
समरनीति न्यूज, बांदा: ज्ञान गरिमा सेवा न्यास एवं कलार्पण भारत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का विमोचन हुआ। यह विमोचन स्थानीय नटराज संगीत महाविद्यालय बांदा में संपन्न हुआ। पत्रिका विशेषांक डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित जी पर केंद्रित रहा ।
मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर नंदलाल शुक्ल पूर्व प्राचार्य जेएन कालेज रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर गया प्रसाद त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्य साधक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ।
ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग..
नटराज संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने गायन प्रस्तुत किया। तबला वादन राम केदार द्विवेदी एवं स्वर अनन्या पटेल, खुशबू, प्रियांशी सागर, रिया सिंह ,पलक भारती, आर्या गुप्ता, मान्या चौहान, रोहित, पृथ्वीराज आदि रहे।
गायन में विद्यालय की छात्राओं ने दिखाया हुनर
अवधेश द्विवेदी ने पखावज वादन का प्रस्तुतीकरण किया। मंच पर विशेषांक के संपादक प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे सहित सुबोध दुबे शारदानंदन लखनऊ ने पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रद्युम्न दुबे लालू भइया ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..
बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..
बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग..
अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत
बांदा में ईओ को दोस्त बनकर साइबर ठगों ने लगाया 48 हजार का चूना, रिपोर्ट दर्ज
UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले
