Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

बांदा में बाढ़: कानपुर मार्ग बंद-यमुना का तांडव-केन शांत, मगर चंद्रावल बढ़ा रही दिक्कत-पढ़ें पूरी खबर

बांदा में बाढ़: कानपुर मार्ग बंद-यमुना का तांडव-केन शांत, मगर चंद्रावल बढ़ा रही दिक्कत-पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाढ़ के हालात हैं। जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से 2.43 मीटर ऊपर बह रही हैं। वहीं केन में जलस्तर तो बढ़ा है लेकिन खतरे के निशान शांत है। वहीं हमीरपुर से आने वाली चंद्रावल नदी का बहाव और जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में यमुना, केन और चंद्रावल नदियों तथा उनके नालों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। कानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग (बाया चिल्ला) पर भी पानी चल रहा है। बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा ने बाढ़ क्षेत्र में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने जारी की रूट एडवाइजरी-सिंचाई विभाग का ताजा अपडेट डीएम श्रीमति रीभा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य जारी रखें। राहत सामग्री के वितरण में देरी न करें। उधर, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इन मार्गों पर ट्रैफिक बंद कर दिया है। पैदल व दो पहिया वाहनों के आगमन को भी रोक दिया गया है...
दबंगई: बांदा डिग्गी चौराहे पर छात्र को रंगदारी न देने पर युवकों ने बेरहमी से पीटा-FIR दर्ज

दबंगई: बांदा डिग्गी चौराहे पर छात्र को रंगदारी न देने पर युवकों ने बेरहमी से पीटा-FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में डिग्गी चौराहे पर एक छात्र से कुछ गुंडे किस्म के युवकों ने रंगदारी मांगी। न देने पर इन दबंग युवकों ने बीच चौराहे पर छात्र को कोचिंग से लौटते समय बेरहमी से पीटा। उसकी आंख, चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, खुलेआम गुंडई इसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ युवक झुंड बनाकर छात्र को रास्ते में रोककर बुरी तरह से पीटना शुरू कर देते हैं। छात्र के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। बीयर पीने को मांगे रुपए-न देने पर बेरहमी से पीटा जानकारी के अनुसार, शहर के बन्यौटा मोहल्ले में रहने वाले वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे कृष्णा अग्रवाल 11वीं के छात्र हैं। बताते हैं कि वह डिग्गी चौराहा स्थित कोचिग सेंटर में पढ़ने जाते हैं। पुलिस ने कहा, FIR दर्ज कर की जा रही कार्रवाई 29 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे क...
अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी-अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात, अटकलें तेज

अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी-अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात, अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिले। बताते हैं कि दोनों के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। यूपी से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू इस मुलाकात को लेकर दिल्ली से लेकर यूपी तक अटकलें तेज हो गई हैं। यूपी में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? दिल्ली से लेकर यूपी तक राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से सीएम योगी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। योगी की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को माना जा रहा अहम बताते चलें कि इस समय बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी गहमागहमी है। ऐसे में सीएम योगी क...
Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..  

Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Shubhanshu Shukla News: भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (अंतरिक्ष) से वापस धरती पर लौट आए हैं। उन्होंन सकुशल अपना मिशन पूरा कर लिया है। मंगलवार को अपराह्न 3 बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा। इस यान से भारत के लाल शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी हुई। PM-CM सभी ने दी शुभांशु को बधाई पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हर देशवासी खुद को गौरांवित महसूस कर रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। मां-पिता ने देखा लैंडिंग का सजीव प्रसारण अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू बहते दिखाई दिए। दोनों ने लैंडिंग का लखनऊ के सीएमएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण देखा। शुभांशु की ...
क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’ 

क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, स्पोर्ट्स: Yash Dayal news गाजियाबाद की एक युवती ने यूपी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) पर यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि क्रिकेटर यश दयाल शादी का झांसा देकर बीते पांच साल से उसका भावनात्मक व यौन शोषण कर रहा है। युवती ने कहा, 'तुम्हें भगवान का डर नहीं, इसलिए कार्रवाई जरूरी' जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, इस युवती ने सभी ओर से निराश होने के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। युवती का आरोप है कि बीते 5 साल से क्रिकेटर यश दयाल उसका यौन शोषण कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिए 5 साल पहले हुई थी युवती की मुलाकात युवती ने यह भी आरोप लगाया कि यश दयाल के साथ उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए...
Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला सामने आया है। कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करते हुए जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दी है। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। नए लिंक एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी जानकारी के अनुसार, एक नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके अलावा अब जेपीएनआईसी का संचालन एलडीए द्वारा किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में इन प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंजूरी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलमेंट अथॉरिटी एरिया रेगुलेशन-2025 को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन, प्रस्ताव को मंजूरी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकर...
‘वो ओपी राजभर नहीं, OP रातभर..’, अखिलेश यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

‘वो ओपी राजभर नहीं, OP रातभर..’, अखिलेश यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का नाम OP रातभर है, वो रात में गठबंधन बदलने के लिए सोचते रहते हैं। सपा मुखिया ने कहा, अबकी बार मथुरा और गोरखपुर का नंबर दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि "अयोध्या और प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा चुनाव हारी थी और बनारस में हारते-हारते बची है। कहा कि अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर में आरोप लगाया कि उन्हीं स्कूलों को मर्ज कर रहे जहां वोट नहीं.. चुनाव हारने का है। बीजेपी के लोग किसी के सगे नहीं हैं। यूपी में स्कूल मर्ज वाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने वही स्कूल मर्ज करने के लिए चयनित किए हैं, जिनमें बीजेपी हारती है। कहा यह केवल पढ़ाई की साजिश न...
नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन: Shefali Jariwala Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'कांटा लगा' फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शेफाली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस भी दुखी हो गए। प्राथमिक तौर पर उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही रही है। हालांकि, पुलिस ने रात में ही उनके घर पहुंचकर फारेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की है। साथ ही शेफाली की डेडबाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। शेफाली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि अभिनेत्री एवं माॅडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। शुरूआती जांच में ...
NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UP 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजस्थान के सीकर में रहकर NEET-UG 2025 की तैयारी कर रहे महेश केसरवानी ने देशभर में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर नाम रोशन किया है। महेश मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के रहने वाले हैं। उनके माता और पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर सफलता का झंडा गाढ़ा महेश ने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए अब नीट में सफलता का झंडा गाढ़ा है। महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है। महेश को कुल 720 में 686 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने नीट 2025 में 36वीं रैंक हासिल कर यूपी टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है। ये भी पढ़ें: CBSE 10th Topper: ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा बने इंडिया टाॅपर, खुशी से झूमा परिवार ये भी पढ़ें: फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन...
चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बड़ी पुरानी कहावत है हम सभी ने कई बार सुनी-पढ़ी है..जाको राखे साईयां..मार सके न कोय..कुछ ऐसा ही चमत्कार आज अहमदाबाद विमान हादसे के समय सामने आया। एक व्यक्ति इस दर्दनाक भयावह हादसे में सुरक्षित जीवित बच गया। हालांकि, वह बुरी तरह घायल और झुलस गया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन की खबर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताते चले हैं कि एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक आॅफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार एक यात्री रमेश विश्वास कुमार बुरी तरह घायल हैं, लेकिन सुरक्षित बच गए हैं। उनका कहना है कि वह खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह जीवित हैं। कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उधर, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे में निधन की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें: अहमदाबा...