Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा छोटी बाजार में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास हिरासत में..बाकी की तलाश

Khushboo Sahu dies under suspicious circumstances in Banda's Chhoti Bazaar; husband and mother-in-law in custody and..
खुशबू साहू (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले से एक बेहद सनसनीखेज सामने आई है। एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे में फंसा और बेड पर बैठी हुई हालत में मिला है। मृतक के पिता ने पति, सास समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने मृतका के पति और सास को पकड़ लिया है।

घटनास्थल के हालात हत्या की ओर कर रहे इशारा!

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पति और सास हिरासत में हैं। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

2 साल पहले हुई शादी, दहेज में गाड़ी और 5 लाख की मांग

जानकारी के अनुसार, छोटी बाजार के सोनू साहू की पत्नी की पत्नी खुशबू (25) का शव आज सुबह घर के एक कमरे में मिला। उनके गले में फांसी का फंदा पड़ा था, जो छत के पंखे से बंधा था। शव बेड पर लगभग बैठी हुई हालत में था। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पति ने कहा कि अज्ञात कारणों से सुसाइड की है।

कंचनपुरवा में रहते हैं पिता, एक दिन पहले ही मायके गई थी खुशबू

वहीं मृतका के पिता रामविशाल निवासी कंचनपुरवा का कहना है कि बेटी की दो साल पहले की थी। कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल पक्ष के लोग गाड़ी और 5 लाख की मांग करने लगे थे। न देने पर बेटी को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। खुशबू पति के साथ दशहरा मिलने मायके आई थीं। तब भी दामाद ने गाड़ी और 5 लाख मांगे थे।

पिता बोले, बेटी ने कहा था-दहेज के लिए हत्या कर सकते हैं ये लोग..

पीड़ित पिता ने कहा कि दामाद से 6 माह का समय मांगा था। पिता ने बताया कि बेटी ने आशंका जताई थी कि अगर रुपए नहीं दिए तो ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Banda: पति-पत्नी में झगड़े का दुखद अंत-एक की मौत से परिवार में कोहराम 

पिता ने आरोप लगाया है कि आशंका सही साबित हुई। खुशबू की हत्या कर शव को लटकाया गया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पति सोनू, सास कमला, ससुर दिनेश, ननद रोशनी, नंदोई मोन्टी के खिलाफ आरोप हैं। सास और पति हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें: UP: दो पुलों के बीच हवा में बस लटकी…यात्रियों की जान अटकी-बड़ा हादसा टला

UP: दो पुलों के बीच हवा में बस लटकी…यात्रियों की जान अटकी-बड़ा हादसा टला