी में आग में झुलसे 8 लोग, 3 रेफर

बांदा में जन्मदिन पार्टी में आग में झुलसे 8 लोग, 3 रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार शाम को बांदा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार में 1 साल की बेटी के पहले जन्मदिन की खुशियों के साथ पार्टी मनाई जा रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने से परिवार में दंपति समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालात में कानपुर रेफर कर दिया गया है। रेफर होने वालों में महिला भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और परिवार की मदद की। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शशि पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार शाम को हुआ दर्दनाक हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले सुशील कुमार की एक साल की बेटी साल्वी का आज बुधवार को पहला जन्मदिन था। शाम को परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ आसपास के लोग भ...
बांदा में शादी के 7 महीने बाद ही युवक ने दे डाली जान

बांदा में शादी के 7 महीने बाद ही युवक ने दे डाली जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शादी के महज सात माह के बाद सूने घर में युवक ने मंगलवार को दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम खेतों से घर लौटी मां ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी घटना के वक्त मायके में थीं। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग भी अनभिज्ञता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना के वक्त घर पर नहीं थे परिजन बताया जाता है कि कालिंजर थाने के पिपरा गांव में रहने वाले राजाबाबू पाल (22) पुत्र रघुनाथ की शादी 11 जून 2019 को गिरवां थाने के माधवपुर गांव निवासी विनीता के साथ हुई थी। वर्तमान समय में राजाबाबू की पत्नी विनीता मायके में थी। मंगलवार दोपहर राजाबाबू घर में अकेले थे। परिजन निमंत्रण में गए हुए थे। मां ममता भी किसी काम से गई थीं। देर शाम को मां ममता घर लौंटी तो बेटे का शव फां...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मरने वाले एक युवक की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि बबेरू कस्बे के गांधी नगर मुहल्ला निवासी कन्हैया (55) पुत्र मुकुंदलाल सोमवार शाम को अपने घर से पैदल सब्जी लेने के लिए बबेरू मंडी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा बबेरू स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी महेश (25) पुत्र इंद्...
बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव उसी के घर में चारपाई के पास खून से लतपत पड़ा था। शव को देखते ही मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की और मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बदौसा नरेश कुमार प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन की और फारेंसिक टीम के साथ डाॅग स्क्वायड को भी बुलाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक...
बांदाः चित्रकूट में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, जिलाध्यक्ष ने सौंपे दायित्व

बांदाः चित्रकूट में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, जिलाध्यक्ष ने सौंपे दायित्व

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को चित्रकूट जनपद के भरतकूप के समीप ग्राम गोंडा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आ रहे हैं। जिले से एक लाख कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिला सहित मंडलों में संचालन समिति तथा प्रभारी बनाए गए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने की। जिला पदाधिकारियों वरिष्ठ जनों मंडल अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्षों के हेतु अपेक्षित जिला कार्यसमिति बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभा को सफल बनाने में जुटे भाजपाई प्रत्येक मंडल से सेक्टर सह वाहन उपलब्ध कराकर अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन प्रमुखों की न...
बांदा में भीषण हादसों में मामा-भांजी समेत 4 की मौत, 1 रेफर

बांदा में भीषण हादसों में मामा-भांजी समेत 4 की मौत, 1 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में जिले में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार मामा-भांजी समेत चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक हादसा आज सोमवार को बांदा फतेहपुर मार्ग पर हुआ। इसमें शहर के शुक्लकुआं निवासी मामा-भांजी की बोलेरो गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा शहर में कताई मिल के पास हुआ। बताते हैं कि बोलेरो गाड़ी ने इतनी तेजी के साथ बाइक में टक्कर मारी कि वह कई फुट उपर उड़कर नीचे गिरी। इससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भांजी ने कानपुर में दम तोड़ा है। वहीं एक मासूम भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में कताई मिल के पास बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर बताया जाता है कि शहर के शुकुल कुआं मुहल्ला निवासी जितेंद्र यादव (30) पुत्र जयकरन यादव आज सोमवार दोपहर अपनी भांजी महक (9) और भांजे मयंक (7) पुत्रगण इंद्रजीत निवासी बुधौली (फतेहपुर) को बाइक से लेकर अपने बेटे पूरब को लेने गुरु...
‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, व्यक्तित्व
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (UPCLDF) के चेयरमैन (राज्यमंत्री स्तर) वीरेंद्र कुमार तिवारी रविवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। जहां 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और बुंदेलखंड में विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। यूपीसीएलडीएफ (UPCLDF) के चेयरमैन श्री तिवारी ने कहा कि मौजूदा हालात में डिजीटल मीडिया को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 'समरनीति न्यूज' की विश्वसनीयता और गंभीरता को सराहा उन्होंने कहा कि बदलते दौर में 'समरनीति न्यूज' की टीम जिस विश्वसनीयता और गंभीरता के साथ खबरों का प्रकाशन करते हुए जनमानस में जगह बना रही है, वह सचमुच सराहनीय है। कहा कि इसके लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने खबरों के लेखन से लेकर संपादन और तकनीकि तौर-तरी...
बांदा में अब छात्रा से 55 हजार की ठगी, पहले महिला कारोबारी से ठगे थे 50 हजार

बांदा में अब छात्रा से 55 हजार की ठगी, पहले महिला कारोबारी से ठगे थे 50 हजार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में बांदा में एक महिला पेट्रोलपंप कारोबारी से हुई 50 हजार की बैंक ठगी का पुलिस अबतक खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि एक और घटना ने पुलिस को चुनौती दे डाली। शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर कालूकुआं में रहने वाली छात्रा के बैंक खाते से जालसाजों ने काल करके डेबिट कार्ड की जानकारी जुटा ली। इसके बाद उसके खाते से 55 हजार रुपए की नगदी निकाल ली। पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए रुपए वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शिकायतीपत्र देकर लगाई गुहार बताया जाता है कि शहर के शंकरनगर, कालूकुआं में रहने वाले मोतीलाल चौरसिया की बेटी दिव्या छात्रा हैं। उनका पंजाब सिंध बैंक में बैंक खाता है, जो इटावा में है। उनका कहना है कि खाते में लगभग 93,000 हजार रुपए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दि...