Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में कांग्रेसियों ने प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बांदा में कांग्रेसियों ने निकाली सदबुद्धि यात्रा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बांदा में कांग्रेसियों ने निकाली सदबुद्धि यात्रा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने सदबुद्धि यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड से यह सद्दबुद्धि यात्रा शुरू हुई। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों छावनी, सब्जीमंडी, शंकर गुरू चौराहा होते हुए माता महेश्वरी देवी चौक पहुंची। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "अयोध्या का राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की गई है। आरोप लगाया कि संघ व भाजपा की मिलीभगत से बड़ों को बचाकर छोटों पर कार्रवाई की जा रही है। सभी ने इसपर नाराजगी जताई। इस अवसर पर आकाश दीक्षित, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, शोएब रिजवी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumsta...
बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कहला गांव में बच्चों में फल-बिस्किट और टॉफी वितरण किया। बच्चों को गुब्बारें भी बांटे गए। सभी कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने अपने नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कहला गांव में हुआ आयोजन जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एक अलग पहचान के साथ काम कर रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है। ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल देश चाहता है कि वे अब प्रधानमंत्री बनें और देश की बागडौर अपने हाथों में संभालें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणओं के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी रमेश चंद्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, ...
बांदा में कांग्रेसियों ने महोबा में छात्रा से गैंगरेप मामले में किया प्रदर्शन

बांदा में कांग्रेसियों ने महोबा में छात्रा से गैंगरेप मामले में किया प्रदर्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेसियों ने महोबा में दलिता छात्रा से गैंगरेप मामले में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने बताया कि ज्ञापन देकर राज्यपाल को घटना से अवगत कराया गया है। साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, अफसाना शाह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अमित तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: महोबा: नीट छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार-तीन पहले जा चुके हैं जेल https://samarneetinews.com/mahoba-two-more-arrested-in-neet-student-gangrape-case/  ...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोकलाट तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद असम के सीएम हिमंता विस्वा का पुतला भी फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। अशोक लाट तिराहे पर किया प्रदर्शन वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्ष को परेशान करने को हथकंडे अपना रही है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित नेता हैं। उनपर असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादि...
बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर शोक सभा भी की गई। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। यह कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें उन्होंने कहा कि बांदा से भी मोहसिना किदवई जी का आत्मीय रिश्ता रहा है। वह पार्टी की कद्दावर नेताओं में थीं। शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशर...
बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की SIR की समय सीमा बढ़ाने की मांग, जल्दबाजी पर उठाए सवाल

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की SIR की समय सीमा बढ़ाने की मांग, जल्दबाजी पर उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने एसआईआर में जल्दबाजी को लेकर सवाल उठाए। साथ ही एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि आखिरकार एसआईआर पर इतनी जल्दबाजी में क्यों है? उन्होंने कहा कि इतने कम समय में उत्तर प्रदेश में एसआईआर का काम पूरा होना संभव नहीं है। बड़ी आबादी में कम समय में कार्य संभव नहीं बीएलओ पर जरूरत से ज्यादा काम का दवाब डाला जा रहा है। बीएलओ परेशानी का शिकार हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि एसआईआर की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। ये भी पढ़ें: UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं दरअसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित स्टेशन रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे अनेक गांव हैं जहां क...
बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अशोक स्तंभ (अशोक लाट) पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक शोकसभा आयोजित की। दीप जलाकर 2 मिनट का मौन भी रखा। कांग्रेसियों ने उठाई पीड़ित परिवार को नौकरी और 10 लाख देने की मांग इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि देश के अंदर इस तरह की घटनाएं इस बात का सूचक हैं कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार जनमानस की सुरक्षा करने में नाकाम हैं। दिल्ली में आतंकवादियों द्वारा रेकी कर वहां पर कार बम ब्लास्ट जैसी घटना को अंजाम देना सरकार की बड़ी नाकामी है। ये भी पढ़ें: बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। स...
बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी आज जिलाधिकारी जे.रीभा से मिले। बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का बांदा जिला कृषि आधारित है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में DM से मिले कांग्रेसी उन्होंने कहा कि यहां किसानों ने संकटों के बीच किसी तरह मेहनत से फसल तैयारी की। कुछ दिन पहले लगातार हुई बेमौसम बरसात और तेज हवाओं ने फसलें चौपट कर दी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। अब उनके सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। कहा कि बारिश से प्रमुख फसलें जैसे धान, अरहर, मूंगफली सहित हरी सब्जियां नष्ट हो गई हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसल चौपट इससे किसानों को बड़ी आर्थिक हानि हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि नुकसान का उचित सर्वे कराकर...
बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने बांदा में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के साथ ही वह शक्ति का रूप थीं। कहा, शक्ति का दूसरा रूप थीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा पूरी दुनिया में उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया था। देश भक्ति की भावना उनमें कूट-कूटकर भरी थी। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण भी किया। पार्टी क...
वाल्मीकि जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

वाल्मीकि जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी नेता गिरवां पहुंचे। वहां महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम हुआ। चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया नमन साथ ही महर्षि वाल्मीकि की फोटो पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने कहा कि आज "भगवान वाल्मीकि जी, जिनका बचपन का नाम रत्नाकर की जयंती है। वह संस्कृत के आदि कवि और महाकाव्य रामायण के रचयिता थे। एक डाकू के रूप में जीवन शुरू करने के बाद नारद मुनि से प्रेरणा पाकर एक महान ऋषि बने। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा-मौके पर ही मौत उन्होंने ब्रह्मा जी के निर्देश पर भगवान राम के...