Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को 3 और पाजिटिव केस मिलने से कानपुर में कोरोना पाजिटिव केस की कुल संख्या अब 326 पहुंच गई है। वहीं इनमें से आज 6 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या 294 हो चुकी है। यानी जिले में अब कुल एक्टिव केस 23 बचे हैं। बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गोविंदनगर, सुजातगंज और बिल्हौर के हैं युवक बताया जाता है कि अहमदाबाद से लौटा सुजातगंज का रहने वाला एक युवक समेत बिल्हौर का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। एक अन्य युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला का कहना है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की कोविड-19 लैब से 150 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें दो युवक पाजिटिव आए हैं। बताया कि दोनों ही युवक मंधन...
कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन-4 में भी प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है जिनके बीच दर्दनाक हादसे हर आम और खास व्यक्ति को झकझोंर कर रख दे रहे हैं। आज शनिवार को कानपुर शहर में ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। हाइवे पर बाइक से हरियाणा से बिहार जा रहे मामा-भांजे को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद वे बाइक से गिर पड़े और बाइक घिसटती हुई दूर तक चली गई। हादसे में मामा की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि भांजे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। गुरुग्राम में रहते थे दोनों मामा-भांजे बताया जाता है कि बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र के झाझा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रतीराम शर्मा अपने भांजे किशनपुर के ग्राम तुल्लापतरी के रहने वाले 29 साल के सतीश के साथ गुरुग्राम हरियाणा से बिहार वापस घर लौट रहे थे। शुक्र...
बड़ी खबरः यूपी में एस्मा लागू, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

बड़ी खबरः यूपी में एस्मा लागू, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से निपटने में जुटी यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शुक्रवार को सरकारी मशीनरी को लेकर बड़ा फैसला किया। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। प्रदेश में अब यह कानून लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लग जाएगी। हालांकि, सरकार के इस फैसले की कर्मचारी संगठनों ने निंदा की है। वहीं दूसरी ओर काफी लोगों ने सराहना भी की है।  कोरोना संकट के बीच सरकार का अहम फैसला वहीं आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। अब कर्मचारियों के लिए एस्मा को मानना जरूरी होगी, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बताते चलें कि एस्मा कानून पहली बार 1968 में लागू हुआ था। इसे संकट के वक्त कर्मचारियों की हड़ताल रोकने को बनाया गया था। क...
बांदा-टांडा हाइवे पर हादसा, दो घायल-भीषण जाम

बांदा-टांडा हाइवे पर हादसा, दो घायल-भीषण जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः आज गुरुवार सुबह बांदा-टांडा हाइवे पर बहुआ गांव के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण की दोनों वाहनों की चीथड़े उड़ गए। इस दौरान ट्रैक्टर और ट्रक के चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद कई किमी लंबा जाम लगा है। बांदा का रहने वाला है ट्रक चालक बताया जाता है कि बांदा के गिरवा गांव निवासी बच्ची लाल डंपर चालक हैं। आज सुबह वह कबरई से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में बहुआ कस्बे के पास ईंट लदे ट्रैक्टर चालक ललौली क्षेत्र के ग्राम वहीदापुर निवासी सुनील ईंटों से लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से ट्रक में जा टकराया। इससे बच्चीलाल और सुनील दोनों ही बुरी तरह से घाय...
कानपुरः रेलवे पुलिस बनी पर्दा तो डाक्टर मददगार, फिर स्टेशन पर गूंजी किलकारियां

कानपुरः रेलवे पुलिस बनी पर्दा तो डाक्टर मददगार, फिर स्टेशन पर गूंजी किलकारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन के बीच दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को लेकर आ रहीं ट्रेनों रोज हजारों श्रमिक लौट रहे हैं। इस दौरान कुछ मानवीय संवेदनाओं के सकारात्मक मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार देर शाम देखने को मिला। अहमदाबाद-गोंडा श्रमिक स्पेशल शनिवार शाम करीब छाड़े 6 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार बलरामपुर जिले के उतरौला गांव की रहने वाले मोती लाल की पत्नी फूल कुमारी को तेज प्रसव पीढ़ा हुई। रेलवे स्टाफ की सक्रियता से सुरक्षित प्रसव साथ सफर कर रहे यात्री भी महिला और उनके परिवार की अपने-अपने स्तर से मदद करते रहे। रेलवे व चिकित्सीय स्टाफ को जानकारी मिली तो सभी ने तेजी के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को संभाला। इस दौरान रेलवे मेडिकल टीम ने सेंट्रल पर ही महिला का उपचार शुरू किया। ...
लाॅकडाउन-3ः औरैया में भीषण हादसा, 23 कामगारों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

लाॅकडाउन-3ः औरैया में भीषण हादसा, 23 कामगारों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/औरैयाः शनिवार सुबह यूपी के औरैया जिले में हाइवे पर हुए भीषण हादसे में 23 प्रवासी कामगारों/मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कामगारों/मजदूबों को लेकर जा रही एक डीसीएम ने पीछे से एक ट्राला में टक्कर मार दी। गंभीर घायलों को भेजा गया सैफई मेडिकल कालेज टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। 23 लोगों की कुछ ही देर में मौत हो गई। वहीं 25 लोगों को गंभीर हालत में 20 मजदूरों को सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। 5 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 23 की मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है संख्या उधर, औरैया के अधिकारियों ने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं...
बड़ी खबरः लाउडस्पीकर से अजान पर रोक सही, यह इस्लाम का भाग नहींः हाई कोर्ट

बड़ी खबरः लाउडस्पीकर से अजान पर रोक सही, यह इस्लाम का भाग नहींः हाई कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लाउडस्पीकर से अजान पर रोक के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने कहा कि लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध वैध है। हाई कोर्ट ने कहा है कि किसी भी मस्जिद से लाउडस्पीकर से अजान देना दूसरे व्यक्तियों के अधिकारों में हस्तक्षेप जैसा है। हाई कोर्ट ने कहा कि अजान इस्लाम का अहम हिस्सा है, लेकिन लाउडस्पीकर से अजान देना, यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है। बसपा सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर सुनाया फैसला हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि अजान इस्लाम का भाग है, लेकिन लाउडस्पीकर से अजान इस्लाम का भाग नहीं है। कहा कि मानव आवाज में भी मस्जिदों से अजान दे सकते हैं। इसके साथ ही मस्जिद से अजान देने पर रोक लगाने वाले जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश को रद्द कर दिया है। ये बी पढ़ेंः यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज हाई कोर्ट ने अपन...
उन्नावः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी को याद किया

उन्नावः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी को याद किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहे तथा इंकलाब जिंदाबाद और स्वदेशी अपनाओ का नारा देने वाले महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी को उन्नाव में याद किया गया। उनको खिराजे अकीदत पेश किया और उनके इशाले सवाब के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम का आयोजन मौलाना हसरत मोहानी पुस्तकालय, धवन रोड पर हुआ। हालांकि, लाॅकडाउन के चलते इसमें मात्र पांच लोग शामिल हुए। सभी ने मौलाना मोहानी को नमन किया। उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बातों को दोहराया। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील भी की हालांकि, कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन का पालन करते हुए पुस्तकालय प्रभारी समेत सिर्फ पांच लोग ही शामिल हुए। सभी ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा। इस दौरान मौलाना हसरत मोहानी एकेडमी के कार्यवाहक अध्यक्ष मास्टर अतीक अहमद, मंत्री अबरार हुसैन, मास्टर अशफ़ाक अली, जमीर अहमद खान ने भी मौल...
कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। साथ ही इससे होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं। गुरुवार शाम को आई एक जांच रिपोर्ट में एक और मृतक के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, एक दिन पहले हैलट के कोविड आइसीयू में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हो गई थी। आज दूसरे दिन 73 वर्षीय इस शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले में अबतक कोरोना से हुई 8वीं मौत है। वहीं गुरुवार को ही मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना पाजिटिव केस और मिले हैं। इनमें एक ओईएफ कर्मचारी तथा दूसरा केस एक महिला हैं। पुलिस ने बिरहाना रोड के उस इलाके को सील कर दिया है, जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिला हैं। एक अन्य की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर बताते हैं ओईएफ कर्मचारी इस वक्त गंभीर हालत में हैलट के कोविड आइसीयू में वेंटीलेटर पर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इसके साथ ही आज कोरोना पाजिटिव...
सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परमहंस स्वामी विरक्तानंद उर्फ शोभन सरकार आज ब्रह्मलीन हो गए। बुधवार को सुबह उन्होंने देह त्याग दी। शोभन सरकार उस वक्त तेजी से चर्चा में आए थे जब उन्होंने उन्नाव जिले के एक किले में 1000 टन सोना दबा होने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद सरकार ने उनके कहने पर खजाने की तलाश में खुदाई भी कराई थी, लेकिन खजाना नहीं मिला था। 11 साल की उम्र में बन गए थे सन्यासी शोभन सरकार की बात काफी सच मानी जाती थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी भविष्यवाणी के बाद खजाने के हकदार भी जुट गए थे। ये भी पढ़ेंः कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर  राजा के वंशज दाबेदारी करने के लिए मौके पर डट गए थे। वहीं केंद्र सरकार ने कहा था कि खजाने पर सिर्फ देशवासियों का हक होगा। तत्कालीन सपा सरकार ने कहा था कि खजाना राज्य सरकार का होगा। बताते हैं कि शोभन...