Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में मतदान शुरू, इन आठ सीटों पर पड़ रहे वोट..

Lok Sabha Elections 2024 : Voting begins in UP
मुजफ्फरनगर के एक बूथ पर वोट डालने पहुंची दुल्हन।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। सभी पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें हैं। आज प्रथम चरण में आठ सीटों के लिए मतदान चल रहा है। उनमें कई दिग्गजों की किस्मत का भी फैसला होगा। इन दिग्गजों में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद, कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, चंद्रशेखर शामिल हैं। वहीं लोगों की सबसे ज्यादा नजर कैराना सीट पर भी है। वहां से हसन परिवार की इकरा हसन चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की शुरूआत

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को हो रहा है। पहले चरण में देश में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा। यूपी की 8 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में यूपी के बिजनौर, नगीना, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट पर वोटिंग चल रही है।

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं Actress भूमि पेडनेकर..

सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त है। पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। फोर्स को रिजर्व भी रखा गया है। मतदान की तैयारियों और व्यवस्था पर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि यूपी में पहले चरण में 8 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए 14 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बने हैं।

अर्धसैनिक बलों और पुलिस फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था भी

कहा कि सबसे ज्यादा मतदाता मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हैं। वहीं सबसे कम मतदाता बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट पर हैं। यह भी बताया कि 14845 में 3145 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं। इन स्टेशनों पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के लिए आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : सराफ बाप-बेटी हत्या कांड का खुलासा, इकलौता बेटा ही कातिल, यह वजह..