Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

महाकुंभ में सफाईकर्मी ने खुद का गला काटा भाई ने कही यह बात..

महाकुंभ में सफाईकर्मी ने खुद का गला काटा भाई ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: एक सफाई कर्मी ने महाकुंभ में अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। भाई ने कहा कि उसके भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। सफाईकर्मी बांदा जिले का रहने वाला था। नरैनी के करतल के हैं फूलचंद्र जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के नरैनी करतल के रहने वाले सफाई कर्मचारी फूलचंद पुत्र अच्छे लाल, की ड्यूटी महाकुंभ में ये भी पढ़ें: विडंबना: बांदा मेडिकल कालेज में कूड़े में मिला युवक का शव, इलाज को हुआ था भर्ती-जांच सेक्टर-21 बी में चल रही थी। वह जनवरी से वहां सफाई का काम कर रहे हैं। आज उन्होंने संगम लोवर-33 नंबर घाट पर बने वाशरूम में जाकर गला काटा एक वॉशरूम में जाकर चाकू से अपना गला काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनके भाई गौरेलाल ने बताया कि घायल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनके चार बेटियां और एक ...
UP Board Exam: नशे में लड़खड़ाती छात्राएं पहुंचीं पेपर देने, पुलिस-शिक्षक हैरान

UP Board Exam: नशे में लड़खड़ाती छात्राएं पहुंचीं पेपर देने, पुलिस-शिक्षक हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत्त दो छात्राएं लड़खड़ाते कदमों से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचीं। चेकिंग के दौरान शराब की तेज बदबू से कालेज के शिक्षक और अन्य स्टाफ के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। दोनों छात्राओं को रोककर उनसे पूछताछ की गई। बाद में दोनों छात्राओं को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। अभिभावकों को बुलाकर सौंपा जानकारी के अनुसार, परीक्षा के पूरे समय दोनों छात्राएं उल्टियां ही करती रहीं। मामला डीएवी कालेज परीक्षा केंद्र का है। कालेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं की चेकिंग के दौरान बदबू आने से उनके शराब पीने की जानकारी हुई। उनसे घटना को लेकर महिला स्टाफ ने पूछताछ की। साथ ही परीक्षा के बाद उनके अभिभावकों को केंद्र पर बुलाकर घर भेज दिया गया। मामले को लेकर चर्चा होती रही। चर्चा यह...
‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक बयान से आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा मच गया। स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। सपा विधायकों ने डिप्टी सीएम के बयान को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन भी किया।दरअसल, समाजवादी पार्टी विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 'सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हैं तो क्या वह बात भी मानेंगे कि लड़कों से गलती हो जाती है।' विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'बताइये क्या अपमान हुआ' डिप्टी सीएम पाठक के इस बयान से विधानसभा में सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे डिप्टी सीएम से माफी मांगने की मांग उठाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। यहां तक विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी से खड़े हो गए। अध्यक्ष ने कहा कि 'आप बताइये कि क्या अपमान हुआ है, वह माफी मंगवाएंगे।' ये भी पढ़ें: ...
Lucknow: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सीएम योगी को भेंट की ‘चंदन किवाड़’

Lucknow: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सीएम योगी को भेंट की ‘चंदन किवाड़’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को अपनी पहली पुस्तक 'चंदन किवाड़' भेंट की। लोक गायिका श्रीमति अवस्थी ने अपनी पोस्ट में इस मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी की पुस्तक 'चंदन किवाड़' में रुचि, उनकी आत्मीयता के लिए वह आभारी हैं। 'चंदन किवाड़' से लेखन का सफर.. दरअसल, लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी नई पुस्तक 'चंदन किवाड़' में भारत की समृद्ध संस्कृति के बारे में बात की है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज की बेटी मालिनी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ये भी पढ़ें: प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’ भारतीय लोक गायन में सोहर, कजरी या विवाह गीत और भजन में उनकी आवाज का सुरीलापन अपनी संस्कृति और सभ्यता की अ...
Lucknow: शासन की कार्रवाई, PWD के दो अधीक्षण और एक मुख्य अभियंता हटाए गए

Lucknow: शासन की कार्रवाई, PWD के दो अधीक्षण और एक मुख्य अभियंता हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पीडब्ल्यूडी में चहेते ठेकेदारों को ठेका देने के मामले में शिकायत मिलने पर शासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद दो अधीक्षण अभियंताओं और एक मुख्य अभियंता को हटा दिया गया है। इन तीनों अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। नए अधिकारियों की पोस्टिंग भी हो गई है। PWD में छह अभियंताओं का तबादला शुक्रवार देर शाम लोक निर्माण विभाग के छह अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि देवीपाटन मंडल में काफी समय से लोक निर्माण विभाग में ठेकों का खेल चल रहा था। कुछ अभियंता अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलवा रहे थे। ये भी पढ़ें: UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को.. सूत्रों का कहना है कि शिकायत पर शासन ने जांच के बाद तबादले करते हुए एक्शन लिया। मुख्य अभियंता अवधेश चौरसिया, अधिशाषी अभियंता भगवान दास ...
UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को..

UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ के कारण प्रयागराज में होने वाली 24 फरवरी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं की बड़ी काफी संख्या और यातायात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि 26 को शिवरात्रि और अंतिम स्नान के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात को देखते हुए फैसला माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की ओर से शुक्रवार को राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के समय यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी को महाकुंभ का अंतिम स्नान है। शिवरात्रि पर काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। इसलिए 24 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अब 9 मार्च...
UP: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला डाॅक्टर समेत कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत

UP: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला डाॅक्टर समेत कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार महिला डाक्टर समेत दो महिला और दो पुरुष श्रद्धालुओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये लोग महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में हुआ। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर हादसा जानकारी के अनुसार, देर रात वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर तेज रफ्तार गिट्टी लदे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार महिला डाक्टर सोनी यादव (38 वर्ष), उनके पति डॉ. मुकेश यादव (पूर्णिया, बिहार), गायत्री देवी (50 वर्ष), विपिन मंडल (37 वर्ष) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी.. वहीं कार चालक सलाउद्दीन (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को नींद आने के कारण हादसा हो...
लखनऊ: सरोजनीनगर में फ्लैट में भीषण आग बुझाने में FSO समेत 4 दमकल कर्मी झुलसे

लखनऊ: सरोजनीनगर में फ्लैट में भीषण आग बुझाने में FSO समेत 4 दमकल कर्मी झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सरोजनी नगर में आज रिपब्लिक सोसायटी अपार्टमेंट के चौथे तल पर एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इसमें कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सूचना पर एफएसओ सुमति जादौन 3 दमकल गाड़ियों के साथ टीम लेकर वहां पहुंचे। आग बुझाने के दौरान झुलसे दमकल कर्मी दमकल की टीमें आग बुझाने में जुट गईं। बताते हैं कि आग भीषण रूप ले चुकी थी। तभी फ्लैट में फंसे लोगों को बचाने में एफएसओ सरोजनीनगर और 3 दमकल कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन में चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही फ्लैट में रहने वाले ओम तिवारी के भी झुलसने की सूचना है। उनको भी भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में.....
यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी..

यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डाॅ. संजीव चौहान, लखनऊ: योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का 9 बजट यूपी विधानसभा में पेश कर रही है। बजट2025 में यूपी की योगी सरकार एक से बढ़कर एक तोहफे देने की घोषणा की है। मेधावियों छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने की घोषणा की है। वहीं यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे बनाने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा हुई है। लैपटाप/स्मार्ट फोन के लिए 24 करोड़ की व्यवस्था वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि लैपटाप/स्मार्ट फोन आदि के लिए 24 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। यूपी में 8 मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय/छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ा योजना के 100  करोड़ के बजट से खरीदी जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें तहत मध्यम श्रेणी की इलेक्ट्रिक बसों के क्रय हेतू 100 करोड़ तथा चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए 50 करोड़...
UP Budget: विधानसभा में वित्त मंत्री खन्ना ने 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ का बजट किया पेश

UP Budget: विधानसभा में वित्त मंत्री खन्ना ने 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ का बजट किया पेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डाॅ. संजीव चौहान, लखनऊ: UP Budget 2025-26 योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए पूरी जानकारी दे रहे हैं। सदन में वित्तमंत्री ने योगी सरकार का पूरा रोडमैप रखा है। इस पर चर्चा हो रही है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि इस वर्ष तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन एक बड़ी बात है। यह देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास है। ये भी पढ़ें: यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में.. https://samarneetinews.com/raid-on-spacenter-in-bareilly-boy-and-girls-found-in-objectionable-condition/...