Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अमित शाह

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

Feature, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिल्खा सिंह को सरकार के चार साल के कामकाज संबंधित एक पुस्तक भी भेंट की। शाह से मिलने के बाद मिल्खा सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी विदेशों से भी तारीफ सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी सभी देशों से अच्छे संबंध चाहते हैं। कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि अब लड़ाई और युद्ध में कुछ नहीं रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे राजनीतिक नहीं बल्कि एक खिलाड़ी हैं। सत्ता में कोई भी आए बस देश का सम्मान बढ़ना चाहिए।  कहा कि मोदी ओलंपिक में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बात है और इसके लिए खिलाड़ियों को बढ़ावा देना होगा। निश्चित ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर...
बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

Breaking News, Today's Top four News, भारत
समरनीति नीति न्यूज, नई दिल्लीः अपनी पार्टी के अभियान संपर्क फार समर्थन के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बाबा रामदेव से मुलाकात की। मुलाकात काफी गर्मजोशीभरी रही। इस दौरान बाबा ने शाह का स्वागत किया और उनको हाथों-हाथ लिया। इस मुकालात को 2019 के लोकसभा के चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, शाह 50 ऐसे बड़े लोगों से मिलकर चार साल में सरकार द्वारा किए कामों की जानकारी देंगे। बाबा रामदेव से मुलाकात के दौरान अमित शाह ने कहा कि बाबा जी से मिलने से लगता है कि करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। क्योंकि बाबा की पहुंचे करोड़ों लोगों तक है। यह मुलाकात रामदेव के फार्महाउस पर हुई।...