Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Update : तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार

Update : तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी इलाके में तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि दोनों ने लगभग एक महीने पहले तमंचे के साथ फोटो डाली थीं। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फोटो में नजर आने वाले युवकों की पहले पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तीसरा बिहार की एक जेल में बंद है। कैंट एएसपी ने मामले में दी जानकारी मामले में एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि मामले के सुर्खियों में आने के बाद चकेरी चौकी प्रभारी तरूणराज पांडे ने लाल बंगला बाजार से दो युवकों को पकड़ा। ये भी पढ़ें : राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर ...
मीटर रीडर की समझदारी से ऐसे बचा अपह्रत मासूम, दो गिरफ्तार

मीटर रीडर की समझदारी से ऐसे बचा अपह्रत मासूम, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आपकी जरा सी समझदारी किसी की जिंदगी बचा सकती है। कुछ ऐसा ही कानपुर के मंधना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक युवक की जरा सी समझदारी ने अपह्रत हुए बच्चे की जान बचा दी। दरअसल, अपह्रत एक बच्चे को लेकर उसके पास पहुंचे और संदेह होने पर उसने पुख्ता करने के बाद पुलिस को जानकारी दे दी। बताया जाता है कि कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी अमित शुक्ला की घर पर ही बेकरी की दुकान है। शुक्रवार रात उनका 3 साल का छोटा बेटा ऋषि घर के बाहर खेल रहा था। मीटर रीडर की चौकसी से बच गई जान इसी दौरान गायब हो गया। परिजनों ने खूब तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी सक्रिय हो गई। उधर, मंधना विद्युत सब स्टेशन पर मीटर रीडिंग का काम करने वाले अभिषेक नाम के युवक के पास उनके भाई का दोस्त ई-रिक्शा से एक बच्चे को लेकर पहुंचा। संदेह पर अभिषेक ने पूरा मामला पुलिस को...
UP: 50 साल से ऊपर वाले पुलिस वालों को अनिवार्य सेवानिवृति की तैयारी तेज

UP: 50 साल से ऊपर वाले पुलिस वालों को अनिवार्य सेवानिवृति की तैयारी तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 50 साल से ऊपर वाले अक्षम पुलिसवालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी तेज हो चुकी है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से सभी एडीजी जोन और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध रिमाइंडर भेजा है। सूची न मिलने पर मुख्यालय से रिमाइंडर भेजा दरअसल, सभी जोन के एडीजी और पुलिस अधीक्षकों व कमिश्नरों को 5 सितंबर को एक निर्देश दिए गए थे जिनमें 50 साल से ज्यादा वाले अक्षम पुलिस वालों की सूची मांगी गई थी। अब पुलिस मुख्यालय की ओर से दोबारा ऐसे पुलिस अधिकारियों की सूची तलब की गई है। ये भी पढ़ें : बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती   ...
कानपुर में माॅडल शुभा गुलाटी बनीं नेचर क्लब की जिला मंत्री

कानपुर में माॅडल शुभा गुलाटी बनीं नेचर क्लब की जिला मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : मिसेज ग्लैमर इंटरनेशनल-2018, मिसेज यूपी टाप माडल-2017 और मिसेज कानपुर-2015 रह चुकीं कानपुर की जानी-मानी माॅडल शुभा गुलाठी समाजसेवा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनको नेचल क्लब ने जिला महामंत्री बनाया है। हालांकि, शुभा पहले से ही समाज सेवा और पर्यावरण के लिए काम करती रही हैं। इसके अलावा अनाथ बच्चों और वृद्धों के लिए भी काम किया है। पर्यावरण के क्षेत्र में पहले भी कर चुकीं काम इसपर बात करने पर शुभा गुलाठी ने कहा कि पर्यावरण के लिए काम करने में जो आत्मिक सुख मिलता वह किसी और काम में नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह पौधरोपण और उनके सरंक्षण के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। अब और जिम्मेदारी से काम का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करें और उनको पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। ...
कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत 

कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : घाटमपुर कस्बे से मूसानगर जाने वाली रोड पर आज बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को ट्रक और बाइक की टक्कर से हुई है। दोनों इटावा के रहने वाले थे। मृतकों की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उनके परिवार के लोगों से पुलिस का संपर्क हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि इटावा के रहने वाले अनिल वर्मा (40) कोआपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। मोबाइल से हो सका परिवार से संपर्क आज सुबह अपनी बाइक से अपने भांजे गौरव उर्फ पारस (35) को लेकर किसी काम से फतेहपुर के लिए निकले थे। रास्ते में मूसानगर रोड पर चौराहे के पास एक पब्लिक स्कूल के नजदीक अज्ञात ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों मामा-भांजे ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरे। दोनों की मौके पर ही बड़े दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो ...
कानपुर : थाने के पीछे जर्जर मकान में थी नकली सीमेंट फैक्ट्री, 3 गिरफ्तार 

कानपुर : थाने के पीछे जर्जर मकान में थी नकली सीमेंट फैक्ट्री, 3 गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारते हुए एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री एक जर्जर मकान में चल रही थी। पुलिस ने वहां से 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। साथ ही मौके से हजारों बोरी सीमेंट भी बरामद की हैं। बर्रा थाना क्षेत्र का है मामला बताया जाता है कि बर्रा थाने के पीछे विश्वबैंक डी-ब्लाक में एक जर्जर मकान में काफी समय से नकली सीमेंट बनाने का काम चल रहा था। बताते हैं कि कई नामी कंपनियों के नाम से नकली सीमेंट तैयार की जा रही थी। आज बुधवार को पुलिस ने जानकारी पर छापेमारी की कार्रवाई की। ये भी पढ़ें : UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि फैक्ट्री मालिक मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला है। मामले में...
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव : बलजीत सिंह अध्यक्ष और राकेश तिवारी महामंत्री घोषित

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव : बलजीत सिंह अध्यक्ष और राकेश तिवारी महामंत्री घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार देर शाम कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। इन चुनावों में अध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर देर शाम परिणाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर बलजीत सिंह यादव ने 1787 मतों के साथ जीत दर्ज कराई। वहीं महामंत्री पद पर राकेश कुमार तिवारी 2087 मतों के साथ विजयी रहे। बता दें कि महामंत्री पद पर राकेश तिवारी शुरू से ही बढ़त बनाए रहे। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद पर बलजीत सिंह ने तगड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज कराई। विजयी घोषित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत हालांकि, वोटों की गिनती थोड़ी देरी से शुरू होने के कारण वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के मतों की काउंटिंग नहीं हो सकी। विजयी घोषित होने के बाद दोनों पदाधिकारियों का बड़ा ही जोरदार स्वागत हुआ। ये भी पढ़ें : कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत या...
Big News Kanpur : जमीनी विवाद में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

Big News Kanpur : जमीनी विवाद में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के साढ़ साढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में दबंगों ने एक युवक को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना शनिवार देर रात साढ़ क्षेत्र के चिरली गांव में हुई। जलते हुए युवक को बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी और बेटा भी बुरी तरह से जल गए। पिता को बचाने पहुंचा बेटा और पत्नी भी झुलसे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जाता है कि चिरली गांव के रहने वाले होरीलाल दर्जी (40) मजदूरी का काम करते हैं। यही उनके परिवार का पालन-पोषण का जरिया है। बताते हैं कि उनके घर के सामने की जमीन पर गांव के राजू सिंह राणा नाम के दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 3 गिरफ्तार शनिवार देर रात दोनों में विवाद हो गया। इससे पहले दोपहर को भी कहासुनी हुई थी, लेकि...
UP Big News : रोडवेज और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 32 घायल

UP Big News : रोडवेज और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 32 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : यूपी से नवरात्र के पहले दिन आज शनिवार को बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की हुई टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा पीलीभीत जिले पूरनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया जानकारी पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को बरेली और पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत बेहद गंभीर पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश का कहना है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रोडवेज बस लखनऊ से पीलीभीत जाते वक्त रास्ते में बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी ...
कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चट्टा संचालकों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में चमनगंज में चट्टा संचालन की सूचना पर आज शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडे टीम के साथ वहां पहुंचीं। गोविंदनगर के रेलवे मैदान महापौर के साथ बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। बताते हैं इस दौरान चट्टा संचालकों ने सभी को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। खुद महापौर प्रमिला पांडे का कहना है कि कुछ लोगों ने उनको सूचना दी थी कि रेलवे ग्राउंड मैदान में जानवरों को बांधकर चट्टा चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता को लगा पत्थर जानकारी पर वह नगर स्वास्थ्य डा. अजय संखवार और अरविंद यादव, पार्षद गिरिश चंद्रा, प्रमोद जायसवाल आदि लोगों के साथ हलुवाखाड़े तक पहुंचीं। ये भी पढ़ें : बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआर वहां कई भैंसें बंधी मिलीं। महापौर ने कहा कि भैंसों की गिन...