समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से होलिका दहन देखने गए युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी की है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
जानकारी के अनुसार, सिकलोढ़ी के देवीदीन के बेटे अभिलाष (45) उर्फ चुनबाद रात करीब 8 बजे घर से होलिका दहन देखने की बात कहकर निकले। इसके बाद वापस नहीं लौटे।
ये भी पढ़ें: UP: गर्लफ्रैंड को गेस्ट हाउस में बुलाकर गोली से उड़ाया, फिर खुद ही पहुंचा पुलिस के पास
सुबह लगभग 5 बजे उनका शव गांव में मनका तालाब अहिरन पुरवा के पास सड़क पर पड़ा देखा गया। बताते हैं कि मृतक के गले में साफी का फंदा कसा था। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
घटना से गांव में सन्नाटा-होली का रंग फीका
मृतक के पिता देवीदीन का आरोप है कि उनका बेटा गांव के ही 3-4 दोस्तों के साथ बैठकर देर रात तक शराब पीते देखा गया। इसी बीच किसी ने विवाद में उसकी हत्या की है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना से होली के त्योहार में मातम से पसरा नजर आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
बांदा की बेटियां बनीं योग में स्टेट चैंपियन-पूरे प्रदेश में नाम रोशन