Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई

बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति से जुड़ी एक जरूरी खबर है। बांदावासियों के लिए जरूरी खबर यह है कि आज (24 अप्रैल को) नहीं बल्कि 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। 24 अप्रैल को यह सप्लाई पूर्व की भांति चालू रहेगी। डीएम अमित आसेरी के आदेशों पर इंटरकनेक्शन कार्य रोक दिया गया है। बताते हैं कि ऐसा होमगार्ड भर्ती के चलते किया गया है। यह जानकारी जलसंस्थान के एक्सईएन शिवराज वर्मा ने दी है। होमगार्ड भर्ती के चलते जिलाधिकारी ने रुकवाया दरअसल, पहले जलसंस्थान के अधिकारियों ने 24 अप्रैल को आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति बंद रहने की सूचना दी थी। इसकी वजह थी कि 23 अप्रैल को इंटरकनेक्शन कार्य होना था। 28 को होगा इंटरकनेक्शन का कार्य 29 को सप्लाई बंद बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी के आदेशों पर होमगार्ड भर्ती के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया है। होमगा...
बांदा के अनिल ने खुद को गोली से उड़ाया-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा के अनिल ने खुद को गोली से उड़ाया-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अनिल नाम के युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक नशे का लती था। उसने नशे में खुद को गोली मार ली है। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव के जागेश्वर यादव का कहना है कि उनके बेटे अनिल यादव (23) ने दोपहर में खुद को गोली मार ली। अनिल ने तमंचा कनपटी पर रखकर गोली चलाई। इसके बाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ये भी पढ़ें: बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार लोग वहां पहुंचे तो देखा अनिल खून से लतपत पड़े थे। परिजनों ने उन्हें बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। ...
आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज गुरुवार (23 अप्रैल) शाम को 4 बजे आ जाएगा। लाखों परीक्षार्थियों को है इंतजार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल आएंगे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम   बताते चलें कि वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संपन्न कराई गईं थीं। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें: UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया ...
BreakingNews: बांदा में मुनीम को गोली मारी-खैराडा क्रासिंग के पास घटना

BreakingNews: बांदा में मुनीम को गोली मारी-खैराडा क्रासिंग के पास घटना

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मटौंध थाना क्षेत्र में एक प्लांट के मुनीम को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी है। घटना की जानकारी पर मटौंध पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को लाया गया अस्पताल एएसपी शिवराज का कहना है कि एक व्यक्ति के हाथ में कोहनी के ऊपर लोगी लगी है। पीड़िता कहना है कि बाइक से तीन लोग आए और गोली मारकर चले गए। एएसपी का कहना है कि गोली लगने वाले का नाम पुष्पेंद्र सिंह है। घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने.. https://samarneetinews.com/breaking-two-friends-died-in-tragicaccident-in-banda/  ...
देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक और तमंचेबाज अपराधी किस्म के युवक को पकड़ा है। बांदा की गिरवां थाना पुलिस ने इस युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त शातिर किस्म का है। उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा उसके खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का नाम अमित पुत्र शिवकरन निवासी गिरवां है। पुलिस अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता व सिपाही देवेंद्र कुमार बिंद शामिल रहे। उधर, अपराधी को देखकर हर कोई हैरान है। ये भी पढ़ें: Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन क...
Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..

Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकले थे। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा नरैनी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बेहद गंभीर हालत में स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  दोनों दोस्त बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे घर से जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर के गौहनी के रमेश (40) व मुलायम (35) शादी के कार्ड बांटने बांदा आए थे। रमेश के भाई की आने वाली 30 अप्रैल को शादी होनी है। ये भी पढ़ें: बांदा में ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू कार्ड बांटने रमेश अपने दोस्त मुलायम प्रजापति के साथ बाइक से निकले थे। दोनों नरैनी की करतल पुलिस चौकी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास पहु...
आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। यूपी के बुंदेलखंड का बांदा जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दरअसल, पूरा यूपी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी ने पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में कहर बरपा रखे हैं। खासकर बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी के आसार मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को सबसे गर्म रहा बांदा मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा पूरे यूपी में सर्वाधिक गर्म जिला रहा। 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर दूसरे और प्रयागराज 43.2 डिग्री के ...
Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू

Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बांदा में आज मंगलवार (21 अप्रैल) को ठीक बारात आने के दिन होने वाली दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बारात से पहले दुल्हन की मौत की अनहोनी से कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारात वाले दिन दुल्हन की मौत से बारातियों को भी बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन जानकारी के अनुसार, बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव के रामऔतार कोटार्य की बेटी श्वेता (19) की आज बारात आनी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बारात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर देर रात रिश्तेदार डीजे पर नाचते-गाते रहे। रात में मेहंदी की रस्म भी पूरी हुई। मां रुकमणी ने ...
बांदा नवागत डीएम ने चार्ज संभालते ही कही यह बात..

बांदा नवागत डीएम ने चार्ज संभालते ही कही यह बात..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने आज चार्ज संभाल लिया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी कोषागार पहुंचे। वहां विधिवत चार्ज लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर निरीक्षण भी किया। कलेक्ट्रेट का निरीक्षण भी किया बताते चलें कि इससे पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, शासन रहे हैं। नवागत डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन ही उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम  https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-transferred-amitaseri-is-new-dm/ https://samarneetinews.com/in-up-24-more-ias-officers-transferred-kavita-meena...