समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के ललितपुर से जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में भाईचारा बनाओ यात्रा का जोरशोर से शुभारंभ हुआ है। 7 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा बुंदेलखंड के सभी जिलों में जाएगी। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पीडीए के मतदाताओं को जागरूक करना है। संविधान को बचाना है।
अन्य जिलों में भी पहुंचेगी यात्रा
साथ ही संविधान व लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में जागरूकता लाना है। इस यात्रा की शुरूआत ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट ग्राम पारोन से हुई। यात्रा का शुभारंभ जौनपुर से
ये भी पढ़ें: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर
सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी एवं जन अधिकार पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने झंडी दिखाकर दिया। यह यात्रा बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी जाएगी। पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी झांसी-ललितपुर शिवशरण कुशवाहा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संतोष लोधी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार