Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अरे भाई बधाई हो! अपना सचिन पापा बन गया, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

Pakistani Bhabhi Seema Haider gave birth to daughter

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरे भाई बधाई हो! अपना सचिम मीणा पापा बन गया है। पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। पूरा परिवार इसे आशिर्वाद मानते हुए खुशियां मना रहा है। एक बार फिर पाकिस्तानी भाभी सीमा और अपने सचिन भाई की लवस्टोरी सुर्खियों में आ गई है।

बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां छाईं

वहीं इस प्रेम कहानी का नया अध्याय शुरू हो गया है। बताते चलें कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे एक बेटी को जन्म दिया है।

Pakistani Bhabhi Seema Haider gave birth to daughter

2023 में पाकिस्तान से प्रेमी सचिन के पास आई थीं सीमा हैदर

यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई है। वहां सुबह 4 बजे बच्ची का जन्म हुआ। डाॅक्टर का कहना है कि मां और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं। दरअसल, सीमा हैदर 2023 में पाकिस्तान छोड़कर वहां से भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा

ये भी पढ़ें: Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

के पास आ गई थीं। सचिन ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा के रहने वाले हैं। तभी से इनकी प्रेम कहानी सुर्खियों में छाई हुई है। उनके प्रेम और संघर्ष के चर्चे देश और दुनिया में छाए रहे।

Pakistani Bhabhi Seema Haider gave birth to daughter

अब दोनों के घर में नए मेहमान के आने से इस प्रेम कहानी में नया अध्याय जुड़ गया है। एक बार फिर सभी इस प्रेम कहानी पर चर्चा कर रहे हैं। बताते चलें कि यह सीमा की पांचवीं संतान हैं।

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

उनके भारत आने के बाद इस मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को नया जन्म मिला था। सीमा पर अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में प्रवेश का आरोप लगा। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। एटीएस और दूसरी एजेंसियों ने भी मामले में जांच की थी। सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से सचिन के पास आई थीं।

UP: अय्याश प्रोफेसर के छात्राओं संग 59 अश्लील Video वायरल, अच्छे नंबर-नौकरी का लालच देकर कांड..