Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत

Akhilesh Yadav

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सुप्रीम कोर्ट से मिली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत है।

कहा- ‘संविधान विरोधी ही करते हैं दुरुपयोग’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर कहा है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’है। सपा मुखिया ने यह भी कहा है कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। कहा कि न्याय के दरवाजे पर

बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। बताते चलें कि कई महीनों बाद सुप्रीम कोर्ट से आज अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। वह कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद थे।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल