Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दर्दनाक हादसा

बांदा में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की देखते ही देखते मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की देखते ही देखते मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुए एक दर्दनाक घटनाक्रम में दो महिलाओं की पलक झपकते ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शवों को निकालने के लिए दर्जनों लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, दोनों महिलाओं की मिट्टी का टीला धंसने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाएं वहां मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक टीला धंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जड़कड़ा अंश ग्राम कुरूहूं की है। मिट्टी की खुदाई कर रही थीं महिलाएं वहां की रहने वालीं मर्री यादव (45) पत्नी सधुवा तथा बिट्टी उर्फ फुलमतिया (48) पत्नी गया प्रसाद, आज बुधवार शाम घर में छपाई और पुताई के लिए गांव के बाहर बने टीले से मिट्टी लेने गईं थीं। दोनों महिलाएं टीले के अंदर घुसकर म...
काल बनकर दौड़े ट्रकः बांदा में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

काल बनकर दौड़े ट्रकः बांदा में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय से चंद किमी की दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। दोनों की बेहद दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल भी लेकर पहुंची। लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक बालू लदा हुआ था और चालक बेहद तेजी से वाहन चला रहा था। तिंदवारी के सैमरी के रहने वाले थे पिता-पुत्र   बताया जाता है कि तिंदवारी के सैमरी गांव के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद (60) आज बाइक से अपने सबसे छोटे बेटे अश्वनी (20) के साथ बांदा आए थे। यहां काम करके वह वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों पिता-पुत्र वापस लौटते समय बाइक से कुसरेजा पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे। कुछ दूर आगे जाने पर एक ट्रक ने साम...
बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली

बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी थाना क्षेत्र के माटा और जसईपुर गांवों के बीच शादी समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत युवक दूर तक घिसटता चला गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक धू-धूकर जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक में लगी आग को भी बुझाया। बताते हैं कि रविवार सुबह करीब 5 बजे तिन्दवारी थाना के बंबिया गांव निवासी छोटे लाल यादव का पुत्र संजय (17) तिन्दवारी थाना क्षेत्र के ही अपने मामा राम भवन यादव के बेटे यानी अपने ममेरे भाई करण यादव की शादी में शामिल होने गया था। बारात तिंदवारी के भुजौली गांव निवासी संतोष यादव की बेटी सुदामा के यहां बारात गई थी। बारात में शामिल होकर सुबह बाइक से वह मामा रामभवन के गांव माटा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्त...