Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर

यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम

यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: मिड-डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में सीतापुर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दंपती पर 20 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। सीतापुर के रामकोट थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। रामकोट थाना क्षेत्र से जुड़ा था मामला इस प्रकरण में सीओ सिटी विनय यादव का कहना है कि थाना क्षेत्र रामकोट में मिड-डे मील योजना में कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ें: सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल  इसमें ग्वाल मंडी, थाना कोतवाली नगर के रहने वाले रवि मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा पर गंभीर आरोप थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों पति-पत्नी लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। https://samarneetinews.com/sitapur-ganesh-mahotsav-accid...
यूपी: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

यूपी: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट से सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में बड़ी राहत मिली है। लखनऊ बेंच के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने राठौर को आरोपों से बरी कर दिया है। साथ ही निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया है। बताते चलें कि निचली अदालत ने राठौर के खिलाफ आरोप तय किए थे। सीतापुर कोतवाली में जनवरी 2025 में हुआ था मुकदमा शुक्रवार को पारित आदेश में कोर्ट ने कहा है कि मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी राठौर के बीच लंबे समय से सहमति से संबंध होने के संकेत मिलते हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि परिस्थितियां दो विवाहित वयस्कों के बीच लंबे समय से विवाहेतर और सहमति से संबंधों के संकेत कर रही हैं। ये भी पढ़ें: हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी  जनवरी 2025 में सीतापुर कोतवाली में एक महिला ने सांसद र...
सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल

सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: शहर के आर्यनगर मोहल्ले में स्थित पंजाबी धर्मशाला में आज एक बेहद दुखद घटना हो गई। बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घायल महिला को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। एक अन्य महिला लखनऊ में भर्ती जानकारी के अनुसार, आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा था। बताते हैं कि तभी अचानक छज्जा गिर गया। वहां मौजूद उमा कपूर (50) पत्नी शम्मी कपूर निवासी विजय लक्ष्मी नगर और नीति मेहरोत्रा पत्नी दिलीप मेहरोत्रा की मलबे की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि आज अचानक आई तेज बारिश में छज्जा गिरा है। दरअसल, धर्मशाला में लगे तिरपाल में ऊपर पानी भर गया। इससे वह भारी हो गया। तिरपाल का कोना तीसरी ...
सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर जिले में आज रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। करंट की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलवा बसहिया में गीतू (55) रविवार को घर के सामने पकरिया के पेड़ की डाल काट रहे थे। पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा बताते हैं कि तभी पेड़ की डाल बिजली लाइन से छू गई। इससे वह करंट से बुरी तरह से झुलस गए। पिता को करंट से झुलसता देख पीयूष (17) बचाने के लिए दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। ये भी पढ़ें: UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत  बाद में चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी सांडा के प्रभारी श्री राम शुक्ला ने पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में पीय...
सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर झांसा देकर 25 महिलाओं से शादियां करने का आरोप लगाया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बताया है। साथ ही खुद को ठगे जाने का भी आरोप लगाया है। साथ में बैठी उनकी बेटी भी रोती हुई नजर आ रही हैं। विधायक ने कही, ऐसे समधी से कोई रिश्ता नहीं, मिले कड़ी सजा विधायक ने कहा कि वह ऐसे लोगों से कोई रिश्ता रखना नहीं चाहते। विधायक ने कहा कि अनुज त्रिवेदी जैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो वह समधी के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। समधी पर 25 महिलाओं से शादी-600 करोड़ रुपए ठगने के आरोप बताया जाता है कि बीजेपी विधायक ने करीब दो साल पहले अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्...
सीतापुर में दो कांवड़िए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

सीतापुर में दो कांवड़िए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: आज सोमवार सुबह सीतापुर जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई। सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में चहलारी घाट जा रहे कांवड़िए हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। बताते हैं कि दोनों कांवड़ यात्रा प्रचार गाड़ी पर बैठकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इन दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। 3 गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र के पासीनपुरवा के संतोष और छेदपुरवा के गुड्डू के रूप में हुई है। मामले में सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि इस दुखद घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह....
सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह..

सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में आज सोमवार को जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई शहर में टाउन हॉल परिसर में हुई। टाउन हॉल परिसर में स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजरों से कुछ ही देर में पूरी इमारत जमींदोज हो गई। यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई। शहर के टाउन हाॅल में हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें: सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार.. लोगों में चर्चा है कि इस सरकारी जमीन की कीमत भी काफी ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त...
सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शुक्रवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर हुई है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई की। मिश्रिख के मोहल्ला थोक-3 में कार्रवाई सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रिख के मोहल्ला थोक में छापा मारा। वहां लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती  जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन ...
सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कोतवाली देहात के नैपालापुर में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोपी रिटायर पुलिस कर्मी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सीतापुर के नेपालापुर में वारदात जानकारी के अनुसार, सीतापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का सरोज चैरिटेबल नाम से ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक की ऊपरी मंजिल पर वह पत्नी और बेटे शिवेश (40) व बहू के साथ रहते हैं। रिटायर हेड कांस्टेबल का बेटा है आरोपी इसी मकान में नीचे ब्लड बैंक संचालित होता है। ऊपरी मंजिल में लैब में कार्यरत कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। बताते हैं कि आजमगढ़ के सतीश यादव (35) ...
सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में डाॅक्टर ने खुद को गोली माकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीतापुर पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। शहर कोतवाली के पास बट्सगंज मोहल्ले में घटना घटना सीतापुर शहर के मोहल्ला बट्सगंज की है। कोतवाली से थोड़ी दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर शहर में मोहल्ला बट्सगंज में डाॅक्टर राजेंद्र चौधरी (69) पत्नी के साथ रहते थे। वह खैराबाद में अपना एक क्लीनिक भी चलाते थे। उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि दोनों ही बेटे डाॅक्टर हैं, लेकिन बाहर रहते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने...