Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ठगी

बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और नकली सिक्के बरामद किए हैं। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक ने मामले की जानकारी दी। मेविस टाक ने कहा कि ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जान-पहचान में लगाया लाखों का चूना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के राठ के राम सिंह ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट में कहा गया कि उनके साले की जान-पहचान आरोपी कमलेश से थी। आरोपी कमलेश ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवई बाईपास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया ठग बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। उसके पास से 3 लाख नकद और 5 नक...
कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में प्रतिष्ठित डाॅक्टर से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने डाॅक्टर को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 5 करोड़ का चूना लगाया है। डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा ने 5.5 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट नजीराबाद थाने में लिखाई है। आरोप है कि ठग की पत्नी और बेटियां भी शामिल हैं। 8 FIR पहले हो चुकीं, अब पत्नी व बेटियां भी आरोपी बताते चलें कि शातिर ठग सुशील धवन के खिलाफ अबतक 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। कानपुर सर्वोदयनगर के रहने वाले सर्जन डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने रिपोर्ट में कहा है कि 15-20 वर्षों से सुशील धवन के संपर्क में हैं। ये भी पढ़ें: कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड  डाॅक्टर मिश्रा का कहना है कि ठग सुशील ने पत्नी डॉ. नीलम मिश्रा, बेटे डॉ. शिवांशु व प्रतिष्ठान शिवानी हॉस्पिटल के शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोलकर इंवेस्टमेंट करने की सलाह ...
हद हो गई : बांदा में लाखों की ठगी मामले में पुलिस अबतक खाली हाथ, महिला कारोबारी से..

हद हो गई : बांदा में लाखों की ठगी मामले में पुलिस अबतक खाली हाथ, महिला कारोबारी से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला कारोबारी से एक बैंक में बैठने वाले बीमा एजेंट ने बीती 3 अक्टूबर को 44 लाख की ठगी की थी। लगभग 15 दिन बाद भी इस मामले में पुलिस अबतक खाली हाथ है। कहा जा सकता है कि पुलिस ठग से कोसों दूर है, जबकि किसने ठगी की और कहां पर की, यह पूरी पिक्चर साफ है। तब भी पुलिस का किसी नतीजे पर न पहुंचना तमाम तरह के सवाल उठा रहा है। महिला अपराध के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह है पूरा मामला शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास रहने वाली सीमा नंदा महिला कारोबारी हैं। उनकी बैग और शूटकेस की दुकान माहेश्वरी देवी चौराहे पर है। बाबू लाल चौराहे के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में उनका खाता है। उनका कहना है कि बैंक में एक बीमा एजेंट से उनकी मुलाकात हुई थी जिसका नाम विकास चौरसिया था। बीमा कराने के नाम पर उसने महिला कारोबारी सीमा स...
बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/बांदाः फतेहपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राहुल राज के गनर रहे (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि यह आरोपी हेड कांस्टेबल इस वक्त बांदा जिले में तैनात है। आरोप लगाने वाली महिला फतेहपुर की रहने वाली है और एक समस्या को लेकर तत्कालीनी एसपी के पास गई थी। वहीं गनर से मिली तो उसने मदद को भरोसा दिलाते हुए उसका मोबाइन नंबर ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की और बाद में घर आने-जाने लगा। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबिल ने इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण करते हुए दुष्कर्म भी किया। फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म के साथ 5 लाख भी ठगने का आरोप बाद में बेटी की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उसके पांच लाख रुपए ठग लिए। महिला का आरोप है कि उसने जब हेड कांस्टेबल से रुपए वापस ...
महिला ने ऑनलाइन लोगों को उल्लू बनाकर ठगे 35 लाख, पति की शिकायत पर गिरफ्तार

महिला ने ऑनलाइन लोगों को उल्लू बनाकर ठगे 35 लाख, पति की शिकायत पर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक महिला ने खुद को दीनहीन बताकर लोगों को उल्लू बनाकर लाखों की ठगी कर डाली। ऑनलाइन महिला ने यह कारनामा करके मोटी रकम कमाई। दरअसल, महिला ने मदद की अपील की और 17 दिन में 50 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) जुटा लिए। फिलहाल लोगों के ठगने के आरोप में उस महिला को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि महिला की गिरफ्तारी उसी के पति की शिकायत पर हुई है। इस मामले में दुबई पुलिस के अधिकारी का कहना है कि महिला ने सोशल साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी पोस्ट के माध्यम से कई लोगों को ठगा और 17 दिनों में रकम जुटाई। बच्चों की तस्वीरें लगाकर मांगी मदद   महिला पर आरोप है कि उसने खुद को एक असफल शादी का शिकार बताया। साथ ही खुद के बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद की अपील की। अब दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सले...