
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि पारिवारिक कलह में पति-पत्नी के अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पति और पत्नी के एक साथ आत्महत्या की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
तिंदवारी के अमलीकौर गांव की घटना
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा के बृजमोहन का कहना है कि उनके भाई लल्लू निषाद (28) और भाभी गोमती (24) के बीच शनिवार देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे घर में विवाद हो गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को दी श्रद्धांजलि
इसके बाद दोनों ने घर के अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगा ली। इस घटना के समय दोनों का 3 साल का बेटा कृष्णा और बेटी अनुष्का ही घर में थे। दोनों बच्चों ने इसकी जानकारी बाकी परिवार के लोगों को दी।
ये भी पढ़ें: बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें
जबतक परिवार के लोग वहां पहुंचे। दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतक लल्लू के भाई बृजमोहन का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।
उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों के दो बच्चे हैं। नशे को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।
ये भी पढ़ें: बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन
आज भी झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटना के बाद दोनों मासूम बच्चे रोते-बिलखते और डरे-सहमे से नजर आए।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी घटना, घर में 4 बच्चों के शव मिले-मां पर हत्या का शक
