Friday, January 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

in Banda Congress workers paid tribute

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अशोक स्तंभ (अशोक लाट) पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक शोकसभा आयोजित की। दीप जलाकर 2 मिनट का मौन भी रखा।

कांग्रेसियों ने उठाई पीड़ित परिवार को नौकरी और 10 लाख देने की मांग

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि देश के अंदर इस तरह की घटनाएं इस बात का सूचक हैं कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार जनमानस की सुरक्षा करने में नाकाम हैं। दिल्ली में आतंकवादियों द्वारा रेकी कर वहां पर कार बम ब्लास्ट जैसी घटना को अंजाम देना सरकार की बड़ी नाकामी है।

ये भी पढ़ें: बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार 

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। साथ ही जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए। इस दौरान कांग्रेस नेता मुमताज अली, पवन देवी कोरी, आदित्य कुमार सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, संतोष द्विवेदी, धीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश-संगठन सृजन बैठक में कही यह बात.. 

पहले दिन बांदा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Banda: ABVP का छात्रा सम्मेलन, ‘अबला नहीं तूफान हैं, हम भारत की शान हैं’-डॉ. विज्ञा

बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार

बांदा शहर में युवती ने लगाई फांसी-हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक..

बांदा: DM को स्कूल में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड-24 का रुका वेतन