Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नवविवाहित नेहा की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

newly-married-neha-dies-in-banda-accused-of-dowry-death

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नवविवाहित महिला नेहा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतका के पति ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दहेज में बाइक मांग रहा था पति

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा के रहने वाले राजू की पत्नी 22 वर्षीय नेहा का शव फांसी पर लटकता पाया गया। बताते हैं कि पति ने देखा तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से मायके पक्ष में भी

कोहराम मच गया। मृतका के पिता दिनेश निवासी मवई का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी लगभग 1 साल पहले की थी। दामाद उनकी बेटी को दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करता था। शराब पीकर पीटता था। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या के बाद घटना को आत्महत्या बनाया जा रहा है। यह भी कहा कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लिखाएंगे।

ये भी पढ़ें : बांदा : अपना मैदान छोड़ निजी स्कूल क्यों गया शिक्षा विभाग? बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर चर्चाएं