Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अखिलेश यादव

UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। पूर्व सीएम ने रक्षा बंधन के अवसर पर समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि यह वर्तमान के संदर्भ में ‘स्त्री-संरक्षणीकरण’ की नवीन अवधारणा को जन-जन तक लेकर जाएगी। कहा, यह आधी आबादी की पूरी आजादी का अभियान इसके गठन के पीछे के उद्देश्य के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि यह आधी आबादी की पूरी आजादी का एक अभियान है। साथ ही सद्भावनापूर्ण प्रयासों और समानता के विचारों के प्रसारण से नारी के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव करने का (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/deputycm-keshavmaurya-praised-cmyogi-in-mirzapur/ भी प्रयास है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी’महिलाओं के चतुर्दिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण काम करेगी। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक...
अखिलेश यादव बोले-‘घर उजाड़ने’ वाला है नजूल भूमि का बिल, इसे हमेशा के लिए वापस..

अखिलेश यादव बोले-‘घर उजाड़ने’ वाला है नजूल भूमि का बिल, इसे हमेशा के लिए वापस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नजूल भूमि बिल पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि बिल पूरी तरह से अमानवीय है। यह आम जनता के खिलाफ है और 'घरों को उजाड़ने वाला' है। इसे हमेशा के लिए वापस होना चाहिए। X एकाउंट पर लिखा यह पूरी तरह अमानवीय सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि नजूल लैंड का बिल ‘घर उजाड़ने’ वाला है। कहा कि भाजपा घर-परिवार वालों के पूरी तरह से खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपाइयों को खुशी मिलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोजगार को परेशान है। अब भाजपाई मकान भी छीनना चाह रहे हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई  ये भी पढ़ें : अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर...
लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : Babu Singh Kushwaha प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है।कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित करोड़ों की इस जमीन पर बने निर्माण को भी ईडी ने तुड़वा दिया। ईडी के अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स और बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। दो दिन पहले लोकसभा में सपा के उप नेता बनाए गए कुशवाहा बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसे कुशवाहा और पिछड़े वोटों को साधने की कोशिश में देखा जा रहा है। सांसद कुशवाहा के अधिवक्ता भाई ने इसे बताया बदले की कार्रवाई उधर,...
अखिलेश यादव बोले, सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

अखिलेश यादव बोले, सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि X एकाउंट पर लिखा है कि सत्ता में आते ही 24 घंटे में ‘अग्निवीर’ सैन्य भर्ती योजना को रद्द कर दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘अग्निवीर’ पर उनकी मौजूदा सरकार से भी यही मांग है कि पुरानी भर्ती फिर से बहाल की जाए। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ अग्निवीर के नाम पर छल किया है। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान ...
हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस भगदड़ मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस एक्शन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में रामलड़ैते नामक व्यक्ति का पत्र एक्स पर शेयर करते हुए अखिलेश ने पुलिस पर निशान साधा। बताते चलें कि मामले में पुलिस लगातार सेवादारों की गिरफ्तारी कर रही है। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखीं ये बातें.. पुलिस ने मैनपुरी से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने आज एक रामलड़ैते नाम के व्यक्ति की चिट्ठी को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश का शासन और प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छिपा रहे हैं। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम  इसलिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मामले में होने...
अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। जबकि कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होने के बाद सपा नेताओं में खुशी की लहर है। दरअसल, कन्नौज से अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। 2022 में जीते थे मैनपुरी की करहल सीट इससे पहले सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से भी चुनाव जीता था। इसलिए इसे लेकर चर्चा काफी तेज थी कि अखिलेश विधायक बने रहेंगे या फिर सांसद बने रहने को विधायकी छोड़ेंगे। ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..  ...
UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में जाजमऊ में आगजनी मामले में दोषी करार सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा हुई है। अब उनकी विधायकी जाना तय है। सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और साथी शौकत अली, मो. शरीफ और इसराइल आटे को भी सजा सुनाई गई है। यह था पूरा मामला एमपीएमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी दोषियों को सजा सुनाई है। कानपुर के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट पर रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने नवंबर 2022 को घर में आगजनी कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। https://samarneetinews.com/female-cisf-jawan-slaps-actress-kangana-ranaut-at-chandigarh-airport/ इस महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य आरोपियों पर आरोप लगाया था। जांच में सभी आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। इससे पहले सुनवाई में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित ...
बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कल आ चुके हैं। स्थिति देर रात स्पष्ट हो गई है। बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े 272 से दूर है। ऐसे में बीजेपी बिना नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सरकार नहीं बना सकती है। इसलिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। हालांकि, एनडीए की कुल सीटें 292 हैं जो सरकार बनाने के लिए बहुमत से ज्यादा है, लेकिन यह भी तय है कि अब सहयोगी दलों का बीजेपी को पहले से ज्यादा ख्याल रखना होगा। उनकी अपेक्षाएं ज्यादा होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना सहयोगियों के बीजेपी सरकार ज्यादा चल या दौड़ नहीं पाएगी। नीतीश-चंद्रबाबू के बिना सरकार नहीं दरअसल, बीजेपी समर्थित एनडीए (NDA) यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 पार्टियां हैं। इसमें बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा सीटें तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी (TDP) को मिली हैं। आंध्र प्...
7वां चरण कल : यूपी में PMModi समेत इन 3 मंत्रियों की साख दांव पर..

7वां चरण कल : यूपी में PMModi समेत इन 3 मंत्रियों की साख दांव पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण के लिए मतदान कल है। देश में 8 राज्यों की 57 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही यूपी की 13 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इन 13 सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर की सीट पर भी मतदान होगा। इन तीन मंत्रियों की किस्मत दांव पर.. इसके साथ ही यूपी की घोषी सीट भी इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। यूपी से इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उनकी सरकार के तीन मंत्रियों की साख भी दांव पर है। ये भी पढ़ें : काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव की यह अपील, मतदान से मतगणना तक रहें बेहद सतर्क इनमें चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल और महाराजगंज से राज्यमंत्री पंकज चौधरी मैदान में हैं। वहीं रवि किशन जैसे फिल्म अभिनेता भी मैदान में हैं। ये भी पढ़ें : UP : महिला इंस...
काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव की यह अपील, मतदान से मतगणना तक रहें बेहद सतर्क

काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव की यह अपील, मतदान से मतगणना तक रहें बेहद सतर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 7 जून को सातवें चरण का मतदान है और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना। इससे ठीक पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने X एकाउंट से पार्टी कार्यकर्ताओं से खास अपील की है। अखिलेश ने कहा है कि 'मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग रहें।  सतर्क, सचेत और सावधान रहिए। किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।' अखिलेश यादव ने अपने X एकाउंट पर लिखी ये बातें.. बात यहीं खत्म नहीं हुई अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 'भाजपावालों ने यह योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि ...