Tuesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दरोगा और महिला सिपाही हादसे में घायल, एक प्रयागराज रेफर-ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर

Daroga and female constable injured in accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को एक सड़क हादसे में पुलिस उप निरीक्षक और महिला सिपाही घायल हो गए। दोनों बाइक से जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। वहीं दोनों घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों, RTO कार्यालय के पास ट्रक ने मारी टक्कर

Daroga and female constable injured in accident in Banda

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाने में तैनात उप निरीक्षक केसरी सिंह (55), महिला सिपाही अनामिका सिंह (36) आज दोपहर बाइक से ड्यूटी पर बांदा कोर्ट आ रहे थे। रास्ते में आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॅाक (IPS), एएसपी शिवराज, शहर कोतवाल बलराम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। घायल दरोगा को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। महिला सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर..

बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर..