Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सदर विधायक ने किया युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated youth festival program in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : नेहरू युवा केंद्र की ओर से आज बांदा के आर्य कन्या इंटर कालेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। उन्होंने युवाओं को आशीर्वचन देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर आर्यकन्या इंटर कालेज की प्राचार्य पूनम गुप्ता भी मौजूद रहीं।

युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated youth festival program in Banda

कार्यक्रम में कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही कई प्रतिभाओं द्वारा भारत @2047 पर अपने विचार भी रखे।

Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated youth festival program in Banda

श्रोताओं ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में लगे केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 8 साल सेवा सुसाशन व गरीब कल्याण विषय पर एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने इसका अवलोकन कर सराहना की।

Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated youth festival program in Banda

साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को सराहना भी की। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रोताओं ने तालियां बजाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार ने संचालक के रूप में सहयोग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य के अलावा, सह प्राध्यापक, साबिया रहमानी, श्रद्धा निगम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भगवान दिखाएंगे, फिर नगदी-जेवर लेकर हुए रफूचक्कर 

ये भी पढ़ें : नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा