लखनऊ: कंगना के खिलाफ थाने में कांग्रेस, ‘गटर जनरेशन’ कहने पर घिरीं
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस महिला मोर्चा ने जेन जी को गटर जनरेशन कहने पर सांसद कंगना रनौत पर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। साथ ही कांग्रेस महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने हुसैनगंज थाने में सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तहरीर दी है। दरअसल, सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल में जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग
इस विवादित बयान पर कंगना की लगातार आलोचना हो रही है। आज कांग्रेस की महिला पदाधिकारी राजधानी लखनऊ में भाजपा की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना के खिलाफ थाने पहुंची। कांग्रेस महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि कंगना रनौत ने देश की नई पीढ़ी, छात्र-छात्राओं और महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों को गाली दी है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता
कहा कि कंगना...




