Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, 4 लोगों की हत्या को भूला नहीं पा रहे ग्रामीण

gruesome massacre in Banda : no mercy on the innocent, no mercy on elderly, 4 people were brutally cut

समरनीति न्यूज, बांदा : गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में एक परिवार के चार लोगों की हत्या ने सभी को हिलाकर रख दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा पसरा रहा। गांव के लोग घटना को भूल नहीं पा रहे हैं। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों को दुख की घड़ी में साथ होने की भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।

यह है पूरा मामला

बड़ोखर बुजुर्ग में चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई।

ये भी पढ़ें : बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहुंच गए। मृतक का अपने बेटे से विवाद चल रहा था। लड़के के ससुराल पक्ष से भी लंबे समय से लड़ाई चली आ रही है। मृतक चुन्नू की बहू दो साल से मायके में रह रही थी। मृतक का बेटा भी तीन दिन से बाहर था। उन्होंने बताया कि मृतक का बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा