Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुस्कुराइये आप बांदा में हैं, मगर जरा सावधानी के साथ। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में यहां-वहां खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। बांदा नगर पालिका कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किसी की भी जान पर बन आ सकती है। फिलहाल जिला कारागार के मेन गेट के पास खुले मैनहोल दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। बता दें कि जेल रोड शहर की व्यस्तम रोड है। स्वराज कालोनी के सैकड़ों लोग रोजाना इसी रोड से कचहरी, बाजार और क्योटरा आते-जाते हैं। स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। जेल की वजह से अन्य लोग भी वाहनों से आते-जाते रहते हैं। सवाल यह है कि इन हालात में अगर कोई दुर्घटना हो जाएगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी ने ही प्रेमी संग की थी मां की हत्या, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा ये भी पढ़ें : आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का माम...
दर्दनाक : बांदा में ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत

दर्दनाक : बांदा में ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बद्री कंपोटर का पुरवा के रहने वाले प्रेमप्रकाश की 1 वर्षीय बेटी अंजना घर के सामने ई-रिक्शा के पीछे खड़ी थी। दूसरे बच्चे के गलती से रिक्शा बैक करने से हादसा इसी बीच रिक्शा पर बैठे एक बालक ने उसे बैक कर दिया। चपेट में आकर बच्ची दब गई। परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की बड़ी मां राजकुमारी का कहना है कि ई-रिक्शा वाला कबाड़ लेने आया था। बच्ची का पिता लोहा तौलवा रहा था। तभी हादसा हो गया। ये भी पढ़ें : बांदा में घर में लटका था छात्रा का शव, सीढ़ी लगाकर पहुंचे पड़ोसी तब चला पता  ...
मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..

मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : समस्याविहीन शिक्षक और स्कूलों में बच्चों की सौ फीसदी अटैंडेंस, यही मेरी प्राथमिकता रहेगी। ये बातें बांदा के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी (पीईएस) ने कहीं। लगभग 10 दिन पहले उन्होंने बांदा के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया है। युवा होने के साथ-साथ श्री तिवारी में कुछ अच्छा करने की इच्छा शक्ति उन्हें दूसरे अधिकारियों से अलग दिखाती है। 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बातचीत कर उनसे भविष्य की प्राथमिकताएं जानी। इससे पहले बहराइच में थे कार्यरत मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले बीएएस अव्यक्त राम इससे पहले बहराइच में बेसिक शिक्षा अधिकारी थे। तबादला होने पर बांदा में ज्वाइन किया है। ये भी पढ़ें : बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी बीएसए श्री तिवारी ने कहा कि बांदा में काफी-कुछ करने का मौका उ...
UP : महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

UP : महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेत गई महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में तालाब किनारे पड़ा मिला। महिला से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शव की स्लाइड भी बनवाई गई है। ताकि दुष्कर्म होने या न होने की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला मंगलवार को घर से खेतों पर गई थीं। शाम को मवेशी चराने वालों ने उनका शव तालाब किनारे पड़ा देखा। गांव के लोग वहां पहुंचे। फिर पुलिस को https://samarneetinews.com/breakingnews-youth-murdered-in-banda-main-accused-arrested-many-absconding/ सूचना दी गई। शव अर्द्धनग्न हालत में था। काफी कपड़े गायब थे। मृतका के देवर का कहना है कि घर पर उनकी दो बे...
बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड और आसपास इलाके में गंदे पानी की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजेश श्रीवास्तव ने पानी टंकी का निरीक्षण किया। टंकी पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति जानी। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि, नदी में लगातार बारिश से गंदा पानी आने के कारण सप्लाई में मटमैला पानी आने की बात सामने आई। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस दिक्कत को भी अब दूर कर लिया गया है। पानी अब ठीक सप्लाई हो रहा है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..    ...
UP : ‘हम उनसे लड़ नहीं सकते..’ युवती ने भाभी को whatsapp कर लगाई फांसी

UP : ‘हम उनसे लड़ नहीं सकते..’ युवती ने भाभी को whatsapp कर लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 'हम उनसे लड़ नहीं सकते, इसलिए हम जा रहे हैं।' यह मैसेज एक विवाहित युवती ने अपनी भाभी को Whatsapp पर भेजा। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। विवाहिता डेढ़ साल से ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान थी। वह इस समय अपने मायके में रह रही थी। पुलिस उसके मोबाइल के मैसेज की जांच कर रही है। पिता ने लगाए ये आरोप जानकारी के अनुसार अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर के राजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी अन्नू (28) की शादी दो साल पहले की थी। ये भी पढ़ें : बांदा में भीषण हादसा, पति समेत दो की मौत-पत्नी कानपुर रेफर शादी 2 मई 2022 को प्रयागराज के प्रीतम नगर के रहने वाले मयंक उर्फ अशोक से हुई थी। दहेज में मांग के अनुसार कार और 7 लाख रुपए कैश दिए थे। इसके अलावा अन्य जेवर आदि सामान था। बढ़ती गई दहेज की मांग इतना सब देने के बावजूद शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग...
जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक अजीबो-गरीब घटना हुई। अपनी मंगेतर से मिलकर लौटे युवक ने फांसी लगा ली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले अजय (22) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शहर के क्योटरा मोहल्ले की घटना काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। मां ने वहां जाकर देखा तो बेटे को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ीं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर.. मृतक के फूफा लालू प्रसाद का कहना है कि मृतक की मां कचेहरी चौराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेचती हैं। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। बताया कि अक्सर म...
वाह रे बिजली विभाग ! बांदा में 14 घंटे जिला अस्पताल की आपूर्ति रही ठप, हाहाकार..

वाह रे बिजली विभाग ! बांदा में 14 घंटे जिला अस्पताल की आपूर्ति रही ठप, हाहाकार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : बांदा में बिजली विभाग की लापरवाही आम जनता पर कहर ढा रही है। रोज इसके एक से बढ़कर एक नए उदाहरण सामने आ रहे हैं। आकस्मिक सेवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर सामने आने लगी है। नया मामला जिला अस्पताल से सामने आया है। मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 8 बजे शिकायत, शाम 7 बजे पहुंचे बिजलीकर्मी स्वास्थ विभाग की ओर से जिला अस्पताल में बिजली फाल्ट की सुबह 8 बजे शिकायत हुई। दिनभर संकट बना रहा, हजारों मरीज-तिमारदार और स्टाफ आदि परेशान रहे। शाम 7 बजे बिजली विभाग के लोग फाल्ट दूर करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। सभी जांच मशीनें ठप रहीं। बर्न वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक मरीज और तिमारदार तिलमिलाए रहे। सभी के मन में यही सवाल रहा कि आखिर हुआ क्या, क्यों बिजली नहीं आ रह...
बांदा : वृद्धाश्रम पहुंचे व्यापारी नेताओं ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

बांदा : वृद्धाश्रम पहुंचे व्यापारी नेताओं ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज दानवीर सेठ भामाशाह का जन्मदिन व्यापारी दिवस के रूप मनाया। इस अवसर पर सभी व्यापारी नेता बांदा नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां बुजुर्गों का माल्यार्पण कर सभी को सल्पाहार भेंट किया। उनका आशीर्वाद भी लिया। व्यापारी दिवस पर आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मनोज जैन ने कहा कि उन्होंने समाज सेवक के अलावा तीर्थ और मंदिरों का निर्माण भी कराया। वह साहित्य प्रेमी भी थे। CM Yogi को धन्यवाद जिला अध्यक्ष भोलू ने आज का दिन व्यापारी दिवस के रूप म...
BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय से एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, बांदा जिले में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार एंटी करप्शन टीम ऐसे रिश्वतखोरों को गिरफ्तार भी कर रही है। अब नया मामला बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग से सामने आया है। बीएसए आफिस से अधिकारी की गिरफ्तारी हालांकि, बीएसए दफ्तर का हाल वैसे ही खराब है। अब रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिटायर शिक्षिक को नोटिस भेज मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार विकास खंड नरैनी क्षेत्र में तैनात रहे शिक्ष...