Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश, ओले और कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 फरवरी को बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत 33 जिलों और आसपास मौसम बदलेगा। 20 और 21 फरवरी को बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट 20 व 21 फरवरी को रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच...
UP: स्पा सेंटर पर पुलिस छापा, दो युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हाल में मिले..कार्रवाई

UP: स्पा सेंटर पर पुलिस छापा, दो युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हाल में मिले..कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बरेली के प्रेमनगर इलाके में एक अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस जैसे ही अंदर दाखिल हुई तो हैरान रह गई। चार युवतियों के साथ दो युवक आपत्तिनजक हालत में मिले। आपत्तिजनक सामान भी मिला। पता चला कि वहां देह व्यापार किया जा रहा था। हालांकि, स्पा सेंटर का संचालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दो युवकों और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन लोगों ने पुलिस बुलाई जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित बुद्धा स्पा सेंटर से लड़कियों के चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। पुलिस ने बिना देर किए वहां पहुंचकर स्पा सेंटर पर छापा मारा। ये भी पढ़ें: Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार वहां चार युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। ...
UP: स्कूल का नाम फिर हुआ ‘शहीद वीर अब्दुल हमीद’, अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल

UP: स्कूल का नाम फिर हुआ ‘शहीद वीर अब्दुल हमीद’, अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अब्दुल हमीद (Abdul Hameed) का नाम गाजीपुर में उनके स्कूल से हटा दिया गया था। इसे लेकर सरकार की काफी आलोचना हुई। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी सरकार की आलोचना की थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि यह बेहद निंदनीय है। 'अब बस कुछ लोगों के लिए भारत का नाम बदलकर भाजपा करना बाकी रह गया है।' दोबारा लिखा 'शहीद वीर अब्दुल हमीद' अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि 'जिन लोगों ने ना आजादी दिलाने में भूमिका निभाई और ना आजादी बचाने में, वो शहीदों का महत्व नहीं जान सकते।' स्थानीय लोगों ने भी नाम बदले जाने की काफी आलोचना की थी। ये भी पढ़ें: बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली आलोचना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज फिर से स्कूल की रंगाई-पुताई कर स्कूल का नाम दोबारा शहीद वीर अब्दुल हमीद कर दिया है। स्कूल की बाहरी दीवार और गेट पर नाम पुन...
सीएम योगी ने विधानसभा के मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, भित्ति चित्रों का अनावरण भी

सीएम योगी ने विधानसभा के मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, भित्ति चित्रों का अनावरण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को यूपी विधानसभा के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न भित्तिचित्रों का अनावरण भी किया। विधानसभा को हाईटेक और अधिक कलात्मक बनाने के क्रम में यह कार्य किया गया है। सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन नव निर्मित भित्ति चित्रों में भारत की ऐतिहासिक घटनाओं और राजनीतिक व्यवस्था को बड़े ही आकर्षक ढंग से उकेरा गया है। इनमें गीता के विभिन्न प्रसंग भी हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सर्वदलीय बैठक भी आयोजित हुई। ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक डोली धरती-दहशत में लोग    ...
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक डोली धरती-दहशत में लोग

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक डोली धरती-दहशत में लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: आज सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल गई। कई सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। दिल्ली के पास 5 किमी जमीन में था केंद्र इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही 5 किमी गहराई में था। यही वजह रही कि भूकंट के झटके काफी तेज महसूस किए गए। कई भवनों में तेज कंपन महसूस हुआ। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर भी यात्री भूकंप से डरे-सहमे से रहे। ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रियों को तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस हुए। ये भी पढ़ें: Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल https://samarne...
Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार

Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी में रिषिका रेसिडेंशियल सोसायटी में रहने वाले बड़े व्यापारी जय कुमार को किसी ने मैसेज भेजकर 6 करोड़ फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी तो बाथरूम में नहाते हुए बेटे और बहू का प्राइवेट वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही परिवार के प्राइवेट वीडियो भी व्यापारी को भेजे। पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल मैसेज मिलते ही पीड़ित व्यापारी और उनका परिवार परेशान हो गया। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल को जानकारी दी। गुरुवार देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए 4 टीमें लगाईं। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार सर्विलांस की मदद से उसे झिलझिला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह है पूरा मामला पकड़े गए आरोपी की पहचान सीतापुर सिधौली के रहने वाले सुधीर कश्यप (23) के रूप ...
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। दर्जनों लोग घायल हैं। मामले में अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। सरकार ने की मुआवजे की घोषणा वहीं दिल्ली के 8 लोग और हरियाणा का एक व्यक्ति शामिल हैं। भगदड़ की यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर हुई। वहां हजारों की संख्या में यात्री प्रयागराज महाकुंभ ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल को अवैध वसूली आरोपों में कारण बताओ नोटिस, जांच भी.. जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित थे। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम को 8 बजे के बाद प्रयागराज के ...
बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल को अवैध वसूली आरोपों में कारण बताओ नोटिस, जांच भी..

बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल को अवैध वसूली आरोपों में कारण बताओ नोटिस, जांच भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने पद के बदले 50 लाख की अवैध वसूली की है। पार्टी ने फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को 7 दिनों में भीतर जवाब देने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की है। जांच कमेटी में दो प्रदेश महामंत्री व एक मंत्री भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मामले में उठाया सख्त कदम जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए की वसूली की है। शिकायत का संज्ञान लेते प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के निर्देशों पर नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष मुखलाल को 7 दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण ...
यूपी में बड़ा हादसा, 10 की मौत-19 घायल-कुंभ श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी बस से टकराई

यूपी में बड़ा हादसा, 10 की मौत-19 घायल-कुंभ श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी बस से टकराई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 कुंभ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं की बोलेरो और बस की टक्कर से हादसा श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले ये भी पढ़ें: यूपी में एक PCS अफसर बर्खास्त-दो सस्पेंड, जमीन घोटाले से जुड़ा मामला के निवासी थे, जो संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सड़क हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में स...
लखनऊ: नितिन गडकरी-राजनाथ सिंह ने 588 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

लखनऊ: नितिन गडकरी-राजनाथ सिंह ने 588 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 588 करोड़ की कुल 114 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। लखनऊ में फोरलेन के दो फ्लाईओवर का उद्घाटन भी हुआ। सीएम योगी ने परिवहन मंत्री गडकरी और रक्षा मंत्री की प्रशंसा की। चारबाग से बसंत कुंज तक मेट्रो परियोजना को मंजूरी जल्द कहा कि 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अबतक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। इस आयोजन ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ के लोगों को एक और तोहफा मिलने वाला है। ये भी पढ़ें: यूपी में एक PCS अफसर बर्खास्त-दो सस्पेंड, जमीन घोटाले से जुड़ा मामला चारबाग से बसंत कुंज तक 11 किमी से ज्यादा लंबी मेट्रो रेल परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिलेगी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौज...