Thursday, February 12सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर देहात में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

कानपुर देहात में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिया कस्बे में सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। बताते हैं कि रनिया कस्बा निवासी अंकित पुत्र मुन्नू अपने साथी वहीं रहने वाले टिल्लू व जरिहा गांव निवासी मौजी लाल के साथ बीती रात करीब 10 बजे रायपुर गांव की ओर से वापस रनिया घर लौट रहे थे। रनिया कस्बे में हुआ हादसा रास्ते में रनिया कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने हाइवे पर कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। अंकित और टिल्लू जिला अस्पताल में मौजूद डाक्टर श्री प्रकाश ने मृत घोषित कर दिया। रनिया...
कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव चिंताराम ने बंदीजनों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया। साथ ही संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र पांडेय ने संविधान की प्रस्तावना व संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के संबंध में बंदियों को विस्तार से जानकारी दी। दोबार गलती न करने की सलाह साथ ही कानून संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। वहीं जेल विजिटर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी ने बंदियों को अपनी गलती सुधारने व भविष्य में दोबारा गलती न करने की सलाह दी। साथ ही संविधान में मूल कर्तव्यों को धारण करने की सलाह भी दी। कहा कि जीवन में इंसान से गलतियां हो जाती हैं, लेकिन हम सभी को इनसे सीख लेते हुए दोबारा न करने की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर चिंताराम सचिव जिला वि...

कैबिनेट मंजूरीः अब महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की सुनवाई विशेष कोर्ट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की सुनवाई के लिए अलग व्यवस्था करने की तैयारी कर ली है। आज सोमवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें बच्चों-महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर खास ध्यान दिया गया। बताते हैं कि इनसे जुड़े मामलों की सुनवाई अब विशेष अदालत में होगी। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी लोकभवन में कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इन फैसलों के संबंध में जानकारी दी। बताया है कि कैबिनेट ने सोमवार को पाक्सो एक्स और रेप से जुड़े वादों के जल्द निस्तारण के लिए प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। इनमें 144 कोर्ट रेप और 74 में पाक्सो एक्ट के मामले देखे जाएंगे। इतना ही ही नहीं इनके लि...
उन्नाव में अफसरों के आश्वासन पर हुआ गैंगरेप पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

उन्नाव में अफसरों के आश्वासन पर हुआ गैंगरेप पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में जिंदा जलाई गई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार वालों ने रविवार सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार करने से यह कहते हुए मना कर दिया कर दिया था कि जबतक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके मिलने नहीं आएंगे, वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि, शनिवार रात पीड़िता का शव दिल्ली से एंबुलेंस से उन्नाव स्थित उसके घर पहुंच गया था। रात में परिवार के लोगों द्वारा कहा गया था कि बड़ी बहन अभी नहीं पहुंची है, इसलिए रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह नया मोड़ आ गया। सीएम को बुलाने पर अड़े थे परिजन परिवार के लोगों ने सीएम को बुलाए जाने की मांग के साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि, अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को राजी कर लिया और आखिरकार सभी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। बताते हैं कि पीड़िता ...
सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां आयुक्त सभागार में झांसी मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि समय से पात्रों को लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल पहुंचे। वहां सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है तो उसे चार गायें दी जाएंगी। कहा कि गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में अब जल्द ही बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। नहरों की सफाई समय से पूरी करने के निर्देश इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। मुख्यमंत्री योगी सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक...
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उन्नाव में गुरुवार सुबह आरोपियों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई सामूहित दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। उसे लखनऊ से एयरलिफ्ट करके 90 फीसदी जली हुई हालत में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। बताते हैं कि वहां देर रात करीब 11.40 बजे सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता मौत से जंग हार गई और दम तोड़ दिया। बताते चलें कि गुरुवार देर शाम 90 फीसदी से ज्यादा जली हालात में पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया था। बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डा शलभ कुमार का कहना है कि रात करीब 11.10 बजे पीडि़ता को दिल का दौरा पड़ा। बीती देर रात हुई मौत इसके बाद उसने 11.40 पर दम तोड़ दिया। बताते चलें कि गुरुवार रात 8 के आसपास वह बात कर रही थी। उसने अस्पताल में मौजूद बड़े भाई से पूछा था कि क्या वह बच पाएगी। बताते चलें कि पीड़िता के ...
तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदराबाद के तेलंगाना में एक 27 साल की महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जलाकर मारने वाले चारों आरोपी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बताते हैं कि पुलिस चारों को क्राइम सीन क्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। वहां चारों ने पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और चारों मारे गए। वहीं इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। वहीं कई हस्तियों ने भी इसका समर्थन किया। वहीं कई लोगों ने गलत भी ठहराया है। 27 नवंबर को की थी चारों ने दरिंदगी बताते चलें कि 27 नंवबर को चारों दरिंदों ने एक 27 साल की महिला डाक्टर को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरपे किया था। इसके बाद उन्हे जलाकर मार डाला था। महिला डाक्टर का शव अधजली हालात में पड़ा मिला था। चारों ...
कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में  गिरफ्तार

कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उतराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर की शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्ती मानवेंद्र स्वरूप को करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति गबन के आरोप में एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोप है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र/छात्राओं का अपने स्कूल में फर्जी प्रवेश दिखाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपए की धनराशि का गबन किया गया है। एसआईटी ने की थी मामले की जांच इसकी जांच एसआईटी द्वारा की गई थी और जांच में काफी हद तक मामला सही पाया गया है। इसके बाद कानपुर के बड़े शिक्षा व्यवसाई मानवेंद्र स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना में एसआईटी टीम द्वारा धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उत्तराखंड में हुई है गिरफ्तारी जांच के दौरान छात्र-छात्राओं के भी बयान लिए गए। बताते हैं कि उक्त...
बांदा मेडिकल कालेज में डा सुमनलता शर्मा ने संभाला कार्यभार

बांदा मेडिकल कालेज में डा सुमनलता शर्मा ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर मेडिकल कालेज में तैनात रहीं प्रोफेसर डा सुमनलता शर्मा ने बांदा मेडिकल कालेज में हेड आफ डिपार्टमेंट पैथालजी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने से अब मेडिकल कालेज में सामान्य जांचों के लिए मरीजों को पहले से कहीं बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मेडिकल कालेज में ही मरीजों को वे सुविधाएं आसानी से मिल सकेंग, जिसके लिए उनको परेशान होना पड़ता था। बातचीत के दौरान प्रोफेसर डा सुमनलता शर्मा ने बताया है कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि मरीजों को उनके स्तर से इलाज का फायदा मिले और किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।  कैंसर लैब शुरू कराना होगा प्राथमिकता उन्होंने बताया कि कुछ और अच्छे शुरुआत पैथालजी डिपार्टमेंट में होने जा रहे हैं, इसका फायदा मरीजों को जल्द ही मिलने लगेगा। डा सुमनलता ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि बांदा मेडिकल कालेज में कैंसर लैब को डेवलप कराया जाए। ताकि म...
अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी का दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि अब उन्नाव में फिर एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता गुरुवार सुबह खेत जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पीड़िता को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसपर गैंगरेप का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। पीड़िता को कानपुर रेफर कर दिया गया है। रायबरेली जिले में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला बताते हैं कि पीड़िता के विरोध करने पर दोनों युवकों ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग ल...