Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर दरोगा और सिपाही की हादसे में मौत, पत्नी महिला सिपाही गंभीर

लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर दरोगा और सिपाही की हादसे में मौत, पत्नी महिला सिपाही गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास बुधवार तड़के सुबह एक भीषण हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दरोगा प्रदीप कुमार और उनके साले सिपाही अभय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दरोगा की पत्नी महिला सिपाही रूपा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मेरठ में तैनात थे दरोगा प्रदीप उनका रायबरेली के एम्स में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक दरोगा प्रदीप मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे। इस समय मेरठ में तैनात थे। उनके साथ हादसे में मारे गए साले सिपाही अभय प्रताप प्रयागराज के निवासी थे। वह लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। पत्नी महिला सिपाही नोएडा में.. वहीं दरोगा की पत्नी महिला सिपाही रूपा नोएडा में तैनात थीं। बताते हैं कि तीनों एक वैवाहित कार्यक्रम में जा रहे थे। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा र...
रायबरेली में राहुल गांधी, सोलर प्लांट का उद्घाटन-नेता जी की प्रतिमा का अनावरण, आज अमेठी..

रायबरेली में राहुल गांधी, सोलर प्लांट का उद्घाटन-नेता जी की प्रतिमा का अनावरण, आज अमेठी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उनका काफिला सड़क मार्ग से लखनऊ से रायबरेली पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने कुंदनगंज में विशाखा फैक्ट्री में 2 मेगावाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। आज अमेठी जाएंगे राहुल गांधी पोस्टर वार भी दिखाई दिया इसके बाद रायबरेली शहर में सिविल लाइन चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। फिर कलेक्ट्रेट के बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बताते हैं कि आज राहुल अमेठी पहुंचेंगे। राहुल के रायबरेली दौरे के बीच पोस्टर वार भी देखने को मिला। राहुल के खिलाफ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर और होर्डिंग्स लगा रखे थे। दिशा की बैठक में यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह, सपा विधायक देवेंद्र...
यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रार्थना सभा में डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के बारे में बताएंगे शिक्षक

यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रार्थना सभा में डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के बारे में बताएंगे शिक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: भारत के महान वैज्ञानिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख शिल्पकार डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का चार दिन पहले निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। नौनिहालों के लिए प्रेरणा का स्थायी श्रोत बनाएगी सरकार योगी सरकार ने दिवंगत डॉ. कस्तूरीरंगन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नौनिहालों के लिए प्रेरणा का स्थायी श्रोत बनाने की पहल की है। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुबह प्रार्थना के समय डॉ. कस्तूरी रंगन के बारे में बताया जाए। चार दिन पहले ही हुआ डा. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन देश की महान शख्सियत डा. कस्तूरीरंगन के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और शिक्षा...
Lucknow: यूपी से सभी पाकिस्तानी वापस भेजे गए, एक बचा..पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Lucknow: यूपी से सभी पाकिस्तानी वापस भेजे गए, एक बचा..पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर सभी पाक नागरिकों को उत्तर प्रदेश से वापस भेज दिया गया है। बताते हैं कि एक नागरिक बचा है। वह बुधवार को वापस जाएगा।दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर है। एक नागरिक बुधवार को होगा वापस पूरे देश में रहने वाले सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से भी पाकिस्तानी नागिरकों को बाहर किया जा रहा है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया है। बचा हुआ पाकिस्तानी नागरिक बुधवार को लौट जाएगा। ये भी पढ़ें: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला  ...
Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज

Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी में साढ़े 3 करोड़ से बनी टंकी पहली बार ट्रायल के लिए पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फट गई। तेज धार से गांव के लोगों का काफी नुकसान भी हुआ। साथ ही योजना में भ्रष्टाचार की पोल भी खुल गई। जलजीवन मिशन को लेकर विपक्ष कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। अब इसका उदाहरण भी सामने आ रहा है। अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। 6 महीने पहले बनी, ट्रायल में ही गुब्बारे की तरह फटकर गिरी दरअसल, मामला लखीमपुर खीरी जिले के शेखपुर गांव का है। वहां लगभग 6 महीने पहले जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनी थी। शनिवार को टंकी में पहली बार पानी भरा गया। दोपहर को तेज धमाके के पानी की टंकी फटी और चारों और पानी ही पानी फैल गया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। बीटीएल ने कराया काम, ग्रामीण बोले-मानक विरुद्ध था काम कुछ लो...
Lucknow: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला

Lucknow: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहीं गायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में एफआईआर हुई है। दरअसल, अंबेडकर नगर की रहने वालीं लोक गायिका नेहा ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। साथ ही सरकार की कमियां गिनाईं थीं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में हुई FIR रविवार को गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट ये भी पढ़ें: ‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा की है। कहा है कि नेहा के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी ...
यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने हमला किया है। यह हमला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर तब हुआ जब सांसद बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। करणी सेना के लोगों ने सांसद के काफिले की टायर फेंके और पथराव भी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ओकेंद्र राणा नाम के व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर मुकदमा लिखा जा रहा है। चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। बुलंदशहर जाते समय काफिले पर हमला पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को वापस आगरा लौटा दिया है। सपा सांसद के काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। बताते हैं कि काफिले जैसे ही अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पहुंचा तो राजपूत करणी सेना के लोगों ने टायर फेंकते हुए पथराव कर दिया। किसी तरह सपा सांसद जान बचाकर वहां स...
Kanpur: हटाए गए अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर, शिकायतों के बाद कार्रवाई

Kanpur: हटाए गए अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर, शिकायतों के बाद कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शासन ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी को हटा दिया है। शिकायतों के बाद कार्रवाई कर मुख्यालय अटैच किया है। केस्को प्रबंध निदेशक IAS सैमुअल पाल एन को अपर आयुक्त राज्यकर का प्रभार सौंपा गया है। शिकायतों पर शासन का एक्शन सूत्रों का कहना है कि राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी को लेकर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, और मथुरा समेत कई जिलों से शिकायतें मिलीं। ये भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों में लंबे समय से कानपुर राज्य कर विभाग में आपसी खींचतान भी मची थी। चर्चा है कि अभी कुछ और अधिकारी भी हटाए जा सकते हैं। https://samarneetinews.com/baghpat-sp-honored-head-constable-for-keeping-good-moustache/  ...
यूपी में दिनदहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या

यूपी में दिनदहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुरानी रंजिश में एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद जब शव लेकर चली तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके और लाठी-डंडे मारे। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाला। ग्रामीण और परिजनों दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुरानी रंजिश में हुई वारदात, इलाके में दहशत फैली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला में पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। आज कुछ लोगों ने गांव मोहम्दाबाद के रहने वाले पूर्व जिपं सदस्य पप्पू कुशवाहा घर से थोड़ी दूरी पर हत्या कर दी। बताते हैं...
बागपत: शानदार मूंछों के लिए SP ने हेड कांस्टेबल को किया सम्मानित

बागपत: शानदार मूंछों के लिए SP ने हेड कांस्टेबल को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आर्मी और पुलिस फोर्स में शानदार ढंग से मूंछें रखने पर जवानों सराहा जाता है। आज भी अधिकारी रौबदार मूंछों वाले जवानों को सराहते हैं। बागपत एसपी सूरज कुमार राय की नजर शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (सशस्त्र पुलिस) की मूंछों पर पड़ी। ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर एसपी ने हेड कांस्टेबल की प्रशंसा की। एसपी श्री राय ने अलग से हेड कांस्टेबल को 1000 रुपए नगद ईनाम देकर सम्मानित भी किया। बताते चलें कि यूपी पुलिस में अच्छी मूंछें रखने पर अलग से भत्ता भी दिया जाता है। हालांकि, अब यूपी पुलिस में कम ही दरोगा और जवान मूंछें रखते हैं। https://samarneetinews.com/famous-actress-ranyarao-arrested-for-gold-smuggling-4trips-to-dubai-in-15-days/  ...