समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कानपुर में बैंक का एटीएम तोड़कर 1.38 करोड़ रुपए चोरी करने वाले गैंग के पांच अभियुक्तों को बांदा की पैलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। बताते हैं कि ये पांचों बदमाश बांदा में भी एटीएम से रुपए चोरी करने की योजना बना रहे थे।
कानपुर के ATM से पार की थी 1 करोड़ 38 लाख की नगदी
पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचे, एटीएम मशीन काटने/छेड़छाड़ करने के उपकरण तथा नगदी और चार पहिया वाहन बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने नगदी का खुलासा नहीं किया है। बताते हैं कि बीते मार्च/अप्रैल में अभियुक्तों ने कानपुरके किदवई नगर से बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर 1 करोड़ 38 लाख की नगदी चोरी की थी।
आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल, पैलानी क्षेत्र में गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को कुछ दिन पहले 18 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी अभियुक्त फरार थे। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान दो सगे भाइयों अंकित त्रिपाठी उर्फ गोलू तथा आशीष त्रिपाठी पुत्र रामकेश त्रिपाठी निवासी हथूमा थाना डेरापुर जिला कानपुर नगर तथा अंकित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सीओडी कालोनी, कोयला नगर (चकेरी) तथा
बांदा में भी ATM में चोरी करने की योजना बनाते पकड़े गए
विनय त्रिपाठी पुत्र रामकिशोर त्रिपाठी निवासी हथूमा थाना डेरापुर, अभाष शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला निवासी चांदथोक, थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह, दरोगा रामअधार सिंह, दरोगा रवि कुमार, मुख्य आरक्षी महेंश्वर त्रिपाठी, सिपाही प्रवेश पटेल, पंकज आदि की प्रमुख भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: Banda: नशे के खिलाफ NCC कैडेट्स ने लोगों को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
ये भी पढ़ें: कानपुर में शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर
‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप
UP: फाॅरेस्ट क्लब में यूट्यूबर लड़की से दुष्कर्म, रील बनाने साथ गए ब्लाॅगर ने की दरिंदगी
क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह बन सकेंगे BSA? फिलहाल यह पेंच है फंसा..
महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर
UP: कुछ देर पहले एनकाउंटर, डीएम के ड्राइवर की बेटी के हत्यारे के साथ मुठभेड़, पढ़ें पूरी खबर..