Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

जानिए! नए पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय को..लखीमपुर खीरी से गहरा नाता

Know! Who is Piyush Pandey-new Deputy Superintendent of Police of Banda

मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: कुछ दिन पहले बांदा में नवागत पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडे का आगमन हुआ है। 2023 बैच के PPS अफसर पीयूष इस समय एसपी ऑफिस में तैनात हैं। वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। एक किसान परिवार के बेटे हैं। लगातार मेहनत और लगन के बल पर पुलिस फोर्स में शानदार पारी शुरू की है।

2023 बैच के PPS अफसर हैं पीयूष

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखीमपुर से पूरी की है। फिर इंटरमीडिएट के बाद प्रयागराज पहुंचकर ग्रेजुएशन किया।

ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने 

मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस से बीएससी के बाद पाॅलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद सिविल की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। वहां शिक्षा में लगातार कठिन परिश्रम जारी रहा।

हर हाल में कानून का पालन प्राथमिकता

इसी बीच 2023 में दूसरे प्रयास में पीपीएस में सफलता हासिल की। इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स में पुलिस उपाधीक्षक बने। उन्होंने कहा कि वह देश और समाज की सेवा के लिए पुलिस में आए हैं। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए काम करें। यह भी कहा कि हर हाल में कानून का पालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें: Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर  

‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने

Axiom 4: अंतरिक्ष के लिए लखनऊ के शुभांशु समेत 4 यात्रियों ने भरी उड़ान..भावुक हुए माता-पिता

छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

भारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का PM Modi ने किया उद्घाटन-अब कश्मीर तक रेल

क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’