UP : रात में घर में घुसकर लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, जमकर पिटाई-अब जाएगा जेल
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक रात में पड़ोस की एक लड़की के घर में घुस गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया। इससे परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से धुन डाला। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार शहर से सटे एक गांव का रहने वाला बिमल निषाद (21) रात में अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। बताते हैं कि वहां लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। तभी लड़की के विरोध पर परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुना।
https://samarneetinews.com/22year-paras-committed-suicide-in-affair-suicide-note/
बताते हैं कि लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस को स...









